Vidhi Deshwal Biography in Hindi | विधि देशवाल जीवन परिचय

विधि देशवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ विधि देशवाल का जन्म एक मध्यवर्गीय किसान परिवार में हुआ था। विधि का बचपन से ही संगीत से लगाव रहा है। विधि ने संगीत की दुनिया में पहला कदम हरियाणा के सुपर हिट भजन "बता मेरे यार सुदामा रे" से रखा। https://youtu.be/7ZJxEVXL86s विधि ने एक साक्षात्कार में बताया कि यह भजन उनकी मां संतोष ने रिठाल गांव में हुए सत्संग के दौरान सुना था और फिर घर आकर उन्होंने विधि को लिखकर दिया। जिसे विधि ने अपने स्कूल के वार्षिक समारोह में गाया। इस गीत को सुनकर प्रधानाचार्य ने खुश होकर इनाम के रूप में विधि देशवाल को 500 रुपए भेंट स्वरूप दिए। इतना ही नहीं इसके बाद इस गीत को विधि के संगीत अध्यापक सोमेश जांगड़ा ने "मेरे यार सुदामा रे..." गीत को रीमिक्स कर नया रूप दिया। जिसे श्रोताओं से और भी प्यार मिला। वर्ष 2016 जुलाई में, एक वीडियो “बता मेरे यार सुदामा रे “ सोशल मीडिया पर डाला गया, जो देखते ही देखते इतना वायरल हो गया कि जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया। Youtube पर इस वीडियो को अभी तक 10000000 (एक करोड़ ) से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 10 लाख से ज्यादा बार फेसबुक पर शेयर किया जा चूका है। इस भजन को सुनकर देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी इस भजन के मुरीद हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने विधि देशवाल को परिवार सहित राष्ट्रपति भवन में बुलाया। 7 मई की शाम करीब सात बजे विधि अपने पिता सतीश देशवाल, मां संतोष…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम विधि देशवाल
उपनाम सुदामा गर्ल
व्यवसाय लोक गायिका
प्रसिद्ध हैं गीत - बता मेरे यार सुदामा रे
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5"
वजन/भार (लगभग)50 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 8 जून 2002 (शनिवार)
आयु (2025 के अनुसार)23 वर्ष
जन्मस्थान गांव घिलौड़, जिला रोहतक, हरियाणा
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर गांव घिलौड़, जिला रोहतक, हरियाणा
स्कूल/विद्यालय डॉ. स्वरूप सिंह गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल, गांव सांघी
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयकोई नहीं
शैक्षिक योग्यता दसवीं
पुरस्कार/सम्मान • मई 2016 को, भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी के द्वारा विधि देशवाल को सम्मानित किया गया।

• भारत के केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के द्वारा विधि देशवाल को सम्मानित किया गया।
• विधि देशवाल को भारत सरकार के द्वारा भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
धर्म हिन्दू
जाति जाट
शौक/अभिरुचिगीत गाना और लिखना, नृत्य करना
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन बाजरे की रोटी और सरसों का साग
पसंदीदा रंग लाल, नीला और गुलाबी
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
परिवार
माता-पिता पिता - सतीश (किसान)
माता - संतोष देवी (गृहणी)
भाई-बहन भाई : कोई नहीं
बहन : कोमल (बड़ी)

विधि देशवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • विधि देशवाल का जन्म एक मध्यवर्गीय किसान परिवार में हुआ था।
  • विधि का बचपन से ही संगीत से लगाव रहा है।
  • विधि ने संगीत की दुनिया में पहला कदम हरियाणा के सुपर हिट भजन “बता मेरे यार सुदामा रे” से रखा।

  • विधि ने एक साक्षात्कार में बताया कि यह भजन उनकी मां संतोष ने रिठाल गांव में हुए सत्संग के दौरान सुना था और फिर घर आकर उन्होंने विधि को लिखकर दिया। जिसे विधि ने अपने स्कूल के वार्षिक समारोह में गाया।
  • इस गीत को सुनकर प्रधानाचार्य ने खुश होकर इनाम के रूप में विधि देशवाल को 500 रुपए भेंट स्वरूप दिए।
  • इतना ही नहीं इसके बाद इस गीत को विधि के संगीत अध्यापक सोमेश जांगड़ा ने “मेरे यार सुदामा रे…” गीत को रीमिक्स कर नया रूप दिया। जिसे श्रोताओं से और भी प्यार मिला।
  • वर्ष 2016 जुलाई में, एक वीडियो “बता मेरे यार सुदामा रे “ सोशल मीडिया पर डाला गया, जो देखते ही देखते इतना वायरल हो गया कि जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया। Youtube पर इस वीडियो को अभी तक 10000000 (एक करोड़ ) से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 10 लाख से ज्यादा बार फेसबुक पर शेयर किया जा चूका है।
  • इस भजन को सुनकर देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी इस भजन के मुरीद हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने विधि देशवाल को परिवार सहित राष्ट्रपति भवन में बुलाया।
  • 7 मई की शाम करीब सात बजे विधि अपने पिता सतीश देशवाल, मां संतोष देवी और बड़ी बहन कोमल के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची, करीब 10 मिनट की मुलाकात में राष्ट्रपति ने उनके गीत की खूब प्रशंसा की।
  • जुलाई 2016 में, विधि ने अपने साथी मित्रों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक समारोह में इस भजन को गाया, जिसे छात्रों द्वारा काफी सरहाया गया। जिसके चलते कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष द्वारा विधी एंड टीम को 31000 रुपए की राशि से सम्मानित किया गया।
  • जब विधी का जन्म हुआ था, तब घर में कोई खुश नहीं हुआ था ? क्योंकी घरवाले लड़की नहीं एक लड़के की इच्छा रखते थे, जो खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटा सके और खानदान का नाम चला सके। लेकिन, विधि के आत्मविश्वास और मेहनत ने अपने माता-पिता और दादी की रूढ़िवादी सोच को बदला है। जिसके परिणामस्वरूप उनके माता-पिता लड़की को लड़के से कम नहीं मानते।
  • विधि देशवाल के गीतों में हरियाणा संस्कृति की झलक दिखाई देती है।
  • विधि देशवाल हाल ही में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक के साथ फिल्म “छोरियां छोरो से कम नहीं” की शूटिंग कर रही हैं। 
  • वह भगवान श्रीकृष्ण की बहुत बड़ी भक्त हैं।
  • विधि देशवाल समय-समय पर अपने संगीत का रियाज करती हैं। 
  • वह एक पशु प्रेमी भी हैं। 

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 years ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 years ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 years ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 years ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 years ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 years ago