Menu

Mamata Banerjee Biography in Hindi | ममता बनर्जी जीवन परिचय

Mamata Banerjee

जीवन परिचय
उपनामदीदी
व्यवसाय भारतीय राजनेता
राजनीति करियर
पार्टी/दल • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Indian National Congress Flag
• अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
All India Trinamool Congress logo
राजनीतिक यात्रा • ममता बनर्जी वर्ष 1970 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य बनीं।
• ममता ने 1976 से 1980 तक पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी की "महिला मोर्चा" की महासचिव के रूप में काम किया।
• वर्ष 1984 के आम चुनाव में पश्चिम बंगाल के जादवपुर संसदीय क्षेत्र से अनुभवी कम्युनिस्ट राजनेता सोमनाथ चटर्जी को हराकर राज्य की सबसे कम उम्र की सांसद बनी।
• उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया।
• वर्ष 1989 में सत्ता विरोधी लहर के कारण ममता बनर्जी अपनी सीट से लोकसभा चुनाव हार गई थी।
• वर्ष 1991 के आम चुनाव में ममता फिर से पश्चिम बंगाल से लोकसभा सांसद चुनी गईं और फिर वह लगातार 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 तक एक ही सीट से चुनाव जीतती रहीं।
• वर्ष 1991 में उन्हें केंद्रीय मानव संसाधन विकास, युवा, खेल और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में चुना गया।
• ममता बनर्जी ने वर्ष 1997 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और ठीक उसी वर्ष अपनी खुद की पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की।
• वर्ष 1999 में लोक सभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में उन्हें रेल मंत्रालय का पद दिया गया।
• वर्ष 2001 में उन्होंने एनडीए के साथ अपने संबंधों को समाप्त कर दिया और तत्कालीन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला लिया।
• जनवरी 2004 में उन्होंने फिर से एनडीए सरकार को ज्वाइन किया और एनडीए सरकार के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें कोयला और खान मंत्री बनाया गया।
• ममता बनर्जी वर्ष 2009 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री बनीं।
• ममता बनर्जी मई 2011 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
• वर्ष 2016 में ममता बनर्जी फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं।
• वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें अपनी सीट नंदीग्राम से अपने पूर्व सहयोगी और भाजपा के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी से 1736 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन और जगहों से पूर्ण बहुमत मिलने के बाद 5 मई 2021 को उन्होंने तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 163
मी०- 1.63
फीट इन्च- 5’ 4”
वजन/भार लगभग60 कि. ग्रा.
आँखों का रंग हेज़ल ब्राउन
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 5 जनवरी 1955 (बुधवार)
आयु (2021 के अनुसार)66 वर्ष
जन्म स्थान कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
राशि मकर (Capricorn)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफMamta Banerjee's signature
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
स्कूल/विद्यालय उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई देशबंधु शिशु शिक्षालय, कोलकाता से की।
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय• उन्होंने अपनी बीए तक की पढ़ाई जोगमाया देवी कॉलेज, कोलकाता से की।
• वर्ष 1977 में उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से एम.ए. किया।
• इसके बाद उन्होंने 1982 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के तहत जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज ऑफ लॉ से एलएलबी किया।
शैक्षिक योग्यता • बीए
• एम.ए. (1977)
• बीएड
• एलएलबी (1982)[1]MyNeta
धर्म हिन्दू
जातिब्राह्मण [2]News18
पता 30 बी, हरीश चटर्जी स्ट्रीट, पी.एस. कालीघाट, कोलकाता [3]MyNeta
शौक/अभिरुचिघूमना और पेंटिंग करना
विवाद • वर्ष 1998 में ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के सांसद डोगरा प्रसाद सरोज का कॉलर पकड़कर लोक सभा से बाहर निकाला था जिसके चलते उन्हें वहां बैठे लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
• ममता बनर्जी ने भारत में बढ़ते हुए अपराध के ऊपर एक टिप्पणी की थी। जिसके कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी। दरअसल ममता बनर्जी ने वर्ष 2012 में लड़के और लड़कियों के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘पहले जब लड़के व लड़कियां एक साथ हाथ पकड़ कर घूमते हुए मिलते थे तो उस समय उनके माता–पिता द्वारा उन्हें फटकार लगाई जाती थी, किन्तु अब सबकुछ खुलेआम होने लगा।
• वर्ष 2016 में कुछ मुसलमानों ने मुहर्रम के दौरान दुर्गा पूजा प्रथा पर आपत्ति जताते हुए ममता सरकार से दुर्गा पूजा प्रथा बंद करने की अपील की थी जिसके पश्चात ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि हाई कोर्ट ने उनके इस फैसले को बदल दिया।
• जनवरी 2017 में बंगाली पाठ्यपुस्तकों में "इंद्रधनुष" शब्द को "रामधोनु" से बदल दिया गया था, जिसका अर्थ है "राम का धनुष" शब्द "रोंगधोनू" के लिए, जो पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा परिषद द्वारा 'रंगों का धनुष' में अनुवाद करता है। पश्चिम बंगाल की आबादी के एक वर्ग ने इसे अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के एक और प्रयास के रूप में देखा क्योंकि "राम" हिंदू पौराणिक कथाओं में से एक का नाम है और बांग्लादेश एक मुस्लिम बहुल देश है।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
पतिलागू नहीं
परिवार
माता/पितापिता- स्वर्गीय प्रोमिलेश्वर बनर्जी
माता- गायत्री देवी
Mamta Banerjee with her mother
भाईभाई- 6
• अमित बनर्जी
• अजीत बनर्जी
• काली बनर्जी
• बाबेन बनर्जी
• गणेश बनर्जी
• समीर बनर्जी
Ajit Banerjee and Baben Banerjee
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कुल संपत्ति (लगभग)30 लाख रुपए (2021 के अनुसार) [4]MyNeta

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • ममता बनर्जी एक भारतीय राजनेत्री हैं जिन्हे पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है।
  • ममता बनर्जी का पालन-पोषण एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। Mamata Banerjee's childhood photo
  • ममता बनर्जी अपनी पढ़ाई के दौरान मात्र 15 साल की उम्र में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में सक्रीय रूप से शामिल हो गई थीं।
  • ममता बनर्जी जब  17 साल की थीं तो उन्होंने अपने पिता को चिकित्सा उपचार की कमी के कारण खो दिया था।
  • ममता बनर्जी एक कवयित्री और चित्रकार भी हैं।
  • ममता बनर्जी ने कोलकाता के जोगोमाया देवी कॉलेज से ग्रैजुएशन की डिग्री हांसिल करने के बाद कलकत्ता यूनिवर्सिटी से इस्लामिक हिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएशन किया और Law की डिग्री जोगेश सी चौधरी लॉ कॉलेज से प्राप्त की।
  • ममता बनर्जी ने वर्ष 1997 में कांग्रेस पार्टी के साथ अपने संबंधों को खत्म कर दिया था और अपनी खुद की पार्टी ‘अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ की स्थापना की जो जल्द ही राज्य में बढ़ती कम्युनिस्ट सरकार की प्रमुख विपक्षी पार्टी बन गई। Mamta Banerjee with Rajiv Gandhi
  • पार्टी गठन के शुरुआती दिनों में ममता बनर्जी पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के सर्वश्रेष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी रहीं। इसके अलावा उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेलमंत्री के रूप में भी काम किया। Mamata Banerjee with Atal Bihari Vajpayee
  • ममता बनर्जी ने वर्ष 2002 में रेलवे के नवीनीकरण की दिशा में कई बड़े अहम फैसले किय। यही नहीं उन्होंने एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री सुविधाएं बढ़ाने से लेकर IRCTC वेब साइट की स्थापना करने में मुख्य भूमिका निभाई।
  • ममता बनर्जी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कई बार सेवा देने के बाद वर्ष 2011 में पहली बार पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी।
  • पारंपरिक सफेद साड़ी और हवाई चप्पल ममता बनर्जी की पहचान बन चुकी है।
  • वर्ष 2011 में 81 साल की उम्र में उनकी मां का निधन हो गया था।
  • अमित बनर्जी के बेटे अभिषेक बनर्जी उनके भतीजे हैं। अभिषेक बनर्जी भी टीएमसी राजनेता हैं और डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे चुके हैं।
  • ममता बनर्जी वर्ष 1976 से 1980 तक पश्चिम बंगाल की पहली महिला महासचिव रहीं।
  • वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में वह पश्चिम बंगाल के जादवपुर संसदीय क्षेत्र से अनुभवी नेता सोमनाथ चटर्जी को हराकर अब तक की सबसे कम उम्र की सांसद बनीं।
  • वर्ष 1980 के दशक में वह पहली बार भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव बनी थी।
  • भट्टाचार्य सरकार ने वर्ष 2005 में जबरन भूमि अधिग्रहण के फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद सिंगूर और नंदीग्राम के हिस्सों में ममता बनर्जी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आंदोलन किए।
  • वर्ष 2014 में मोदी की प्रचंड लहर के बावजूद भी ममता बनर्जी ने बीजेपी को पश्चिम बंगाल में कड़ी चुनौती देते हुए 34 सीटों पर विजय प्राप्त की थी।
  • वर्ष 2019 में ममता बनर्जी का दल पश्चिम बंगाल के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सामने सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा। 42 सीटों पर हुए चुनाव में ममता सरकार ने सबसे बड़े दल के रूप में 22 सीट पर जीत हांसिल की।
  • ममता बनर्जी पेंटिंग बनाने की बहुत शौक़ीन हैं और वह अपने खाली समय में पेंटिंग बनाया करती हैं। Mamata Banerjee Painting
  • वर्ष 2012 में उनकी एक पेंटिंग “फ्लावर पावर” को न्यूयॉर्क में हुए एक कार्यक्रम के दौरान $2500 मूल्य के साथ नीलाम की गई थी और 5 बोलियों के बाद इसे $3000 में बेचा गया था।
  • ममता बनर्जी वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा के शुवेंदु अधिकारी से 1763 मतों से हार गईं। लेकिन उनकी पार्टी को बहुमत मिला और ममता बनर्जी ने 5 मई 2021 को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। Mamata Banerjee sworn in as the Chief Minister of West Bengal for the third time in a row 2

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1, 3 MyNeta
2 News18
4 MyNeta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *