Vijay Mallya Biography in Hindi | विजय माल्या जीवन परिचय

विजय माल्या से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या विजय माल्या धूम्रपान करते हैं ? हाँ   क्या विजय माल्या शराब पीते हैं ? हाँ    विजय माल्या का जन्म एक महशूर शराब उद्योगपति के घर में हुआ। उनके पिता विट्ठल माल्या यूनाइटेड ब्रीवरीज लिमिटेड के पहले भारतीय प्रबंधक थे और बाद में विट्ठल कंपनी के अध्यक्ष बने और पूरे भारत में कई ब्रीवरीज और डिस्टलरीज का अधिग्रहण कर चुके थे। कॉलेज में पढ़ाई करते हुए उन्होंने अपने परिवार के व्यवसायों में एक प्रशिक्षु के रूप में काम किया। इसके अलावा अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में एक रसायन कंपनी होकस्ट एजी में काम किया। वर्ष 1983 में,  अपने पिता की मृत्यु के बाद, माल्या को यूनाइटेड ब्रीवरीज ग्रुप (यूबी ग्रुप) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, माल्या ने थोड़ी सी अवधि में 60 + कंपनियां अपने आधीन कर ली। उनके नियंत्रण में वर्ष 1998-1999 में संगठन का वार्षिक कारोबार 64% बढ़कर 11 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। बिक्री के संदर्भ में, किंगफिशर बियर का भारत के बाजार में 50 % से अधिक हिस्सेदारी है। 'किंगफिशर की बियर दुनिया भर के  5o से अधिक देशों में उपलब्ध है। माल्या ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूबी समूह की प्रमुख कंपनी) को 100 मिलियन से अधिक उत्पादों की बिक्री वाले समूह में शामिल करवा कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। व्यापार का विस्तार करते हुऐ विजय माल्या ने वर्ष 2003 में 'किंगफिशर एयरलाइंस'की नींव रखी। शुरुआती वर्षो में ही यह एयरलाइंसदेश के…

जीवन परिचय
पूरा नाम विजय विट्ठल माल्या
उपनाम The King of "Good Times"
व्यवसाय व्यवसायी, राजनीतिज्ञ
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 2000 में, अखिल भारतीय जनता दल के सदस्य बने।
• वर्ष 2002 में, अपने गृह राज्य कर्नाटक के एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए।
• वर्ष 2003 में, सुब्रमण्यम स्वामी के नेतृत्व में जनता पार्टी में शामिल हुए।
• वर्ष 2003-2010 से, जनता दल के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
• वर्ष 2010 में दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए। हालांकि, इस बार वह भाजपा के एक सदस्य के रूप में चुने गए।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 175
मी०- 1.75
फीट इन्च- 5’ 9”
वजन/भार (लगभग)85 कि० ग्रा०
आँखों का रंग हल्की भूरी
बालों का रंग सफेद और काले
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 18 दिसंबर 1955
आयु (2017 के अनुसार)62 वर्ष
जन्मस्थान कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
राशि धनु
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
स्कूल/विद्यालय ला मार्टिनियर कलकत्ता (एलएमसी), कोलकाता, पश्चिम बंगाल
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयसेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
शैक्षिक योग्यता वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स)
परिवार पिता - विट्ठल माल्या

माता- ललिता राममैया (जैविक मां)

रितु माल्या (सौतेली माँ)

भाई- लागू नहीं
बहन- लागू नहीं
धर्म हिन्दू
शौक/अभिरुचिएफ 1 कार रेस देखना, घोड़े पालना, पुराने संगीत सुनना
विवाद • जुलाई 2015 में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईडीबीआई बैंक की शिकायत के आधार पर लोन बकाया (NPA) मामले में केस दर्ज किया।
• जनवरी में सीबीआई ने माल्या को धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए और आईडीबीआई के पूर्व प्रबंधकों और किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में लेने की मांग की। सीबीआई की अदालत ने माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
• मार्च 2016 में, एसबीआई की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने माल्या के पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश की और मामले को डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) में स्थानांतरित करने के लिए भी कहा। हालांकि, विजय माल्या गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले ही लंदन चले गए।
• जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने हवाई अड्डे की सुविधा का उपयोग करने के लिए फीस का भुगतान ना करने के लिए एयरलाइन के मालिक ने माल्या और पूर्व किंगफिशर एयरलाइंस के सीएफओ रघुनाथन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने माल्या के खिलाफ पांच गैर-जमानती वारंट जारी किए।
• जुलाई 2016 में, एक मुंबई मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा दायर की गई चेक बाउंसिंग के मामले में माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। एएआई ने आरोप लगाया कि किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा जारी किया गये 100 करोड़ रुपये के चेक को स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
• आयकर विभाग ने वर्ष 2013 में कर्नाटक हाईकोर्ट में तीन वित्त वर्ष 2009-12 से संबंधित किंगफिशर एयरलाइंस की ओर से 325 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग की थी। विभाग ने आरोप लगाया है कि इन तीन वर्षों के दौरान कर्मचारियों से स्रोत (टीडीएस) में कटौती कर जमा नहीं कराया गया।
पुरस्कार• वर्ष 1997 में, प्रोफेशनल स्टडीज के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय द्वारा, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में "डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी" की डिग्री प्राप्त की।
• फ्रांस में उच्चतम नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• विश्व आर्थिक मंच द्वारा "Global leader for tomorrow" शीर्षक के साथ सम्मानित किया गया।
• वर्ष 2010 में, द एशियन अवार्ड्स में "Entrepreneur of the Year" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन Kane Rava, (Kane fish in rava batter), kori gassi, Appams, Sannas, Mishti Doi, Crabs
पसंदीदा कारबेंटले
पसंदीदा वाइनफेरारी कारानो
पसंदीदा फैशन ब्रांडअरमानी, वैलेंटिनो, मनोवि राज खोसला, रॉबर्टो कवाली
पसंदीदा रंगलाल
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंड व अन्य मामले पिंकी लालवानी किंगफिशर एयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी
पत्नी समीरा तैयबजी माल्या, पूर्व एयर-होस्टेस (1986-1987)

रेखा मल्या (1993-वर्तमान)
बच्चेबेटा- सिद्धार्थ माल्या (पहली पत्नी का बेटा)

बेटी- लैला माल्या, तान्या माल्या, लीन्ना माल्या (सौतेली)
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह फरारी 1965 कैलिफोर्निया स्पाइडर, Ensign MN08, जगुआर एक्सजे 220, जगुआर एक्सजे आर 15 रेस कार, बेंटले, मर्सिडीज-बेंज़ 300 एसएल,शेवरलेट कार्वेट, पॉर्श 550 स्पाइडर, मासेराटी क्वाटरफार्टे, रोल्स रॉयस
सम्पति (लगभग)615 करोड़ रुपए (2014 के अनुसार)
जेट संग्रहएयरबस ए 319 सीजे, गल्फस्ट्रीम III, हॉकर एचएस 125,
बोइंग 727
नौकाThe Indian Empress
द्वीपSainte- Marguerite, Mabula Game Lodge
घर• किंगफिशर विला, गोवा में 75 करोड़ रुपए का घर

• ससालिटो, कैलिफ़ोर्निया में $ 1.2 मिलियन का घर
• "ले ग्रैंड जर्डिन" द सैंट-मार्गुरेइट द्वीप (कान के फ्रांसीसी रिवेरा शहर से करीब आधा मील अपतटीय)
• कुनील स्टड फार्म, कुनिगल, कर्नाटक
• ट्रम्प प्लाजा, न्यूयॉर्क, अमरीका में $ 2.4 मिलियन का एक सायबान
• केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका में 84 लाख डॉलर के क्लिफटन एस्टेट की कीमत
• जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के पास 'माबुला गेम लॉज' नामक 25,000 एकड़ गेम आरक्षित में 99.5% हिस्सेदारी है
• A “country home” in Hertfordshire, England
• केइलोर कैसल, पर्थशायर, स्कॉटलैंड

विजय माल्या से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या विजय माल्या धूम्रपान करते हैं ? हाँ  
  • क्या विजय माल्या शराब पीते हैं ? हाँ   
  • विजय माल्या का जन्म एक महशूर शराब उद्योगपति के घर में हुआ। उनके पिता विट्ठल माल्या यूनाइटेड ब्रीवरीज लिमिटेड के पहले भारतीय प्रबंधक थे और बाद में विट्ठल कंपनी के अध्यक्ष बने और पूरे भारत में कई ब्रीवरीज और डिस्टलरीज का अधिग्रहण कर चुके थे।
  • कॉलेज में पढ़ाई करते हुए उन्होंने अपने परिवार के व्यवसायों में एक प्रशिक्षु के रूप में काम किया। इसके अलावा अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में एक रसायन कंपनी होकस्ट एजी में काम किया।
  • वर्ष 1983 में,  अपने पिता की मृत्यु के बाद, माल्या को यूनाइटेड ब्रीवरीज ग्रुप (यूबी ग्रुप) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, माल्या ने थोड़ी सी अवधि में 60 + कंपनियां अपने आधीन कर ली। उनके नियंत्रण में वर्ष 1998-1999 में संगठन का वार्षिक कारोबार 64% बढ़कर 11 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।
  • बिक्री के संदर्भ में, किंगफिशर बियर का भारत के बाजार में 50 % से अधिक हिस्सेदारी है। ‘किंगफिशर की बियर दुनिया भर के  5o से अधिक देशों में उपलब्ध है।
  • माल्या ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूबी समूह की प्रमुख कंपनी) को 100 मिलियन से अधिक उत्पादों की बिक्री वाले समूह में शामिल करवा कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।
  • व्यापार का विस्तार करते हुऐ विजय माल्या ने वर्ष 2003 में ‘किंगफिशर एयरलाइंस’की नींव रखी। शुरुआती वर्षो में ही यह एयरलाइंसदेश के सफल विमान कम्पनियो की सूची में शामिल हो गई, लेकिन वर्ष 2007 में किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा एयर डेक्कन के अधिग्रहण करने और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू करने के साथ किंगफिशर एयरलाइंस का राजस्व घाटे में जाने लगा। यह विजय माल्या के करियर का सबसे गलत कदम साबित हुआ।
  • वर्ष 2009-10 तक, किंगफिशर एयरलाइंस के ऊपर 7,000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्जा हो गया था। एयरलाइंस, जो शुरुआत में एक सफल विमान कम्पनी साबित हो रही थी वह बाद में एक NPA के रूप में बदल गई।
  • कई लोग नहीं जानते कि माल्या एक उच्च धार्मिक व्यक्ति हैं, और हर वर्ष शबरिमला तीर्थ यात्रा पर जाते है।
  • माल्या की कलाकृतियों और अद्वितीय चीजों में रूचि है।  वर्ष 2004 में, उन्होंने लंदन में एक नीलामी में टिपू सुल्तान की तलवार  175,000 पौंड  में खरीदी, और उसके 4 साल बाद, उन्होंने न्यूयॉर्क की नीलामी में लगभग 1.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर में महात्मा गांधी का सामान ख़रीदा।    
  • कारों और संपदाओं की एक किस्म के अलावा, माल्या के पास नौकाओं का एक शानदार संग्रह है।  वास्तव में, वह “The Indian Empress” के मालिक हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी नौकाओं में से एक है। इसमें एक स्टीम रूम, मसाज सुविधाएं, एक सिनेमा हॉल और एक व्यायामशाला भी शामिल है।   
  • वह कई भाषाओं के साथ परिचित हैं जैसे – हिंदी, गुजराती, कन्नड़, बांग्ला, कोंकणी, अंग्रेजी और फ्रेंच।
  • वह गहने डालना पसंद करते है।   
  • उनकी खेलों के प्रति रूचि है और उन्होंने विभिन्न खेलों में बहुत रुपए लगाए है। जैसे कि –  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में उनकी बड़ी हिस्सेदारी रहीं है, माल्या के पास इंडियन फुटबॉल लीग में दो फुटबॉल क्लब हैं –  ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान एसी, इसके अलावा वह फार्मूला 1  टीम ‘सहारा फोर्स इंडिया’ के सह- मालिक हैं।    

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago