Categories: राजनीति

Ajit Singh Biography in Hindi | अजीत सिंह जीवन परिचय

  अजीत सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां चौधरी अजीत सिंह एक भारतीय राजनेता थे जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। अजीत सिंह ने 1996 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की स्थापना की। बचपन में वह एक इंजीनियर बनना चाहते थे। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल करने के बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आईआईटी खड़गपुर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। अजीत सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 15 साल तक कंप्यूटर वैज्ञानिक के रूप में काम किया। 1960 के दशक में वह IBM में काम करने वाले पहले भारतीय बने थे। 1980 के दशक में पिता चौधरी चरण सिंह के बीमार होने के बाद वह भारत लौट आए। पिता की मृत्यु के बाद पार्टी के कार्यकर्तों ने उन्हें राष्ट्रीय लोक दाल का अध्यक्ष्य नियुक्त किया। वर्ष 1986 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए। 1989 में वह पहली बार बागपत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत निर्वाचन क्षेत्र से सात बार सांसद बने। हालांकि 1998 में वह यह सीट भाजपा के सत्यपाल से हार गए। वर्ष 2001 से 2003 तक उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्रिमंडल में एक मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2011 में वह यूपीए सरकार का हिस्सा बने और मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में…

जीवन परिचय
व्यवसायभारतीय राजनेता
जाने जाते हैंराष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के संस्थापक और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ चौधरी चरण सिंह के बेटे होने के नाते
राजनीति
पार्टी/दल • राष्ट्रीय लोक दल (1996 से 6 मई 2021 तक)

• जनता दल (1989 से 1996 तक)
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 1986 में वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए।
• अजित सिंह 1989 और 1991 में बागपत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए।
• दिसंबर 1989 से नवंबर 1990 तक वी.पी. सिंह के मंत्रिमंडल में उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में काम किया।
• वर्ष 1991 में अजित सिंह पी.वी. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में खाद्य मंत्री के रूप में काम किया।
• वर्ष 1999, 2004 और 2009 में उन्हें लोकसभा के लिए दोबारा से चुना गया था।
• वर्ष 1999 और 2014 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे।
• वर्ष 2001 से 2003 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया।
वर्ष 2011 से 2014 तक यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री थे।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 160
मी०- 1.60
फीट इन्च- 5’ 3”
आँखों का रंगकाला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 12 फरवरी 1939 (रविवार)
जन्म स्थान भदोला गांव, मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत
मृत्यु तिथि 6 मई 2021 (गुरुवार)
मृत्यु स्थानगुरुग्राम, हरियाणा, भारत
मृत्यु कारणकोविड-19
आयु (मृत्यु के समय)82 वर्ष
राशि कुंभ (Aquarius)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफ
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मथुरा, उत्तर प्रदेश
कॉलेज/विश्वविद्यालय• आईआईटी खड़गपुर
• इलिनॉय प्रौद्योगिकी संस्थान
शैक्षिक योग्यता• आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक
• इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर डिग्री
धर्महिन्दू [1]Facebook
शौक/अभिरुचियात्रा करना
पता 16 ग्रीन रेवेन्यू चर्च रोड वसंत कुंज, नई दिल्ली
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि17 जून 1967 (शनिवार)
परिवार
पत्नीराधिका सिंह
बच्चेबेटा- जयंत चौधरी (राजनेता, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष)

बेटी- 2
• निधि गुप्ता
• दीपा सिंह
माता/पिता
पिता- चौधरी चरण सिंह (भारत के पूर्व प्रधान मंत्री)
माता- गायत्री देवी चौधरी
भाई/बहनबहन- 5
• सत्यवती सोलंकी
• वेदवती सिंह
• ज्ञानवती सिंह
• सरोज वर्मा
• शारदा सिंह
पसंदीदा चीजें
राजनेताअटल बिहारी वाजपेयी, महेंद्र सिंह टिकैत और प्रणब मुखर्जी

 

अजीत सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • चौधरी अजीत सिंह एक भारतीय राजनेता थे जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। अजीत सिंह ने 1996 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की स्थापना की।
  • बचपन में वह एक इंजीनियर बनना चाहते थे। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल करने के बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आईआईटी खड़गपुर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की।
  • अजीत सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 15 साल तक कंप्यूटर वैज्ञानिक के रूप में काम किया। 1960 के दशक में वह IBM में काम करने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • 1980 के दशक में पिता चौधरी चरण सिंह के बीमार होने के बाद वह भारत लौट आए। पिता की मृत्यु के बाद पार्टी के कार्यकर्तों ने उन्हें राष्ट्रीय लोक दाल का अध्यक्ष्य नियुक्त किया।
  • वर्ष 1986 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए। 1989 में वह पहली बार बागपत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत निर्वाचन क्षेत्र से सात बार सांसद बने। हालांकि 1998 में वह यह सीट भाजपा के सत्यपाल से हार गए।
  • वर्ष 2001 से 2003 तक उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्रिमंडल में एक मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • वर्ष 2011 में वह यूपीए सरकार का हिस्सा बने और मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • वर्ष 2019 में वह मुजफ्फरनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव हार गए।
  • वर्ष 1990 से 2000 तक अजीत सिंह ने किसानों के कई अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। वह बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का मसीहा मानते थे और उन्हीं के पदचिन्हों पर चला करते थे।
  • 20 अप्रैल 2021 को कोविड-19 का शिकार होने के बाद उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने 6 मई 2021 को उनके मृत्यु की पुष्टि की। जिसके बाद उनके बेटे जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर अजीत सिंह के निधन की घोषणा की।
  • मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख लोगों ने चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया।
  • चौधरी अजीत सिंह को कई स्थानों पर अपने साथियों के साथ हुक्का का सेवन करते हुए देखा जाता था।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Facebook

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago