वीरेंद्र सहवाग से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां वीरेंद्र सहवाग एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और कोच हैं जिन्हे वीरू, नजफगढ़ के नवाब, और मुल्तानी के सुल्तान के उपनामों से जाना जाता है। उन्होंने अपना बचपन भाई-बहन, चाचा, चाची और सोलह चचेरे भाइयों के साथ एक संयुक्त परिवार में बिताया था। वीरेंद्र सहवाग अपने प्रशिक्षण के दिनों में बजाज चेतक स्कूटर से फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने जाते थे। अपने डेब्यू टेस्ट मैच के दौरान अत्यधिक अपील करने के कारण उन पर एक मैच में प्रतिबंध लगा दिया गया था। वीरेंद्र सहवाग को व्यापक रूप से सभी समय के सबसे विनाशकारी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। सहवाग एक आक्रामक दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे और वह दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे। सहवाग 1999 में अपना पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला और 2001 में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए। सहवाग मार्च 2001 में अपने चौथे एकदिवसीय मैच में प्रमुखता से उभरे जब उन्होंने बैंगलोर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों में 58 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग को अगस्त 2001 में श्रीलंका में अपनी अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली थी, जब उन्हें त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए शुरुआती स्लॉट में पदोन्नत किया गया था जिसमें न्यूजीलैंड भी शामिल था। 2002 के अंत में उन्होंने 82 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए जिसमें सौरव गांगुली के साथ 196 रन की साझेदारी की थी और भारत को राजकोट में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से जीत दिलाई थी। वह टेस्ट मैचों में 2 तिहरे शतक बनाने वाले…
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| उपनाम | वीरू, नजफगढ़ के नवाब, और मुल्तानी के सुल्तान [1]Dainik Jagran |
| व्यवसाय | पूर्व भारतीय क्रिकेटर |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 170 मी०- 1.70 फीट इन्च- 5’ 7” |
| आंखों के रंग | काला |
| बालों का रंग | काला |
| क्रिकेट करियर | |
| अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | • वनडे 1 अप्रैल 1999 पाकिस्तान के खिलाफ • टेस्ट 3 नवंबर 2001 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ • टी20 1 दिसंबर 2006 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ |
| जर्सी नंबर | #5 (आईपीएल, कोलकाता नाइट राइडर्स) #4 (भारत) |
| डोमेस्टिक/स्टेट टीम | दिल्ली |
| मैदान पर प्रकृति | शांत और आक्रामक बल्लेबाजी |
| आईपीएल टीम | किंग्स इलेवन पंजाब |
| पसंदीदा शॉट | स्क्वेयर कट |
| कोच | एन शर्मा (विकासपुरी क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कोच) |
| रिकॉर्ड | • वर्ष 2008 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाए। जिसके बाद वह एक ही पारी में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। • उनके नाम टेस्ट क्रिकेट मैच में सबसे तेज तिहरा शतक (278 गेंदों पर) मारने का रिकॉर्ड है। • वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। • उन्होंने 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की अद्भुत पारी खेली, यहीं से उनका उपनाम "मुल्तान का सुल्तान" पड़ गया था। • वह 2009 में (60 गेंदों) में भारत की ओर से सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 20 अक्टूबर 1978 (शुक्रवार) |
| आयु (2021 के अनुसार) | 41 वर्ष |
| जन्मस्थान | हरियाणा, भारत |
| राशि | तुला (Libra) |
| हस्ताक्षर/ऑटोग्राफ | |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | नजफगढ़, नई दिल्ली |
| स्कूल/विद्यालय | अरोड़ा विद्या स्कूल, दिल्ली |
| कॉलेज/विश्वविद्यालय | जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली |
| शैक्षिक योग्यता | ग्रेजुएट |
| धर्म | हिन्दू [2]Instagram |
| पता | 14/5, लक्ष्मी गार्डन, नजफगढ़, नई दिल्ली, भारत |
| शौक/अभिरुचि | पुराने हिंदी गाने सुनना। |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| परिवार | |
| विवाह तिथि | 22 अप्रैल 2004 (गुरुवार) |
| पत्नी | आरती सहवाग |
| बच्चे | बेटा- 2 • आर्यवीर सहवाग • वेदांत सहवाग |
| माता/पिता | पिता- कृष्ण सहवाग (अनाज व्यापारी) माता- कृष्णा सहवाग (गृहिणी) |
| भाई/बहन | भाई- विनोद सहवाग बहन-2 • मंजू सहवाग • अंजू सहवाग (बड़ी) (राजनेत्री) |
| पसंदीदा चीजें | |
| क्रिकेटर | सचिन तेंदुलकर |
| व्यंजन | खीर |
| गायक | किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, और लता मंगेशकर |
| धन संपत्ति सम्बन्धी विवरण | |
| बाइक संग्रह | वीरेंद्र सहवाग स्कूटर चलाते हुए |
| कार संग्रह | • बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर • बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज |
| आईपीएल नीलामी (2015) में | कीमत 3.2 करोड़ रूपये |
| सैलरी/वेतन | • 25 लाख रुपये प्रति वर्ष (रिटेनरशिप फीस) • 7 लाख रुपये (प्रति टेस्ट मैच) • 4 लाख रुपये (प्रति एक दिवसीय मैच) • 2 लाख रुपये (प्रति टी20 मैच) |
| कुल संपत्ति (लगभग) | 250 करोड़ रूपये |
सन्दर्भ
| ↑1 | Dainik Jagran |
|---|---|
| ↑2 |
सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…
यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…
भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…
मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…
मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…
श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…