Sonu Kakkar Biography in Hindi | सोनू कक्कड़ जीवन परिचय
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| व्यवसाय | पार्श्व गायिका, गीतकार और टेलीविजन जज |
| जानी जाती हैं | बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की बड़ी बहन होने के नाते |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 163 मी०- 1.63 फीट इन्च- 5' 4" |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | काला |
| करियर | |
| डेब्यू | • बॉलीवुड गीत: फिल्म 'दम' (2003) "बाबूजी जरा धीर चलो" • कन्नड़ गीत: फिल्म 'रंगा एसएसएलसी' (2004) "ऊरा कन्नू" • तेलुगु गीत: फिल्म 'कोकिला' (2005) "पवन ला" • तमिल गीत: फिल्म 'वरलारु' (2006) "धीनम दिनम दीपावली" • मराठी गीत: फिल्म 'नौ महिन नौ दिवस' (2009) "मस्तानी जवानी मज्या" • मलयालम गीत: फिल्म 'कालीमन्नू' (2013) "दिल लेना" • पंजाबी गीत: फिल्म 'जग जियोंडेयं दे मेले' (2009) "गुस्ताख अखान" • नेपाली गीत: फिल्म 'कोहिनूर' (2014) "सलाम लिजिये कबूल किजिये" |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 20 अक्टूबर 1979 (शनिवार) |
| जन्मस्थान | ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत |
| आयु (2021 के अनुसार) | 42 वर्ष |
| राशि | तुला (Libra) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | ऋषिकेश, उत्तराखंड |
| धर्म | हिन्दू |
| जाति | खत्री |
| स्कूल/विद्यालय | सोनू कक्कड़ कभी कॉलेज नहीं गई। |
| शौक/अभिरुचि | यात्रा करना और खरीदारी करना |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| विवाह तिथि | 20 दिसंबर 2006 (बुधवार)![]() |
| परिवार | |
| पति | नीरज शर्मा![]() |
| माता/पिता | पिता- ऋषिकेश कक्कड़![]() माता- नीति कक्कड़ ![]() |
| भाई/बहन | भाई- टोनी कक्कड़ (गायक, संगीतकार)![]() बहन- नेहा कक्कड़ (बॉलीवुड गायिका) ![]() |
| पसंदीदा चीजें | |
| फल | तरबूज |
| गायक | नुसरत फतेह अली खान और गुलाम अली खान |
| गायिका | लता मंगेशकर |
| कपड़ा ब्रांड | माइकल कोर्स और जिमी चू |
| धन संपत्ति सम्बंधित विवरण |
|
| कार संग्रह | • ऑडी क्यू3![]() • बीएमडब्ल्यू कार ![]() |
सोनू कक्कड़ से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
- सोनू कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका, गीतकार और टेलीविजन जज हैं जो बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की बड़ी बहन हैं।
- सोनू जब छोटी थीं तो उनके पिता उनके स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। इसी वजह से अक्सर उनके सहपाठी उन्हें चिढ़ाया करते थे।
- उन्होंने अपनी आठवीं कक्षा ऋषिकेश के एक स्कूल से पूरी की और बाद में अपनी आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए एक ओपन बोर्ड का विकल्प चुना।
- सोनू कक्कड़ अपने घर की प्रस्थिति को देखते हुए कॉलेज की पढ़ाई नहीं की।
- सोनू कक्कड़ को बहुत कम उम्र से ही संगीत में लगाव हो गया था।
- 5 साल की उम्र में ही उन्होंने जगरातों में भजन गाना शुरू कर दिया था।
- उनका परिवार 1990 में उत्तराखंड से दिल्ली आ गया था।
- वह दिल्ली में पली-बढ़ी और बाद में मुंबई चली गईं। जहाँ उन्होंने चैनल V के सिंगिंग रियलिटी शो “इंडियन पॉप स्टार” में भाग लिया।
- जब वह प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर रही थीं तभी उन्हें संगीत निर्देशक संदीप चौटा ने देखा और वादा किया कि वह उन्हें अपनी अगली फिल्म में गाने का मौका देंगे।
- उन्होंने अपने गायन करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म ‘दम’ के गाने “बाबूजी जरा धीर चलो” से की।
- इसके बाद उन्होंने सेडक्शन सावरिया, इश्क दा तड़का, कर मुंड्या और लवानी जैसे गानों में अपनी आवाज दी।
- वर्ष 2014 में सोनू कक्कड़ ने अपने एकल “अर्बन मुंडा” से पहचान हासिल की।
- सोनू कक्कड़ ने एक साक्षात्कार के दौरान साझा किया कि उन्होंने कभी भी संगीत में कोई औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया था।
- संगीत को अपना करियर बनाने वाली सोनू कक्कड़ अपने परिवार की पहली सदस्य हैं।
- सोनू कक्कड़ भगवान गणेश की बहुत बड़ी भक्त हैं और वह नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा-पाठ करती हैं।
- वह अप्रैल 2015 में स्कोर मैगज़ीन के कवर पर दिखाई दीं। इसके आलावा उन्हें 6 फरवरी 2021 को डिस्कवरुत्तराखंड के मैगज़ीन कवर पेज पर चित्रित किया गया।

- सोनू कक्कड़ का नया संगीत वीडियो ‘सुन बलिए’ जिसमें गजेंद्र वर्मा और सोनू कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।
- सोनू कक्कड़ विभिन्न भाषाओँ के संगीत वीडियो में अपनी आवाज दी है जिसमें- हिंदी, पंजाबी, मराठी, तेलगु, मलयालम, तमिल, और नेपाली जैसे गीत शामिल हैं।
- गायिका सोनू कक्कड़ को उनके लोकप्रिय गीतों बाबूजी जरा धीरे चलो (दम), आली रे साली रे (नो वन किल्ड जेसिका), लंदन ठुमकड़ा (क्वीन) और अन्य के लिए जाना जाता है।
- इंडियन आइडल 12 के हालिया एपिसोड में सोनू जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं। जहां शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं और शो के अन्य जज हिमेश रेशमिया और अनु मलिक हैं।
- सोनू कक्कड़ इससे पहले “सा रे गा मा पा” पंजाबी में जज कर चुकी हैं।





















