Menu

Alka Lamba Biography in hindi | अलका लांबा जीवन परिचय

अलका लांबा

जीवन परिचय
वास्तविक नाम अलका लांबा
व्यवसाय राजनेता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 160
मी०- 1.60
फीट इन्च- 5’ 3”
वजन/भार (लगभग)55 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
राजनीति
राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (पूर्व विधायक)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी चुनाव चिन्ह
राजनीतिक यात्रा • वर्ष 1994 में, 19 साल की उम्र में, वह दिल्ली स्टेट गर्ल संयोजक के रूप में राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) में शामिल हुईं।
• वर्ष 1995 में, वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनाव में अध्यक्ष बनीं।
• वर्ष 1996 में, उन्होंने एनएसयूआई में ऑल इंडिया गर्ल कन्वेनर के रूप में काम किया।
• वर्ष 1997 में, उन्हें अखिल भारतीय एनएसयूआई के अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2002 में, उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2006 में, वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सदस्य और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) की महासचिव बनीं।
• वर्ष 2006 में, उन्हें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक कोऑपरेशन और बाल विकास (एनआईपीसीसीडी) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, जो भारत सरकार और बाल विकास मंत्रालय की स्वायत्त निकाय थी।
• वर्ष 2007 से वर्ष 2011 तक, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव के रूप में कार्य किया।
• वर्ष 2003 में, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई।
• वर्ष 2015 में, उन्होंने चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 21 सितंबर 1975
आयु (वर्ष 2018 के अनुसार)42 वर्ष
जन्मस्थान नई दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर नई दिल्ली, भारत
राशिकन्या
स्कूल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर 1, दिल्ली, भारत
कॉलेज • दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली, भारत
• बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
शैक्षणिक योग्यता • बीएससी, दिल्ली विश्वविद्यालय (1996)
• रसायन विज्ञान में एमएससी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
• मास्टर ऑफ एज्युकेशन, बुंदेलखंड युनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश
धर्म हिन्दू
जाति जाट
पता सी-39, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, नई दिल्ली
शौक/अभिरुचि पुस्तकें पढ़ना और यात्रा करना
विवाद • 10 अगस्त 2015 को, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पुरानी दिल्ली के कश्मीरी गेट क्षेत्र के पास स्थित एक शराब की दुकान में काफी तोड़-फोड़ की। तभी यह घटना एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जाँच के दौरान यह पाया गया कि अलका अपने साथियों का हमले का मार्गदर्शन कर रही थीं और अपने समर्थकों से दुकान का सामान फेंकने के लिए कह रही थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुकानदार बीजेपी समर्थक था और आप पार्टी के पोस्टर लगाने से इंकार कर दिया था, इसलिए पार्टी के सभी समर्थक उस दुकानदार को धमकी देने आए थे।
• जुलाई 2016 में, महिला राष्ट्रीय आयोग की सदस्य होने के नाते, वह गुवाहाटी छेड़छाड़ मामले की पीड़िता से मिलने गई। जिसके चलते उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़िता की पहचान प्रकट करने के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसी कारण उन्होंने महिला राष्ट्रीय आयोग समिति से त्याग पत्र दिया।
• जनवरी 2018 में, अन्य 19 आप विधायकों के साथ, अलका को भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया था। भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनके अयोग्यता की पुष्टि की। हालांकि, अलका ने अन्य सात अयोग्य विधायकों के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय में भारत के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारी
वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
बॉयफ्रेंड आशीष खेतान (बहुचर्चित)
आशीष खेतान
परिवार
पति लोकेश कपूर (तलाकशुदा)
बच्चे बेटा - ऋतिक लांबा
अलका अपने बेटे के साथ
बेटी - कोई नहीं
माता-पिता पिता - अमर नाथ लांबा
माता - राज कुमारी लांबा
भाई-बहन भाई - ज्ञात नहीं
बहन - ज्ञात नहीं
धन संबंधित विवरण
आय (लगभग)₹2.1 लाख प्रति महीना (दिल्ली विधानसभा के एक विधायक के रूप में)
कुल संपत्ति (लगभग)₹1.5 करोड़ (वर्ष 2014-15 के अनुसार)

अलका लांबा

अलका लांबा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या अलका लांबा धूम्रपान करती हैं ? नहीं
  • क्या अलका लांबा शराब पीती हैं ? नहीं
  • वर्ष 1994 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र विंग में शामिल होने के बाद 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, उस समय वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।
  • उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के 20 वर्षों में सबसे अधिक कार्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में एक सदस्य के रूप में किया।
  • एक बार, जब चांदनी चौक स्थित दुकानों में आग लगी, उस समय अग्निशामक वाहन आग बुझाने का कार्य कर रहे थे। तभी अलका लांबा घटना स्थल पर पहुंची और बचाव अभियान में अटकलें लगाने के लिए अग्निशामक वाहन पर चढ़ गई। जिसकी जनता और राजनीतिक नेताओं ने काफी आलोचना की।

  • वर्ष 2016 में, आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अलका लांबा ने गोपाल राय द्वारा मंत्री पद छोड़ने के मामले में पार्टी की नीतियों से बाहर जाकर विवादित बयान दिया। जिसके चलते उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, अलका ने कहा कि “प्रीमियम बस सर्विस मामले में लगे आरोपों की जांच के लिए गोपाल राय ने पद से इस्तीफा दिया। ताकि उनके घोटाले की जांच न हो।” लेकिन, एक साक्षात्कार में गोपाल राय ने कहा कि “वह मंत्री पद से इस्तीफा स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दे रहे हैं।”

  • उनका गैर-सरकारी संगठन ‘गो इंडिया फाउंडेशन’, जिसने एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य 63000 यूनिट रक्त एकत्र करना है। इस पहल को सलमान खान, दीया मिर्जा और भारत के रूसी राजदूत अलेक्जेंडर कदकिन द्वारा भी प्रचारित किया गया था।
  • अलका लांबा ने अपने राजनीतिक यात्रा के बारे में बात करते हुए, उनके एक साक्षात्कार का वीडियो यहां दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *