Menu

Jaya Prada Biography in Hindi | जयाप्रदा जीवन परिचय

Jaya Prada

जीवन परिचय
वास्तविक नामललिता रानी [1]Amar Ujala
व्यवसायअभिनेत्री और राजनेता
राजनीति करियर

पार्टी/दल• तेलुगु देशम पार्टी (1994-2004)
Telugu Desam Party Flag
• समाजवादी पार्टी (2004-2010)
Samajwadi Party Flag
• राष्ट्रीय लोक मंच (2011-2014)
• राष्ट्रीय लोक दल (2014-2019)
Rashtriya Lok Da Flag
• भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (2019-वर्तमान में)
Bharatiya Janata Party (BJP) Flag
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 1994 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल हुई।
• वर्ष 1996 में उन्हें आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।
• वर्ष 2004 में जया प्रदा ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया। साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय क्षेत्र से 85000 से अधिक मतों के अंतर से लोकसभा के लिए चुनी गई।
• वर्ष 2010 में कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 2 फरवरी को उन्हें समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था।
• वर्ष 2011 में जया प्रदा ने अमर सिंह के साथ मिलकर अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच की शुरुआत की।
• जया प्रदा 10 मार्च 2014 को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हुई। साथ ही बिजनौर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ी, लेकिन उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
• जया प्रदा 26 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हुई और आजम खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ी, लेकिन इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 155
मी०- 1.55
फीट इन्च- 5' 1"
वजन/भार (लगभग)65 कि० ग्रा०
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
फिल्म करियर
डेब्यू• तेलुगु फिल्म: "भूमि कोसम" (1974)
Jaya Prada's debut Telugu film "Bhoomi Kosam" (1974)
• कन्नड़ फिल्म: "सनदी अपन्ना" (1977)
Jaya Prada's debut Kannada film "Sanaadi Appanna" (1977)
• हिंदी फिल्म: "सरगम" ​​(1979)
Jaya Prada's debut Hindi film "Sargam" (1979)
• तमिल फिल्म: "निनैथले इनिक्कम" (1979)
Jaya Prada's debut Tamil film "Ninaithale Inikkum" (1979)
• मलयालम फिल्म: "इनियुम कथा थुडारम" (1985)
Jaya Prada's debut Malayalam film "Iniyum Katha Thudarum" (1985)
• बंगाली फिल्म: "आमी से मेये" (1998)
Jaya Prada's debut Bengali film "Aami Sei Meye" (1998)
• मराठी फिल्म: "आधार" (2000)
Jaya Prada's debut Marathi film "Aadhar" (2000)
• बहुभाषी फिल्म: (हिंदी, अंग्रेजी, चीनी): "द डिज़ायर" (2010)
Jaya Prada's debut Multilingual film "The Desire" (2010)
• टीवी: "जयाप्रदाम" (तेलुगु टॉल्क शो)
Jayaprada's debut Telugu talk show "Jayapradam"
पुरस्कार/उपलब्धियाँ• वर्ष 2018 में उन्हें "कला करात पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
Jaya Prada with Art Karat Award for Excellence 2018
• वर्ष 2019 में उन्हें राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
Jaya Prada with Excellence Award 2019
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 3 अप्रैल 1962 (मंगलवार)
आयु (2021 के अनुसार)59 वर्ष
जन्मस्थान राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश, भारत
राशि मेष (Aries)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफJaya Prada's signature
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालय उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई तेलुगु मिडिल स्कूल राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश से की।
शैक्षिक योग्यताकॉमर्स में स्नातक [2]MyNeta
धर्म हिन्दू [3]Instagram
पता हाउस. नं. 46 ए.वी.के., सेंट मेरी स्कूल के पास, रामपुर, तहसील सदर, जिला रामपुर (यूपी) [4]MyNeta
शौक/अभिरुचि नृत्य करना और संगीत सुनना
विवाद • वर्ष 1986 में जया ने फिल्म निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी की, जो पहले से ही शादीशुदा थे और उनके 3 बच्चे थे। जिसके चलते वह विवादों में घिर गई।

• वर्ष 2009 में उन्हें रामपुर के स्वर इलाके की महिलाओं को बिंदी बांटने पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था। [5]Hindustan Times

• 11 मई 2009 को उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान उनकी आपत्तिजनक तस्वीर के वितरण में शामिल थे। [6]News18
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 22 जून 1986 (रविवार)
बॉयफ्रेंडश्रीकांत नाहटा (फिल्म निर्माता)
परिवार
पतिश्रीकांत नाहटा (फिल्म निर्माता)
Jaya Prada's husband Srikant Nahata
बच्चे• सिद्धू (सौतेला पुत्र)
Jaya Prada with her step son Siddhu
• उनके दो और सौतेले बच्चे हैं।
माता/पितापिता - कृष्णा राव (तेलुगु फिल्म फाइनेंसर)
माता- नीलावेणी (गृहणी)
Jaya Prada with her mother
भाई राजू बाबू
Jaya Prada with her brother
पसंदीदा चीजें
भोजनपुलिहोरा
अभिनेताअमिताभ बच्चन और शाहरुख खान
फिल्मबॉलीवुड- "3 इडियट्स" (2009)
हॉलीवुड- "पल्प फिक्शन" (1994)
गायकलता मंगेशकर और किशोर कुमार
टीवी शो• कौन बनेगा करोड़पति
• अमेरिकन: वेस्टवर्ल्ड
रंगसुनहरा
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• मर्सिडीज बेंज (DL 3CY-3355)
• फोर्ड आइकॉन (TN-09-0990)
• जायलो महिंद्रा (DL-12 CA-144)
• आउटलैंडर (HR-30 J-4545)
• फोर्ड एंडेवर (TN-09 AT-4455)
आभूषणरु. 56 लाख
कुल सम्पत्तिरु. 27 करोड़ (2019 के अनुसार) [7]MyNeta

Jaya Prada

जया प्रदा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • जया प्रदा एक भारतीय राजनेता और फिल्म अभिनेत्री हैं।
  • जया प्रदा का पालन पोषण एक मध्यमवर्गीय हिन्दू परिवार में हुआ था। Jaya Prada's childhood photo
  • उन्हें बचपन से ही डांस में काफी दिलचस्पी थी। Jaya Prada In Her Young Days
  • तेलुगु फिल्म के एक निर्देशक ने उन्हें 14 साल की उम्र में ही तेलुगु फिल्म “भूमि कोसम” में डांस करने की पेशकश की थी।
  • उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्म से की।
  • 17 साल की उम्र में ही जयाप्रदा साउथ इंडियन फिल्मों की एक बड़ी स्टार बन गई थी।
  • वर्ष 1977 की तेलुगु फिल्म “अदावी रामुडु” से उन्हें काफी पहचान मिली। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी हिट रही।
  • उसी वर्ष सुपर हिट फिल्म “सनदी अपन्ना” में फिल्म निर्माता विजय द्वारा उन्हें कन्नड़ सिनेमा में पेश किया गया था। यह फिल्म उस्ताद बिस्मिल्लाह खान द्वारा शहनाई प्रस्तुत करने वाली एकमात्र फिल्म के रूप में भी जानी जाती है।
  • के. विश्वनाथ ही एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने 1979 की हिंदी फिल्म “सरगम” में जया प्रदा को कास्ट करके बॉलीवुड में उनका परिचय कराया था।
  • इस फिल्म के शुरुआती दिनों में उन्हें हिंदी बोलने में काफी कठिनाई हुआ करती थी जिसके चलते उन्होंने हिंदी भाषा को और भी बेहतर जानने के लिए हिंदी का अभयास करना शुरू कर दिया था।
  • वर्ष 1982 में निर्देशक के. विश्वनाथ ने उन्हें “कामचोर” हिंदी फिल्म के साथ दोबारा से लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने पहली बार धाराप्रवाह हिंदी बोली।
  • वर्ष 1994 में फिल्म के सह-कलाकारों में से एक और उनके एक अच्छे दोस्त एन.टी. रामा राव ने उन्हें राजनीति में आने का सुझाव दिया। जिसके बाद उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को ज्वाइन किया था। हालाँकि उन्हें एक सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की गई थी, लेकिन वह उस समय चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थी। Jaya Prada with N T Rama Rao
  • वर्ष 1983 में जब एन टी रामा राव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, तब जाया ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में उनके लिए प्रचार किया।
  • एक बार जब अचानक से राव की तबीयत खराब हो गई, तो टीडीपी दो गुटों में बंट गई, और उनमें से एक गुट का नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू कर रहे थे। जयाप्रदा चंद्रबाबू नायडू के गुट में शामिल हो गईं। Jaya Prada with Chandrababu Naidu
  • उन्हें तेलुगु देशम पार्टी में महिला अध्यक्ष के पद से सुशोभित किया गया था।
  • कुछ समय तक चंद्रबाबू नायडू के गुटों के साथ काम करने के बाद उन्होंने टीडीपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में पार्टी को ज्वाइन किया। हालांकि वर्ष 2010 में उन्हें अमर सिंह के साथ पार्टी से निकाल दिया गया।
  • Jaya Prada Joins Samajwadi Party
  • वर्ष 2011 में समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद, जया प्रदा ने अमर सिंह के साथ अपनी पार्टी- राष्ट्रीय लोक मंच का गठन किया। और 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 403 विधानसभा सीटों में से 360 सीटों पर उनकी पार्टी के सदस्य चुनाव लड़े। लेकिन एक भी सीट जीत नहीं पाए। Jaya Prada New Party Rashtriya Lok Manch

 

  • वर्ष 2014 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी को ज्वाइन किया। Jaya Prada Joins Rashtriya Lok Dal
  • जयाप्रदा और श्रीदेवी एक समय में एक दूसरे की कट्टर प्रतिद्वंद्वी हुआ करती थीं। Jaya Prada with Sridevi
  • जया प्रदा चेन्नई में अपने नाम से एक थिएटर ग्रुप चलाती हैं। Jaya Prada Cinema Hall in Chennai
  • प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता सत्यजित रे जया प्रदा को दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में से एक मानते थे।

सन्दर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *