अंगद बेदी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां अंगद बेदी एक भारतीय अभिनेता और टीवी प्रस्तुत कर्ता हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2004 की हिंदी फिल्म "काया तारन" में एक अभिनेता के रूप से की। अंगद बेदी का जन्म और पालन-पोषण प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था। उनके पिता की पहली शादी ग्लेनिथ नाम की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से हुई थी। दुर्भाग्य से उनका तलाक हो गया। जिसके बाद उन्होंने फिर से अंजू इंद्रजीत बेदी से शादी कर ली और उनकी दूसरी पत्नी से दो बच्चे अंगद बेदी और नेहा बेदी का जन्म हुआ। उनकी पहली माता के दो संतान गावसिंदर (सौतेला भाई) और गिलिंदर (सौतेली बहन) हैं। अपने पिता की तरह वह हमेशा क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहे हैं और यहां तक कि दिल्ली अंडर -16, अंडर -19 और रणजी ट्रॉफी के लिए भी खेले चुके हैं। अपनी किशोरावस्था के दौरान, अंगद बेदी ने अभिनय में रुचि विकसित की और 17 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए क्रिकेट छोड़ दिया। फैशन डिजाइनर जे जे वलाया ने उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक दिया। उस अवधि के दौरान टीवी एंकर शशि कुमार 1984 के सिख दंगों पर 'काया तारन' (2004) नामक एक फिल्म बना रहे थे और जब उन्होंने अंगद की मॉडलिंग की तस्वीरें देखीं तो उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया और इस तरह उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई। अंगद बेदी को खाना पकाने का बहुत शौक है और 2010 में वह स्टार…
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| पूरा नाम | अंगद सिंह बेदी [1]Times of India |
| उप नाम | सोनी |
| व्यवसाय | अभिनेता और टीवी प्रस्तुत कर्ता |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 180 मी०- 1.80 फीट इन्च- 5' 11" |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | काला |
| करियर | |
| डेब्यू | • हिंदी फिल्म: "काया तारन" (2004, अभिनेता के रूप में) • टीवी (स्पोर्ट्स एंकर): "एक्स्ट्रा इनिंग्स IPLT20" (2010) • टीवी शो: "24" (2016, अभिनेता के रूप में) |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 6 फरवरी 1983 (रविवार) |
| आयु (2022 के अनुसार) | 39 वर्ष |
| जन्मस्थान | दिल्ली, भारत |
| राशि | कुंभ (Aquarius) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| धर्म | सिख |
| जाति | क्षत्रिय (खत्री) |
| गृहनगर | दिल्ली |
| स्कूल/विद्यालय | • बिशप कॉटन स्कूल, शिमला • सेंट कोलंबिया स्कूल, दिल्ली • ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, दिल्ली |
| कॉलेज/विश्वविद्यालय | सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली |
| शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
| शौक/अभिरुचि | जिम करना, प्लेइंग (क्रिकेट, स्क्वैश, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी), कुकिंग करना और स्विमिंग करना |
| पता | बांद्रा, मुंबई |
| आहार | मांसाहारी (परन्तु शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं) |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| गर्लफ्रेंड | • अर्पिता खान (सलमान खान की बहन) • नोरा फतेही (अभिनेत्री) • नेहा धूपिया (अभिनेत्री) |
| विवाह तिथि | 10 मई 2018 (गुरुवार) |
| विवाह स्थान | गुरुद्वारा, दिल्ली [2]The Times of India |
| परिवार | |
| पत्नी | नेहा धूपिया (अभिनेत्री) |
| बच्चे | बेटी- मेहर धूपिया बेदी (जन्म 18 नवंबर 2018) बेटा- गुरिक सिंह (जन्म 3 अक्टूबर 2021) |
| माता/पिता | पिता- बिशन सिंह बेदी (पूर्व क्रिकेटर) माता- अंजू इंदरजीत बेदी सौतेली माँ- ग्लेनिथ |
| बहन/भाई | भाई- गावसिंदर (सौतेला भाई) बहन 2 • नेहा बेदी (बड़ी) • गिलिंदर (सौतेली बहन) |
| पसंदीदा चीजें |
|
| भोजन | ट्रिअमिसु |
| अभिनेता | अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, नसीरुद्दीन शाह, और अल पचिनो |
| अभिनेत्री | विद्या बालन, रेखा, और एंजेलिना जोली |
| डायरेक्टर | इम्तियाज अली और क्रिस्टोफर नोलन |
| फिल्म | बॉलीवुड- शोले, शहंशाह, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, और लगान हॉलीवुड- द गॉडफादर |
| गीत | निंडी कौर द्वारा "2 सीटर" |
| टीवी शो | कौन बनेगा करोड़पति और कॉफी विद करण |
| रंग | काला, सफेद और आसमानी नीला |
| फैशन डिजाइनर | जॉन वरवाटोस |
| धन संपत्ति सम्बंधित विवरण | |
| कार संग्रह | • मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास कार • कैडिलैक कार • रेनॉल्ट डस्टर कार • बीएमडब्ल्यू कार |
| संपत्ति | दिल्ली में एक फार्महाउस |
सन्दर्भ
| ↑1 | Times of India |
|---|---|
| ↑2 | The Times of India |
सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…
यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…
भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…
मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…
मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…
श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…