Menu

Rekha Biography in Hindi | रेखा (अभिनेत्री) जीवन परिचय

रेखा

जीवन परिचय
वास्तविक नाम भानुरेखा गणेशन
उपनामद बॉलीवुड क्वीन, रेखा जी, मैडम एक्स
व्यवसाय अभिनेत्री
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5' 6”
वजन/भार (लगभग)60 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)34-28-34
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 10 अक्टूबर 1954
आयु (2017 के अनुसार)62 वर्ष
जन्मस्थान चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
राशि तुला
राष्ट्रीयता भारतीय
हस्ताक्षररेखा हस्ताक्षर
गृहनगर भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालय चर्च पार्क कॉन्वेंट, चेन्नई, तमिलनाडु
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
डेब्यू एक बाल कलाकार के रूप में :- रंगला रत्नम (तेलगू, 1966)
प्रमुख अभिनेत्री के रूप में :- Operation Jackpot Nalli C.I.D 999 (Kannada (कन्नड़), 1969)
परिवार पिता - जेमिनी गणेशन (तमिल अभिनेता)
रेखा के पिता जेमिनी गणेशन
माता - पुष्पावल्ली (तेलगू अभिनेत्री)
रेखा की माता पुष्पावल्ली
बहन- कमला सेल्वाराज, राधा, जया श्रीधर, विजया चामुंडेश्वरी, रेवती स्वामीनाथन, नारायणी गणेश
रेखा अपनी बहनों के साथ
भाई - सतीश कुमार गणेशन
धर्म हिन्दू
पतासी स्प्रिंग, बंगला नं 2, बी जे रोड, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई 400050
रेखा बंगला
शौक/अभिरुचिकविता लेखन, योग करना, चारकोल स्केच बनाना
विवाद • मात्र 15 वर्ष की उम्र में रेखा तब विवादों में आईं, जब उनकी तथाकथित डेब्यू फिल्म " अनजाना सफर " का फिल्मांकन हो रहा था। रेखा की जीवनी के एक अंश के अनुसार फिल्म के एक दृश्य में अभिनेता विश्वजीत चेटर्जी और रेखा के बीच में एक रोमेंटिक दृश्य को शूट करना था जिसमें विश्वजीत, रेखा को चुंबन करते हैं। परन्तु विश्वजीत चेटर्जी दृश्य के दौरान काफी आक्रामक हो गए थे, यह देखते हुए कैमरामैन ने दृश्य की परिपूर्णता को बीच में ही कट करने के लिए चिल्ला रहे थे, परन्तु विश्वजीत ने कैमरामैन को अनसुना करते हुए रेखा को छूना शुरू कर दिया और दृश्य को औचित्यपूर्ण ढंग से शूट किया। यह देखकर रेखा ने अपनी जीवनी में फिल्म के निर्देशक और अभिनेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि " उन्होंने मेरे साथ षड्यंत्र करते हुए इस दृश्य को शूट किया।"
• एक सामान्य तथ्य के आधार पर रेखा और विनोद मेहरा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते दोनों ने कोलकाता में एक गुप्त समारोह के दौरान शादी कर ली। शादी के बाद रेखा अपने घर गई तो उनकी माँ ने उनसे शत्रुतापूर्ण व्यवहार करना शुरू कर दिया और उन्हें बेइज्जत करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद वह विनोद मेहरा के साथ उनके घर गई तो रेखा ने अपनी सास के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहा, तो उनकी सास ने रेखा के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और उन्हें अपने घर की बहू मानने से इंकार करते हुए रेखा को बेइज्जत करने लगे। यह देखते हुए विनोद ने मामले को शांत करने के लिए अपनी माँ से माफ़ी मांगी, परन्तु उनकी माँ और भी उत्तेजित हो गई। अंत में विनोद की माँ ने दोनों को घर से बाहर निकाल दिया।
• ऋषि कपूर की शादी दिनांक 22 जनवरी 1980 को नीतू सिंह के साथ हुई। शादी समारोह में बॉलीवुड की बहुत सी हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जय बच्चन भी शादी समारोह में मौजूद थे। अचानक , उसी समय वहां पर रेखा भी पहुँच गई, सफेद साड़ी, लाल रंग की बिंदी और सिंदूर लगाकर समारोह में उपस्थित अमिताभ बच्चन के पास गईं और उनके साथ पांच मिनट तक वार्तालाप की यह देखकर जय बच्चन को अच्छा नहीं लगा और वह रोने लगी। परन्तु आज तक इस बात का पता नहीं चला कि अमिताभ और रेखा के बीच में किस बात पर वार्तालाप हुई थी।
• एक पुस्तक - रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी के अनुसार रेखा के स्वर्गीय पति मुकेश अग्रवाल (उद्यमी), एक मानसिक रोग से पीड़ित थे। जिसके लिए उनका इलाज चल रहा था। शादी के कुछ महीनों के बाद मुकेश और रेखा के बीच में तनाव व किसी बात पर कहासुनी होने लगी जिससे मुकेश अनियमित व्यवहार करने लगा। जिससे वह रेखा को प्रताड़ित करने लगा, लेकिन जब रेखा को मुकेश की बीमारी का पता चला कि वह मानसिक रोग से पीड़ित हैं और कुछ व्यापार में हानि होने से मुकेश अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, अंत में 2 अक्टूबर 1990 को, मुकेश ने खुद को अपने बैडरूम की छत पर लगे पंखे से लटकाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद लोगों ने रेखा को दोष देना शुरू कर दिया और उन्हें एक आदमी भक्षक (man-eater), चुड़ैल (witch) कहने लगे। क्योंकि सभी लोग मुकेश की मृत्यु का कारण रेखा को ही मानते थे।
• 90 के दशक में, रेखा ने एक लोकप्रिय पत्रिका के कवर पेज के लिए फोटो शूट किया। जिसमें रेखा एक अन्य महिला के साथ एक ही स्वेटर में लिप्त हैं। जिसने सम्पूर्ण देश में काफी हंगामा पैदा किया। हालांकि, शूटिंग के पीछे के विचार के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
रेखा विवादित कवर फ़ोटो के दौरान
• रितिक रोशन को एक पुरस्कार समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर देखने के बाद रेखा इतनी उत्साहित हुईं, कि उन्होंने ऋतिक को बधाई देने के लिए अपने पास बुलाया और कथित तौर से उनके होठों पर lip-lock चुंबन कर दिया।
रेखा रितिक रोशन को lip-lock (होंठ-लॉक) चुंबन
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार
पसंदीदा अभिनेत्रीकंगना राणावत
पसंदीदा रंगस्वर्ण, लाल
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारी
वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामले विश्वजीत चेटर्जी, अभिनेता
विश्वजीत चेटर्जी, अभिनेता
स्वर्गीय विनोद मेहरा (अभिनेता)
रेखा और विनोद मेहरा
साजिद खान (अभिनेता)
रेखा अपने पूर्व प्रेमी साजिद खान के साथ
स्वर्गीय नवीन निश्चल (अभिनेता)
रेखा नवीन निश्चल के साथ
जितेन्द्र (अभिनेता)
रेखा जितेन्द्र के साथ
शत्रुघन सिन्हा (अभिनेता)
रेखा शत्रुघन सिन्हा के साथ
यश कोहली (फिल्म निर्माता)
अमिताभ बच्चन (अभिनेता)
रेखा अमिताभ बच्चन के साथ
स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल (उद्यमी)
रेखा स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल के साथ
अक्षय कुमार (बहुचर्चित अभिनेता)
रेखा अक्षय कुमार के साथ
पतिस्वर्गीय विनोद मेहरा (बहुचर्चित अभिनेता)
स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल (मार्च 1990 से अक्टूबर 1990 तक)
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
वेतन (लगभग) 195 करोड़ भारतीय रुपए

रेखा

रेखा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या रेखा धूम्रपान करती हैं ?  नहीं
  • क्या रेखा शराब पीती हैं ?  नहीं
  • रेखा दक्षिण भारतीय अभिनेताओं में अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावल्ली की नाजायज संतान है। क्योंकि रेखा के पिता ने पितृत्व स्वीकार करने से मना कर दिया था।
  • रेखा की एक सगी बहन और पांच सौतेली बहनें और एक सौतेला भाई है, जिनके पिता जेमिनी गणेशन हैं।
  • रेखा को घूमने फिरने का बहुत शौक है और अपनी किशोरावस्था के दिनों से ही उन्होंने एयर होस्टेस बनने का सपना देखा।
  • स्कूली दिनों में रेखा कान्वेंट स्कूल में जाती थी, जहां पर काफी सारे आयरिश नन (Irish nun) बच्चे पढ़ते थे। जिसके चलते उन्होंने भी आयरिश नन बनने का फैसला किया। परन्तु वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण, रेखा को तेलुगू फिल्मों में निम्न स्तर पर कार्य करना पड़ा।
  • बॉलीवुड के शुरुआती दौर में रेखा को अपने काले रंग के कारण कई फिल्महस्तियों से नाकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा और कभी-कभी उन्हें बदसूरत बत्तख कहकर भी बुलाया जाता था।
  • अभिनय के अलावा, रेखा ने अन्य अनुभवी अभिनेत्रियों को आवाज देने का भी कार्य किया, जैसे कि फिल्म याराना (1981) में नीतू सिंह और वारिस (1988) में स्मिता पाटिल को आवाज दी।
  • आर. डी बर्मन के कहने पर रेखा ने फिल्मों में गायन करना शुरू किया और जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अपनी फिल्म खूबसूरत (1980) में दो गानों को अपनी आवाज दी।
  • ऐसा कहा जाता है कि इस सदाबहार अभिनेत्री के पास कोई फैशन स्टाईलिस्ट नहीं है। शुरुआत से ही वह अपने परिधान खुद चुनती हैं। और अपनी पसंद से अपना हेयर स्टाइल करती है।
  • फिल्मजगत में रेखा समय पर कार्य करने (punctual) के लिए जानी जाती हैं।
  • वर्ष 1982 में, रेखा को अपनी फिल्म उमराव जान (1982) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, रेखा को भारतीय सिनेमा में असीम योगदान देने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2010 में पद्म श्री  (भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रेखा पद्म श्री पुरस्कार लेते हुए
  • वर्ष 2012 में, संसद के ऊपरी सदन में रेखा और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को नामित किया गया था। जिसमें रेखा को उपभोक्ता मामलों और नागरिक आपूर्ति विभाग की स्थायी समिति में सदस्य नियुक्त किया गया।
  • रेखा शुद्ध शाकाहारी है और वह अधिकतर एकांत में समय बिताना पसंद करती हैं। एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा कि वह सबसे अधिक समय बागवानी और पेंटिंग करने में बिताती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *