Menu

Shefali Shah Biography in Hindi | शेफाली शाह जीवन परिचय

Shefali Shah

जीवन परिचय
वास्तविक नामशेफाली शेट्टी
अन्य नामशेफाली छाया
व्यवसायअभिनेत्री, मॉडल, और पेंटर
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5' 6"
भार/वजन (लगभग) 55 कि० ग्रा०
आँखों का रंग हल्का भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यूटीवी शो: "आरोहण" (1993)
Shefali Shah in Aarohan (1993)
फिल्म: "सत्या" (1998)
Shefali Shah in Satya (1998)
पुरस्कार/उपलब्धियां• वर्ष 2001 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। (उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे)
Shefali Shah receiving the Best Actress State Award from our respected Prime Minister Narendra Modi (he was then the Chief Minister of Gujarat)
• नेशनल पुरस्कार
Shefali Shah with National Award
• एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड
Shefali Shah with Asian Academy Creative Award
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 22 मई 1972 (सोमवार)
आयु (2022 के अनुसार)50 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि मिथुन (Gemini)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल/विद्यालयआर्य विद्या मंदिर, सांताक्रूज, मुंबई
धर्महिन्दू
शौक/अभिरुचिब्लॉगिंग करना, यात्रा करना, मूवी देखना, खाना बनाना, और किताबें पढ़ना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
बॉयफ्रेंडविपुल अमृतलाल शाह (फिल्म निर्माता और निर्देशक)
Shefali Shah with Vipul Amrutlal Shah
विवाह तिथिवर्ष 1997
Shefali Shah wedding photo
परिवार
पति हर्ष छाया (अभिनेता, तलाक 2001)
Shefali Shah with her husband
बच्चेबेटा- 2
• आर्यमन
• मौर्य
Shefali Shah's sons
माता/पितापिता- सुधाकर शेट्टी (RBI के पूर्व कर्मचारी)
माता- शोभा शेट्टी (होम्योपैथी डॉक्टर)
Shefali Shah's parents
पसंदीदा चीजें
चित्रकार मार्क रोथको और जैक्सन पोलक
किताबमेरिल स्ट्रीप

Shefali Shah

शेफाली शाह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • शेफाली शाह एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, और पेंटर हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1993 के टीवी शो “आरोहण” से की।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। Shefali Shah's childhood photo
  • बचपन में शेफाली मुंबई के सांताक्रूज के आरबीआई क्वार्टर में रहती थीं और आर्य विद्या मंदिर, सांताक्रूज, मुंबई से ही उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की।
  • अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने विज्ञान का अध्ययन करने के लिए विले पार्ले के मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन वह अपना अधिकांश समय थिएटर में काम करने में गुजारा करती थीं।
  • शेफाली शाह को बचपन से ही कला, गायन और नृत्य की ओर लगाव था और वह भरतनाट्यम में भी प्रशिक्षित हैं। Shefali Shah doing Bharatnatyam dance
  • शेफाली शाह ने 10 साल की उम्र में अपने स्कूल में होने वाले गुजराती मंच पर प्रदर्शन किया। एक बार स्कूल शिक्षक ने शाह की माँ से पूछा कि क्या वह अपनी बेटी को “द ओमेन” (1976) में डेमियन थॉर्न पर आधारित एक चरित्र में भूमिका निभाने की अनुमति देगी।
  • वर्ष 2005 में उन्होंने अपर्णा सेन के अंग्रेजी भाषा के नाटक “15 पार्क एवेन्यू” में एक छोटी भूमिका निभाई।
  • शेफाली ने ‘रामायण’ (2008), ‘हसरतें’, ‘नया नुक्कड़’ आदि कई हिंदी टीवी सीरियल्स में काम किया है।
  • शेफाली ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरआत वर्ष 1998 की हिंदी फिल्म ‘सत्या’ से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘रंगीला’ में अभिनय किया, जिसमें उनके कुछ ही दृश्य हैं।
  • उन्होंने बांद्रा के एक कलाकार के निवास लास्ट शिप में छह महीने तक प्रशिक्षण लिया और उसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में बार्सिलोना, स्पेन के एक कला विद्यालय, मेटाफ़ोरा से कला का कोर्स किया।
  • शेफाली ‘मोहब्बतें’, ‘कमांडो 2’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
  • मनोज बाजपेयी की पत्नी के रूप में फिल्म ‘सत्या’ (1998) में अभिनय करने के बाद वह प्रसिद्धि हुई।
  • महज 21 साल की उम्र में ही शेफाली ने मां का किरदार निभाना शुरू कर दिया था।
  • उनके अनुसार, वह अमिताभ बच्चन से लगभग आधी उम्र (32 वर्ष) की थीं, जब उन्होंने फिल्म ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ में उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी, जबकि उसी फिल्म में, उनके ऑन-स्क्रीन बेटे अक्षय कुमार 37 वर्ष के थे। Shefali Shah featuring opposite Amitabh Bachchan
  • शेफाली ने टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ के एक एपिसोडिक क्राइम बेस्ड में भी काम किया है।
  • उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों और वेब सरीज़ों में भी काम किया है।
  • वह मार्क रोथको और जैक्सन पोलक को अपना प्रेरणा मानती हैं।
  • वर्ष 2016 में उन्होंने मेटुफोरा – स्टूडियो आर्ट्स, स्पेन से पेंटिंग में 3 महीने का प्रशिक्षण लिया। Shefali Shah doing a painting
  • शेफाली अक्सर कई प्रदर्शनियों और दीर्घाओं में अपनी पेंटिंग प्रदर्शित करती हैं जो ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Shefali Shah gifting her painting to Amitabh Bachchan
  • वर्ष 2019 में उन्होंने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ ‘दिल्ली क्राइम’ में अभिनय किया, जो 2012 दिल्ली गैंग रेप (निर्भया) पर आधारित है। Shefali Shah featuring in Delhi Crime
  • शेफाली 5 अलग-अलग भाषाओं जैसे तेलगु, हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती में धाराप्रवाह बोल सकती हैं।
  • शेफाली शाह को अक्सर कई स्थानों पर अपने दोस्तों के साथ मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा जा चूका है। Shefali Shah drinking alcohol
  • वर्ष 2021 में शेफाली शाह ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में “जलसा” नामक एक रेस्टोरेंट खोला, जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ग्राहकों को मिट्टी के बर्तनों और मेंहदी की सजावट से लेकर गरबा जैसे संगीत प्रदर्शनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियाँ प्रदान करता है। वह खुद ही व्यंजनों की निगरानी करती हैं जिनमें से कुछ उनके घरेलू व्यंजनों पर आधारित हैं साथ ही होटल के कुछ अंदरूनी हिस्सों को उन्होंने अपने हाथ से पेंट किया और दीवारों सहित कुछ अंदरूनी हिस्सों को डिजाइन भी किया है। इसके आलावा उन्होंने इसी नाम से एक और रेस्टोरेंट बैंगलोर में खोला है।
  • शेफाली शाह एक पशु प्रेमी हैं और उनके पास भी एक कुत्ता है जिसकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। Shefali Shah with her pet dog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *