Angad Bedi Biography in Hindi | अंगद बेदी जीवन परिचय

अंगद बेदी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां अंगद बेदी एक भारतीय अभिनेता और टीवी प्रस्तुत कर्ता हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2004 की हिंदी फिल्म "काया तारन" में एक अभिनेता के रूप से की। अंगद बेदी का जन्म और पालन-पोषण प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था। उनके पिता की पहली शादी ग्लेनिथ नाम की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से हुई थी। दुर्भाग्य से उनका तलाक हो गया। जिसके बाद उन्होंने फिर से अंजू इंद्रजीत बेदी से शादी कर ली और उनकी दूसरी पत्नी से दो बच्चे अंगद बेदी और नेहा बेदी का जन्म हुआ। उनकी पहली माता के दो संतान गावसिंदर (सौतेला भाई) और गिलिंदर (सौतेली बहन) हैं। अपने पिता की तरह वह हमेशा क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहे हैं और यहां तक ​​कि दिल्ली अंडर -16, अंडर -19 और रणजी ट्रॉफी के लिए भी खेले चुके हैं। अपनी किशोरावस्था के दौरान, अंगद बेदी ने अभिनय में रुचि विकसित की और 17 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए क्रिकेट छोड़ दिया। फैशन डिजाइनर जे जे वलाया ने उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक दिया। उस अवधि के दौरान टीवी एंकर शशि कुमार 1984 के सिख दंगों पर 'काया तारन' (2004) नामक एक फिल्म बना रहे थे और जब उन्होंने अंगद की मॉडलिंग की तस्वीरें देखीं तो उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया और इस तरह उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई। अंगद बेदी को खाना पकाने का बहुत शौक है और 2010 में वह स्टार…

जीवन परिचय
पूरा नामअंगद सिंह बेदी [1]Times of India
उप नामसोनी
व्यवसायअभिनेता और टीवी प्रस्तुत कर्ता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 180
मी०- 1.80
फीट इन्च- 5' 11"
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
करियर
डेब्यू• हिंदी फिल्म: "काया तारन" (2004, अभिनेता के रूप में)

• टीवी (स्पोर्ट्स एंकर): "एक्स्ट्रा इनिंग्स IPLT20" (2010)
• टीवी शो: "24" (2016, अभिनेता के रूप में)
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 6 फरवरी 1983 (रविवार)
आयु (2022 के अनुसार)39 वर्ष
जन्मस्थान दिल्ली, भारत
राशि कुंभ (Aquarius)
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्मसिख
जातिक्षत्रिय (खत्री)
गृहनगर दिल्ली
स्कूल/विद्यालय• बिशप कॉटन स्कूल, शिमला
• सेंट कोलंबिया स्कूल, दिल्ली
• ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, दिल्ली
कॉलेज/विश्वविद्यालयसेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
शैक्षिक योग्यतास्नातक
शौक/अभिरुचिजिम करना, प्लेइंग (क्रिकेट, स्क्वैश, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी), कुकिंग करना और स्विमिंग करना
पताबांद्रा, मुंबई
आहारमांसाहारी (परन्तु शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं)
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंडअर्पिता खान (सलमान खान की बहन)

नोरा फतेही (अभिनेत्री)

नेहा धूपिया (अभिनेत्री)
विवाह तिथि10 मई 2018 (गुरुवार)
विवाह स्थानगुरुद्वारा, दिल्ली [2]The Times of India
परिवार
पत्नीनेहा धूपिया (अभिनेत्री)
बच्चेबेटी- मेहर धूपिया बेदी (जन्म 18 नवंबर 2018)

बेटा- गुरिक सिंह (जन्म 3 अक्टूबर 2021)
माता/पितापिता- बिशन सिंह बेदी (पूर्व क्रिकेटर)

माता- अंजू इंदरजीत बेदी

सौतेली माँ- ग्लेनिथ
बहन/भाईभाई- गावसिंदर (सौतेला भाई)
बहन 2
• नेहा बेदी (बड़ी)

• गिलिंदर (सौतेली बहन)
पसंदीदा चीजें
भोजनट्रिअमिसु
अभिनेताअमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, नसीरुद्दीन शाह, और अल पचिनो
अभिनेत्रीविद्या बालन, रेखा, और एंजेलिना जोली
डायरेक्टरइम्तियाज अली और क्रिस्टोफर नोलन
फिल्मबॉलीवुड- शोले, शहंशाह, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, और लगान
हॉलीवुड- द गॉडफादर
गीतनिंडी कौर द्वारा "2 सीटर"
टीवी शोकौन बनेगा करोड़पति और कॉफी विद करण
रंगकाला, सफेद और आसमानी नीला
फैशन डिजाइनरजॉन वरवाटोस
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रह• मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास कार
• कैडिलैक कार
• रेनॉल्ट डस्टर कार
• बीएमडब्ल्यू कार
संपत्तिदिल्ली में एक फार्महाउस

अंगद बेदी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • अंगद बेदी एक भारतीय अभिनेता और टीवी प्रस्तुत कर्ता हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2004 की हिंदी फिल्म “काया तारन” में एक अभिनेता के रूप से की।
  • अंगद बेदी का जन्म और पालन-पोषण प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था।
  • उनके पिता की पहली शादी ग्लेनिथ नाम की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से हुई थी। दुर्भाग्य से उनका तलाक हो गया। जिसके बाद उन्होंने फिर से अंजू इंद्रजीत बेदी से शादी कर ली और उनकी दूसरी पत्नी से दो बच्चे अंगद बेदी और नेहा बेदी का जन्म हुआ। उनकी पहली माता के दो संतान गावसिंदर (सौतेला भाई) और गिलिंदर (सौतेली बहन) हैं।
  • अपने पिता की तरह वह हमेशा क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहे हैं और यहां तक ​​कि दिल्ली अंडर -16, अंडर -19 और रणजी ट्रॉफी के लिए भी खेले चुके हैं।
  • अपनी किशोरावस्था के दौरान, अंगद बेदी ने अभिनय में रुचि विकसित की और 17 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए क्रिकेट छोड़ दिया।
  • फैशन डिजाइनर जे जे वलाया ने उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक दिया। उस अवधि के दौरान टीवी एंकर शशि कुमार 1984 के सिख दंगों पर ‘काया तारन’ (2004) नामक एक फिल्म बना रहे थे और जब उन्होंने अंगद की मॉडलिंग की तस्वीरें देखीं तो उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया और इस तरह उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई।
  • अंगद बेदी को खाना पकाने का बहुत शौक है और 2010 में वह स्टार वन के कुकिंग शो ‘कुक ना कहो’ में दिखाई दिए, जो स्टार वन पर प्रसारित किया गया।
  • उसी वर्ष अंगद ने एक एडवेंचर/डेयर रियलिटी शो “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 3” में भाग लिया और शीर्ष 10 प्रतियोगियों में शामिल थे।
  • 2011 में उन्होंने रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘F.A.L.T.U’ (2011) में निरंजन “नंज” नायर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
  • उसी वर्ष उन्होंने यूटीवी बिंदास पर प्रसारित टीवी सीरीज “भावनात्मक अत्याचार के सीज़न 1” की मेजबानी की।
  • वह अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के साथ शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पिंक’ (2016) में राजवीर सिंह की अपनी नकारात्मक भूमिका से प्रसिद्धि हुए।
  • वर्ष 2017 में उन्होंने एक भारतीय-अमेरिकी वेब टीवी सीरीज “इनसाइड एज” में अरविंद वशिष्ठ की भूमिका निभाई, जो एक काल्पनिक टी 20 क्रिकेट टीम, मुंबई मावेरिक्स पर आधारित थी, जो पावरप्ले लीग में खेलती है।
  • वह पहली बार नेहा धूपिया से मुंबई के ‘चाइना हाउस’ लाउंज में मिले जहाँ एक दूसरे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार माँ तब्दील हो गई। जिसके बाद नेहा ने अपने माता-पिता से शादी की बात कही और उनके घर वाले क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन नेहा ने अंगद बेदी को लगभग साढ़े चार साल तक इंतजार कराया था।
  • 10 मई 2018 को अंगद बेदी ने अपनी लंबे समय की प्रेमिका अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ अपने परिवार की उपस्थिति में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी कर ली।
  • अंगद बेदी अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस हद तक मानते हैं कि उन्हें उनका एक परम प्रशंसक माना जा सकता है।
  • वह ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग’ (सीसीएल) में सोहेल खान की ‘मुंबई हीरोज’ टीम के सदस्यों में से एक हैं।
  • अंगद बेदी और युवराज सिंह बचपन से ही दोस्त रहे हैं। युवराज ने अपनी पत्नी हेज़ल कीच से अंगद के फेसबुक अकाउंट के जरिए मुलाकात की थी।
  • अंगद का सपना अपने पिता पर डॉक्यूमेंट्री या बायोपिक बनाने का है।
  • अपने पिता की तरह वह बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं।
  • कथित तौर पर नेहा धूपिया से शादी करने से पहले, उन्होंने लगभग 75 महिलाओं को डेट किया था। इसके अलावा जब वह अपने शुरुआती 20 के दशक में थे, तो उन्होंने अपने से 10 साल बड़ी महिला को डेट किया था।
  • अंगद बेदी को जानवरों से काफी लगाव है और दिल्ली में उनके फार्महाउस में लगभग 10 कुत्ते हैं।
  • अंगद बेदी और उनकी पत्नी नेहा धूपिया को कई मौकों पर मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा जा चुका है।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago