अन्ना हजारे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या अन्ना हजारे धूम्रपान करते हैं ? नहीं क्या अन्ना हजारे शराब पीते हैं ? नहीं अन्ना का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के निकट भिंगार नामक गांव में हुआ था और वह लक्ष्मी बाई और बाबूराव हजारे के सबसे बड़े पुत्र हैं। उनके पिता बाबूराव हजारे आयुर्वेद आश्रम फार्मेसी में एक मजदूर थे। उन्होंने किसान बाबूराव हजारे की जगह "अन्ना" नाम को अपनाया, जिसका मराठी में अर्थ पिता या बड़ा भाई होता है। वह बहुत ही गरीब परिवार से संबंधित हैं, जिसके चलते उनके एक रिश्तेदार ने उनकी शिक्षा में सहायता करने की कोशिश की। हालांकि, 7 वीं कक्षा करने के बाद वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सके थे। उन्होंने मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन पर अपने सपनों को पूरा करने के लिए फूलों की बिक्री करनी शुरू कर दी। जिसके परिणामस्वरूप, उन्होंने दो जगहों में दो फूलों की दुकान खोली। वर्ष 1962 में हुए, भारत-पाक युद्ध के बाद, वह वर्ष 1963 में भारतीय सेना में शामिल हो गए, जहाँ वह एक ट्रक चालक थे। वर्ष 1965 में हुए, भारत-पाक युद्ध के दौरान, वह एक बम हमले में बच गए थे। हालांकि, उस हमले में उनके सभी सहयोगी शहीद हो गए थे। अपनी युवावस्था में वह अक्सर निराश रहते थे और कई बार उन्होंने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। लेकिन, जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद की एक पुस्तक को देखा और पढ़ा, तो वह उस पुस्तक से इतने प्रेरित हुए, कि उन्होंने मानव जाति के सुधार के…
जीवन परिचय | |
---|---|
वास्तविक नाम | किसान बाबूराव हजारे |
उपनाम | अन्ना |
व्यवसाय | भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता |
व्यक्तिगत जीवन | |
जन्मतिथि | 15 जून 1937 |
आयु (वर्ष 2018 के अनुसार) | 81 वर्ष |
जन्मस्थान | भिंगार, बॉम्बे प्रांत, ब्रिटिश भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | रालेगण सिद्धी, महाराष्ट्र |
राशि | मिथुन |
हस्ताक्षर | |
स्कूल | ज्ञात नहीं |
शैक्षणिक योग्यता | 7 वीं पास |
धर्म | हिन्दू |
पता | गांव रालेगण सिद्धी, पार्नर, अहमदनगर, महाराष्ट्र, भारत |
शौक/अभिरुचि | योग करना और पुस्तकें पढ़ना |
विवाद | • आरएसएस (दक्षिण पंथी हिन्दू संस्था) का एजेंट होने के लिए उनकी कड़ी आलोचना होती रही है। • राजनीतिक दलों के मध्य प्रॉक्सी के रूप में कार्य करने के लिए भी आलोचना होती रही है। • महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक जांच में यह पाया गया, कि उनके एक ट्रस्ट "हिन्द स्वराज" ने उनके जन्मदिन समारोह पर ₹220000 खर्च किया। जिसके चलते उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। • कोलकाता टेलीग्राफ में लिखे गए, एक लेख में रामचंद्र गुहा ने अन्ना हजारे पर लोकतंत्र और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया जा चुका है। • उन पर अरुंधती रॉय द्वारा मुसलमान विरोधी होने का भी आरोप लगाया जा चुका है। |
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारी | |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
परिवार | |
पत्नी | कोई नहीं |
बच्चे | कोई नहीं |
माता-पिता | पिता - बाबूराव हजारे माता - लक्ष्मीबाई हजारे |
भाई-बहन | भाई - मारुती हजारे और 3 अन्य बहन - 2 |
पसंदीदा चीजें | |
पसंदीदा राजनेता | स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी |
अन्ना हजारे भारतीय सेना में
अन्ना हजारे जंतर मंतर में अनिश्चितकालीन उपवास के दौरान
मैं अन्ना हूं
मराठी फिल्म- माला अन्ना वहायचे
अन्ना बॉलीवुड फिल्म
सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…
यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…
भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…
मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…
मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…
श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…