Menu

Roopa Ganguly Biography in Hindi | रूपा गांगुली जीवन परिचय

Roopa Ganguly

जीवन परिचय
व्यवसाय राजनेत्री, पूर्व अभिनेत्री, और पार्श्व गायिका
प्रसिद्ध भूमिकावर्ष 1988 के भारतीय महाकाव्य टेलीविजन शो "महाभारत" में 'द्रौपदी' की भूमिका
Roopa Ganguly in Mahabhart
राजनीति करियर
पार्टी/दलभारतीय जनता पार्टी
Bharatiya Janata Party logo
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 2015 में रूपा गांगुली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ज्वाइन किया।
• उन्होंने हावड़ा उत्तर से पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव लड़ा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार लक्ष्मी रतन शुक्ला से हार गई।
• वर्ष 2016 में रूपा गांगुली को नवजोत सिंह सिद्धू के स्थान पर राज्यसभा के लिए नामित किया गया। चुनाव जीतकर वह दूसरी बार चंडीगढ़ की सांसद बनी।
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 163
मी०- 1.63
फीट इन्च- 5' 4”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
फिल्म करियर
डेब्यू बंगाली फिल्म: "स्त्री पात्र" (1988)
Roopa Ganguly in Streer Patra (1988)
हिंदी फिल्म: "एक दिन अचानक" (1989)
Roopa Ganguly in Ek Din Achanak (1989)
तेलुगु फिल्म: "ना इले ना स्वर्गम" (1991)
Roopa Ganguly in Naa Ille Naa Swargam (1991)
कन्नड़ फिल्म: "पुलिस मट्टू दादा" (1991)
Roopa Ganguly in Police Matthu Dada (1991)
असमिया फिल्म: "रणंगन" (1992)
Roopa Ganguly in Ranangan (1992)
ओडिया फिल्म: "रणभूमि" (1995)
Roopa Ganguly in Ranbhoomi (1995)
अंग्रेज़ी फिल्म: "बो बैरक फॉरएवर" (2004)
Roopa Ganguly in Bow Barracks Forever (2004)
बंगाली टीवी शो: "मुक्तबंध" (1986)
हिंदी टीवी शो: "गणदेवता" (1988)
पुरस्कार/उपलब्धियां• वर्ष 1889 में उन्हें टीवी सीरियल "महाभारत" में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए "स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
Roopa Ganguly receiving Smita Patil Memorial Award
• वर्ष 1986 के टीवी सीरियल "मुक्ता बंध" में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए उन्हें वर्ष 1993 में "कलाकार पुरस्कार" से सुशोभित किया गया।
• फिल्म "उजान" (1996) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का "बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार"
• फिल्म "युगंत" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का "कलाकार पुरस्कार"
• टेलीविजन सीरियल "इनगीत" में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए "कलाकर पुरस्कार"
• फिल्म "क्रांतिकाल" में उनके किरदार के लिए उन्हें वर्ष 2006 में "ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
• फिल्म "अंतरमहल" के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का "बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार"
• फिल्म "अबोशे" के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार"
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 25 नवंबर 1966 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)55 वर्ष
जन्मस्थान कल्याणी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
राशि धनु (Sagittarius)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफRoopa Ganguly's signature
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर कल्याणी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
स्कूल/विद्यालयबेलतला गर्ल्स हाई स्कूल, कोलकाता
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयजोगमाया देवी कॉलेज, कोलकाता
शैक्षिक योग्यताविज्ञान में स्नातक
धर्मसिख [1]The Times of India
जातिब्राह्मण
शौक/अभिरुचिउपन्यास पढ़ना और संगीत सुनना
विवाद• वर्ष 2017 में जलपाईगुड़ी बाल तस्करी मामले के मुख्य आरोपी ने मामले में रूपा की संलिप्तता का आरोप लगाया, जिसके बाद गांगुली को अपराध जांच विभाग द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

• गांगुली ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने पर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए कहा, "उनकी (तृणमूल कार्यकर्ताओं की) पत्नियों और बेटियों को बंगाल भेजो..अगर वह वहां 15 दिनों तक बिना बलात्कार के जीवित रहने में सक्षम हैं, तो मुझे बताओ।" इससे तत्कालीन पश्चिम बंगाल सरकार नाराज हो गई थी, जिसने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

• रूपा ने टीवी शो "सच का सामना" में अपने जीवन के बारे में कई भयावह बातों का खुलासा करने के लिए एक विवाद को आकर्षित किया। शो में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शादी के बाहर उनका प्रेम संबंध था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कई बार बॉलीवुड में भूमिकाओं के बदले उनके साथ निर्देशकों ने यौन संबंध बनाने को कहा।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामलें दिब्येंदु (पार्श्व गायक)
Roopa Ganguly with Dibyendu
विवाह तिथिवर्ष 1992
परिवार
पतिध्रुबो मुखर्जी (मैकेनिकल इंजीनियर; तलाक 2006)
बच्चेबेटा- आकाश मुखर्जी
Roopa Ganguly with her son
बेटी- ज्ञात नहीं
माता/पितापिता- समरेंद्र लाल गांगुली
माता- जुथिका गांगुली
भाईअमरदीप सिंह (आर्टिस्ट)
पसंदीदा चीजें
भोजनसमोसा और पंजाबी खाना
अभिनेताअनुपम खेर, सुनील दत्त
अभिनेत्रीनरगिस
रंगसफ़ेद
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहमर्सिडीज बेंज (2013 मॉडल)
वेतन (संसद सदस्य के रूप में)रु. 1 लाख + अन्य भत्ते (भारतीय रुपए)
संपत्ति विवरण बैंक डिपोजिट:- 21 करोड़ रूपये
बांड्स/शेयर्स:- 1.39 करोड़ रूपये
वाहन:- 2 करोड़ रूपये
आभूषण:- 4.85 करोड़ रूपये
व्यावसायिक इमारत:- 5.5 करोड़ रूपये (सेक्टर 17 ई चंडीगढ़ में)
आवासीय भवन:- 10 करोड़ रूपये (चंडीगढ़, शिमला और मुंबई में)
संपत्ति (लगभग)रु. 47.5 करोड़ रूपये (2019 तक) [2]MyNeta

Roopa Ganguly

रूपा गांगुली से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • रूपा गांगुली एक भारतीय राजनेत्री, पूर्व अभिनेत्री, और पार्श्व गायिका हैं उन्हें वर्ष 1988 के भारतीय महाकाव्य टेलीविजन शो “महाभारत” में ‘द्रौपदी’ की भूमिका के लिए जाना जाता है।
  • रूपा गांगुली का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता के कल्याणी में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • रूपा गांगुली का झुकाव बचपन से अभिनय की ओर था।
  • रूपा गांगुली ने अपनी शुरुआती पढाई बेलतला गर्ल्स हाई स्कूल, कोलकाता से की। इसके बाद उन्होंने जोगमाया देवी कॉलेज, कोलकाता से विज्ञान में स्नातक किया।
  • कोलकाता के जोगमाया देवी कॉलेज से स्नातक की पढाई पूरी करने के बाद, रूपा ने कुछ बंगाली टीवी धारावाहिक में काम किया।
  • उन्होंने 1986 के टीवी धारावाहिक “मुक्त बंध” में दिखाई देने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की।
  • उन्होंने फिल्म अभिनय की शुरुआत वर्ष 1988 की बंगाली फिल्म “स्त्रीर पात्रा” से की थी।
  • इसके बाद उन्होंने भारतीय टेलीविज़न शो “महाभारत” में ‘द्रौपदी’ की भूमिका निभाकर अपार लोकप्रियता हासिल की। Roopa Ganguly as Draupadi
  • गांगुली ने ‘करम अपना अपना’, ‘लव स्टोरी’, ‘वक्त बटेगा कौन अपना कौन पराया’, ‘कस्तूरी’, और ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही किजो’ सहित कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया है। Roopa Ganguly in Karam Apna Apna
  • वर्ष 1991 में रूपा ने फिल्म निर्देशक तुलसी रामसे और श्याम रामसे द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म “पुलिस मट्टू दादा” में अभिनय किया।
  • रूपा गांगुली ने वर्ष 1992 में ध्रुबो मुखर्जी नामक एक व्यक्ति के साथ शादी कर ली। लेकिन कुछ कारण वस् वर्ष 2006 में दोनों एक दूसरे को तलाक दे दिया और अगल रहने लगे।
  • रूपा ने अपने घरेलू जीवन में बहुत कुछ सहा; क्योंकि उनके पति उनकी सफलता से खुश नहीं थे और उनकी बुनियादी जरूरतों के लिए भुगतान करने से इनकार कर देते थे।
  • तलाक के बाद रूपा कुछ समय के लिए दिब्येंदु (पार्श्व गायिका) के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहीं। बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया।
  • वर्ष 2009 में रूपा गांगुली ने फ्रेंड्स एफएम पर “हैलो बोलची फ्रेंड्स” शो की मेजबानी की।
  • वर्ष 2012 में उन्होंने फिल्म डायरेक्टर अंजन दत्त की फिल्म “दत्ता बनाम दत्ता” में अभिनय किया, जहां उन्होंने “रुनू माशी” का किरदार निभाया, इस फिल्म में उन्होने अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीती हैं और नायक को वह जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं।
  • उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
  • रूपा गांगुली को वर्ष 2013 में सामाजिक-व्यंग्यात्मक फिल्म “हाफ सीरियस” में देखा गया। उन्होंने फिल्म में देवी दुर्गा की भूमिका निभाई थी।
  • वर्ष 2014 में वह सौविक मित्रा की बंगाली फिल्म “पुनाशा” में सौमित्र चटर्जी के साथ दिखाई दीं, इस फिल्म में वह चटर्जी द्वारा अभिनीत एक पुरस्कार विजेता लेखक की भूमिका में नजर आई थीं।
  • वर्ष 2015 में अभिनेत्री और पार्श्व गायिका रूपा गांगुली को हावड़ा जिले में एक समारोह के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया। Roopa Ganguly join to BJP
  • उन्होंने गौतम घोष द्वारा निर्देशित ‘पद्मा नादिर मांझी’, अपर्णा सेन की ‘युगंत’ और ऋतुपर्णो घोष की ‘अंतरमहल’ जैसी फिल्मों में काम किया।
  • रूपा गांगुली ने तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन हर बार वह बच गई। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया कि वह अपनी शादी के लिए अपना करियर छोड़ दिया और कोलकाता चली गई और  एक घरेलू गृहिणी बन गई। जब उनके पति ने उन्हें अपने दैनिक खर्चों के लिए पैसे से वंचित कर दिया, तो उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिक की।
  • एक अभिनेत्री और राजनेत्री होने के अलावा रूपा गांगुली रवींद्र संगीत से संगीत का प्रशिक्षण लें रही हैं। वह एक क्लासिकल डांसर भी हैं।
  • उनकी बहुमुखी प्रतिभा और उच्चारण अनुकूलन के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है।
  • रूपा गांगुली नेहरू युवा केंद्र संगठन के बोर्ड सदस्यों में से एक हैं।
  • रूपा गांगुली ने सिने कलाकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था “पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फ़ोरम” के लिए एक महासचिव और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 The Times of India
2 MyNeta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *