Categories: राजनीति

Brajesh Pathak Biography in Hindi | बृजेश पाठक जीवन परिचय

बृजेश पाठक से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां बृजेश पाठक एक भारतीय राजनेता और वकील हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई गद्दावर नेता शामिल रहे। ((Aaj Tak)) बृजेश पाठक ने लखनऊ विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई के दौरान ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1990 में उन्होंने छात्र राजनीतिक चुनाव लड़ा, जीत के बाद उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वर्ष 2004 में वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए और संसद सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों के आयोजन पर काम किया। उन्होंने 2004 में उन्नाव से बसपा का लोकसभा टिकट हासिल किया। पाठक को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के लिए बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पाठक ने 2007 के विधानसभा चुनावों के दौरान ब्राह्मण मतदाताओं को बसपा में लाने का काम किया। बसपा उम्मीदवार के रूप में वह 2008 में राज्यसभा के लिए चुने गए और उच्च सदन में पार्टी के उपनेता के रूप में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने संगठन के सदस्य के रूप में…

जीवन परिचय
व्यवसायराजनेता और वकील
राजनीति करियर
पार्टी/दल• भारतीय जनता पार्टी (2016 से वर्तमान)

• बहुजन समाज पार्टी (बसपा) (2004 से 2015 तक)
राजनीतिक यात्रा• ब्रजेश पाठक 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
• उन्हें व्यापार सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया।
• उन्हें लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
• उन्हें सलाहकार समिति और गृह मंत्रालय के सदस्य रूप में चुना गया।
• 25 अगस्त 2006 को उन्हें विशेषाधिकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
• 5 अगस्त 2007 को उन्हें कोयला और इस्पात पर स्थायी समिति के सदस्य के रूप में चुना गया।
• 1 मई 2008 में उन्हें लोक लेखा समिति का सदस्य चुना गया।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 178
मी०- 1.78
फीट इन्च- 5' 10"
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 25 जून 1964 (गुरुवार)
आयु (2022 के अनुसार)58 वर्ष
जन्मस्थान मल्लावन, उत्तर प्रदेश, भारत
राशि कर्क (Cancer)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मल्लावन, उत्तर प्रदेश
कॉलेज/विश्वविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता [1]Lok Sabha• बीकॉम
• एलएलबी
• एमए
धर्म हिन्दू
जाति ब्राह्मण [2]India Today
पता बी-158, सेक्टर-ए, महानगर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) [3]Lok Sabha
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि08 मार्च 1995 (बुधवार)
परिवार
पत्नीनम्रता पाठक (गृहिणी, सामाजिक कार्यकर्ता)
बच्चे बेटा- 2
• त्रयंबक पाठक
• कार्तिक पाठक

बेटी- 2
• वेदिका पाठक
• शाम्भवी पाठक
माता/पितापिता - सुरेश पाठक
माता- कमला पाठक
भाई/बहनभाई- 2
राजेश पाठक
दिनेश पाठक

बहन- मधु तिवारी


नोट: पाठक छह भाई-बहन हैं।
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
संपत्तिचल संपत्ति
नगद: 15,000 रुपये
बैंक जमा राशि: 1,03 करोड़ रुपये
बांड, डिबेंचर और शेयर: 5.16 लाख रुपये
एनएसएस और डाक बचत: 5.16 लाख रुपये
एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां: 25,99 लाख रुपये
आभूषण: 24,70 लाख रुपये

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: 15 लाख रुपये
गैर कृषि भूमि: 15 लाख रुपये
कुल सम्पत्ति2.37 करोड़ रुपये (2017 के अनुसार) [4]MyNeta

बृजेश पाठक से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • बृजेश पाठक एक भारतीय राजनेता और वकील हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई गद्दावर नेता शामिल रहे। [5]Aaj Tak
  • बृजेश पाठक ने लखनऊ विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई के दौरान ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1990 में उन्होंने छात्र राजनीतिक चुनाव लड़ा, जीत के बाद उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
  • वर्ष 2004 में वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए और संसद सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।
  • इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों के आयोजन पर काम किया। उन्होंने 2004 में उन्नाव से बसपा का लोकसभा टिकट हासिल किया।
  • पाठक को “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
  • पाठक ने 2007 के विधानसभा चुनावों के दौरान ब्राह्मण मतदाताओं को बसपा में लाने का काम किया।
  • बसपा उम्मीदवार के रूप में वह 2008 में राज्यसभा के लिए चुने गए और उच्च सदन में पार्टी के उपनेता के रूप में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने संगठन के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया।
  • आगरा में मायावती की सफल रैली के दौरान बृजेश पाठक सबसे बड़े चेहरों में से एक थे।
  • 9 मार्च 2013 को ब्रजेश पाठक राज्यसभा सांसद रहते हुए केंद्र सरकार से जेड प्लस सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी मांग को स्वविकार किया। लेकिन कुछ समय बाद उनकी जेड प्लस सुरक्षा वापस ले लिया गया था। [6]India TV News
  • वर्ष 2014 में राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद ब्रजेश पाठक ने अगस्त 2016 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया।  उस समय भारतीय जनता पार्टी 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों से पहले अपने आधार का विस्तार करने का लक्ष्य बना रही थी, क्योंकि 2012 के विधानसभा चुनावों में बसपा को झटका लगा था।
  • उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को विधानसभा चुनावों से पहले उस समय झटका लगा, जब बसपा के दो बार के सांसद और पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरा ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल हुए थे।
  • भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें राज्य के हरदोई-उन्नाव क्षेत्र में एक “स्तंभ” के रूप में वर्णित किया गया।
  • वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में लखनऊ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा ​​​​को हराकर जीत हासिल की।
  • 21 अगस्त 2019 को योगी आदित्यनाथ के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद उनका मंत्रालय विभाग विधायी, न्याय, ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवा मंत्री के रूप में बदल दिया गया।
  • बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पाठक ने अपने निर्णय के कारणों के रूप में “भ्रष्टाचार और अराजकता” का हवाला दिया।
  • पाठक ने अपने एक इंटरव्यू में कहा,

    “मैंने सोचा था कि कोई भी देरी हानिकारक हो सकती है। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे और अमित शाह के प्रयास से ही यूपी को बचाया जा सकता है।”

  • 2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में बृजेश पाठक लखनऊ कैंट व‍िधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह गांधी उर्फ राजू गांधी को 39,512 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। [7]Navbharat Times

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago