Captain Abhimanyu Biography in Hindi | कैप्टन अभिमन्यु जीवन परिचय
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| वास्तविक नाम | कैप्टन अभिमन्यु | 
| व्यवसाय | भारतीय राजनेता | 
| पार्टी/दल | भारतीय जनता पार्टी  | 
| राजनीतिक यात्रा | • वर्ष 2005 में, वह हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बने। • वर्ष 2010 में, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर पदोन्नत किया। • वर्ष 2014 में, उन्होंने नारनौंद (हिसार) से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने। | 
| मुख्य प्रतिद्वंदी | भूपेन्द्र सिंह हुड्डा | 
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई | से० मी०- 175 मी०- 1.75 फीट इन्च- 5’ 9” | 
| वजन/भार (लगभग) | 80 कि० ग्रा० | 
| आँखों का रंग | काला | 
| बालों का रंग | काला | 
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 18 दिसंबर 1967 | 
| आयु (2017 के अनुसार) | 50 वर्ष | 
| जन्मस्थान | गांव खांडा खेड़ी, जिला हिसार, हरियाणा | 
| राशि | धनु | 
| राष्ट्रीयता | भारतीय | 
| गृहनगर | गांव खांडा खेड़ी, जिला हिसार, हरियाणा | 
| स्कूल/विद्यालय | उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिसार, हरियाणा | 
| महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (हार्वर्ड विश्वविद्यालय) | 
| शैक्षिक योग्यता | वर्ष 1986 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से वाणिज्य में स्नातक वर्ष 2006 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से एल.एल.बी. वर्ष 2007 में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्यूनिकेशन में परास्नातक वर्ष 2015 में विश्व के प्रतिष्ठित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (हार्वर्ड विश्वविद्यालय) से तीन वर्षीय एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट डिप्लोमा | 
| राजनीतिक आरम्भ | वर्ष 2003 में, वह एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से जुड़े। | 
| परिवार | पिता - मित्रसेन आर्य  माता- परमेश्वरी देवी  भाई- 6 बहन- 3 | 
| धर्म | हिन्दू | 
| जाति | जाट | 
| पता | मकान न. 48, सेक्टर- 2, चंडीगढ़ | 
| शौक/अभिरुचि | बाइक चलाना, घुड़सवारी करना, पुस्तकें पढ़ना | 
| विवाद | हरियाणा के एक अन्य भाजपा नेता अनिल विज के साथ वैचारिक मतभेद होने के कारण वह अक्सर विवादों में रहते हैं। | 
| पसंदीदा चीजें | |
| पसंदीदा खेल | क्रिकेट, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, हॉकी | 
| पसंदीदा पुस्तकें | अर्नेस्ट हेमिंगवे की ओल्ड मैन एंड दि सी और जॉर्ज ऑरवेल की एनीमल फार्म | 
| पसंदीदा नेता | नरेंद्र मोदी | 
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित | 
| पत्नी | डॉ. एकता  | 
| बच्चे | बेटा : शाश्वत, सात्विक बेटी : श्रेया | 
| धन संबंधित विवरण | |
| आय (हरियाणा के एक विधायक के रूप में) | ₹2.7 लाख + अन्य भत्ते (2014 के अनुसार) | 
| संपत्ति (लगभग) | ₹77 करोड़ (2014 के अनुसार) | 
कैप्टन अभिमन्यु से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- क्या कैप्टन अभिमन्यु धूम्रपान करते हैं ?: नहीं
- क्या कैप्टन अभिमन्यु शराब पीते हैं ?: नहीं
- वर्ष 1987 में, वह थल सेना में कमीशंड ऑफिसर के रूप में 7 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजीमेंट (1 डोगरा) में भर्ती हुए।  
- अपने आर्मी सेवाकाल (1987-1993) के दौरान उन्होंने यंग ऑफिसर्स कोर्स (इन्फेंट्री), मैकेनिकल इन्फेंट्री कोर्स, गन्स एंड मिसाइल्स कोर्स और एलीट कमांडो, इत्यादि कोर्स किए।
- कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा के महान स्वतंत्रता सेनानी मित्रसेन आर्य के पुत्र हैं।
- वर्ष 1989 में, उन्हें स्पेशल सर्विस मैडल (डेजर्ट) से सम्मानित किया गया।
- सैनिक जीवन के परिवेश ने कैप्टन अभिमन्यु के अनुशासन की नींव को मजबूती प्रदान की।
- वर्ष 1994 में, उनका भारतीय लोक सेवा में चयन हुआ, लेकिन सामाजिक कार्यों को वरीयता देते हुए, उन्होंने स्वयं को जनता की सेवा में समर्पित करने का निर्णय लिया।
- वह हिन्दी दैनिक समाचार पत्र “हरिभूमि” के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ रहे हैं।
- देश में शिक्षा के प्रसार के लिए कैप्टन अभिमन्यु ने सिंधु शिक्षण संस्थान के माध्यम से “इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस” को स्थापित किया।
- उनके बहुआयामी व्यवसायिक हित क्षेत्रों में लीजिंग, फाइनेंस, शेयर ब्रोकिंग, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट, रीयल एस्टेट, पावर जनरेशन, माइनिंग, हॉस्पिटेलिटी एंड मीडिया, इत्यादि शामिल हैं।
- वर्ष 2003 में, वह पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल हुए।
- हरियाणा में लोगों के बीच अभिमन्यु की लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें वर्ष 2005 में हरियाणा भाजपा के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
- वर्ष 2010 में, तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अभिमन्यु को राष्ट्रीय सचिव के पद पर पदोन्नत किया।
- वर्ष 2007-2009 के दौरान, कैप्टन अभिमन्यु ने कई नवाचारपरक प्रचार अभियानों जैसे कि :- दीनबंधु प्रेरणा रैली, जल अधिकार रैली, बिजली खोज रैली, विजय संकल्प यात्रा, प्रजातंत्र बचाओ रैली, रामसेतु आंदोलन, झज्जर विजय संकल्प रैली को प्रत्ययात्मक रूप प्रदान किया एवं संचालन किया।
- वर्ष 1998 में, वह रोहतक से भाजपा उम्मीदवार स्वामी इन्द्रवेश के चुनाव एजेंट और समन्वयक बने।
- कैप्टन अभिमन्यु सरकार बनने के बाद उद्योग एवं वाणिज्य, वन, श्रम, रोज़गार, पर्यावरण सहित कई विभागों में अहम कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में वह 8 विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं।
- उन्होंने उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, इत्यादि प्रदेशों में गुरुकुल की स्थापना की।
- वर्ष 2002 में, उन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा पत्रकारिता हेतु बाबु बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वह राजनीति के 3पी : पॉजिटिव, प्रोग्रेसिव और प्रैग्मैटिक के साथ कार्य करते हैं।
- उन्हें बाइक चलाना और घुड़सवारी करना पसंद है।













 
																																	 
																																	