Menu

Kalpana Patowary Biography in Hindi | कल्पना पटवारी जीवन परिचय

Kalpana Patowary

जीवन परिचय
व्यवसाय अभिनेत्री, सिंगर, और राजनेता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5’ 4”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 अक्टूबर 1978 (शुक्रवार)
आयु (2020 के अनुसार)42 वर्ष
जन्मस्थानसोरभोग, बारपेटा जिला, असम, भारत
राशि वृश्चिक (Scorpio)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सोरभोग, बारपेटा जिला, असम, भारत
कॉलेज उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई कॉटन कॉलेज गुवाहाटी से की।
शैक्षिक योग्यता अंग्रेजी साहित्य में स्नातक
करियर
डेब्यू • तमिल फिल्म गीत: "थिरुपाची अरुवाला" (1999)
• असामी फिल्म सॉन्ग: "नीला नीला" (2002)
• भोजपुरी म्यूज़िक एल्बम: "ऐ गणेश के पापा" (2003)
Kalpana Patowary's debut Bhojpuri music album "Ae Ganesh Ke Papa" (2003)
• हिंदी फिल्म सॉन्ग: "तेरे लेई" (2007)
• बंगाली फ़िल्म सॉन्ग: "ढुकुपुकु बुक" (2007)
• भोजपुरी फिल्म: "चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे" (2006)
Kalpana Patowary's debut Bhojpuri film "Chalat Musafir Moh Liyo Re" (2006)
• मराठी फिल्म सांग: "कलना" (2016)
धर्म हिन्दू [1]Instagram
जातिनाथ समुदाय [2]YouTube
शौक/अभिरुचिनृत्य करना, अभिनय करना, और गायन करना
पसंदीदा चीजें
भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, और दिनेश लाल यादव
भोजपुरी अभिनेत्रीआम्रपाली दुबे और रितु सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहिता
परिवार
पति परवेज खान
Kalpana Patowary with her husband Parvez Khan
बच्चेबेटा- 2
• आरस्तु पी खान
• अर्शमिद पी खान
Kalpana Patowary's sons Arastoo P Khan and Arashmid P Khan
माता-पिता पिता- बिपिन नाथ पटवारी (गायक)
माता- जोयमती पटवारी
Kalpana Patowary with her parents

Kalpana Patowary

कल्पना पटवारी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • कल्पना पटवारी एक भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं जो असम, भोजपुरी, पंजाबी, उड़िया, गुजराती, मराठी, और बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सांग करने के लिए जानी जाती हैं।
  • उनका जन्म असम के बारपेटा जिले के सोरभोग गांव के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। Kalpana Patowary's Childhood photo
  • कल्पना पटवारी को बचपन में संगीत से कोई लगाव नहीं था लेकिन उनके पिता एक लोक गयाक होने के नाते चाहते थे की उनकी बेटी भी एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाए। जिसके चलते उन्होंने चार साल की उम्र में ही कल्पना को संगीत के स्टेज पर ला खड़ा किया। धीरे-धीरे उनकी भी रूचि संगीत की ओर बढ़ती गई और फिर उन्होंने संगीत में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
  • कल्पना पटवारी ने वर्ष 1996 में लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से भारतीय शास्त्रीय संगीत में संगीत का अभ्यास किया।
  • कल्पना अपने संगीत के शुरुआती दिनों में असम में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में अपने पिता के साथ लोक गीत गाया करती थीं। 12 साल की उम्र में ही असम में होने वाले स्टेज प्रोग्राम में भोजपुरी सांग “हम ना जइबै ससुर घर में बाबा” और “रात सपना दिखाए दिया हम को” गाना गाने के बाद उनका मन भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर और बढ़ता गया।
  • कल्पना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आल इंडिया रेडिओ और दूरदर्शन चैनल पर गीत गाया करती थीं।
  • कल्पना ने अपने तमिल फिल्म सांग की शुरुआत वर्ष 1999 की तमिल फिल्म “ताज महल” में “थिरुपाची अरुवाला” से की।
  • कल्पना वर्ष 2001 में सपनों के शहर मुंबई आ गई थी जहाँ उनका संघर्ष चल ही रहा था की उन्हें पंजाबी, राजस्थानी, और उड़िया जैसे कई सारे गानों में आवाज देने का मौका मिला था। इसी बीच उन्हें भोजपुरी गीत गाने का ऑफर मिला।
  • उन्होंने अपने असामी म्यूजिक एल्बम की शुरुआत वर्ष 2002 की असामी फिल्म “कन्यादान” में “नीला नीला” गाने से की।
  • कल्पना पटवारी ने 20-21 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा था।
  • उन्होंने अपने भोजपुरी म्यूजिक एल्बम की शुरुआत वर्ष 2003 में भोजपुरी सांग “ऐ गणेश के पापा’ से की थी।

  • कल्पना पटवारी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी भक्ति सांग “ऐ गणेश के पापा” से काफी पहचान मिली।
  • कल्पना पटवारी ने अपने भोजपुरी फिल्म करियर शुरुआत वर्ष 2006 की भोजपुरी फिल्म “चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे” में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव के साथ जानकी के किरदार से की।
  • कल्पना पटवारी भोजपुरी जगत की पहली ऐसी भोजपुरी गायिका हैं जो खाटी बिरह के वर्षों पुरानी परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करती हैं।
  • कल्पना पटवारी भिखारी ठाकुर को अपना गुरु मानती हैं और उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एल्बम बनाया करती हैं।
  • कल्पना को वर्ष 2013 में एक डॉक्युमेंट्री भोजपुरी फिल्म “बिदेसिया इन मुंबई” में देखा गया था; यह फिल्म 8 दिसम्बर 2013 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में प्रवासी मजदूरों को मुंबई में बस्ते हुए दिखाया गया है।
  • कल्पना ने वर्ष 2008 के टीवी रियलिटी शो “जुनून-कुछ कर दिखाने का” में भाग लिया था। जिसका प्रसारण एनडीटीवी के इमेजीन चैनल पर हुआ था।
  • कल्पना पटवारी भोजपुरी फिल्म जगत की पहली महिला गायिका हैं जिन्हे “इंडियन अराइवल डे” के लिए सांस्कृतिक मामले में मंत्रालय द्वारा लैटिन अमेरिकी देशों में 15 दिन की यात्रा के लिए बुलाया गया था। जहाँ उन्होंने छपराहिया पूर्वी स्टाइल में गाना गाया और जिनके गाने को रिकॉर्ड भी किया गया था। इससे पहले इस स्टाइल में पुरुष गायकों की ही आवाज रिकॉर्ड की गई थी।
  • कल्पना पटवारी को भोजपुरी फिल्म जगत में भोजपुरी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।
  • कल्पना पटवारी ने भोजपुरी, मराठी, हिंदी, और तमिल जैसे कई भाषाओँ की फिल्मों में अपनी पहचान बानाने के बाद जुलाई 2018 में पटना के भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में जाकर अमित शाह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की सदयता ली। Kalpana Patowary after joining the Bharatiya Janata Party
  • कल्पना पटवारी अब तक लगभग 30 से भी ज्यादा भाषाओँ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
  • कल्पना पटवारी भोजपुरी के लगभग सभी स्टार के साथ काम कर चुकी हैं।

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 Instagram
2 YouTube

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *