Categories: खेल जगत

Deepak Nehra Biography in Hindi | दीपक नेहरा जीवन परिचय

दीपक नेहरा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां दीपक नेहरा एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। जिन्होंने वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। उनका जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के रोहतक जिले के एक निंदाना गाँव में हुआ था। दीपक नेहरा गरीबी में पले-बढ़े। उनके पिता सुरिंदर सिंह नेहरा एक किसान थे, जिन्होंने 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की, जबकि उनकी माँ मुकेश कुमारी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की। दीपक नेहरा बचपन से ही बाहरी गतिविधियों में रुचि रखते थे, जब वह पांच साल के हुए, तो उनके पिता ने उन्हें हिसार के मिर्चपुर गांव में शहीद भगत सिंह अकादमी में कुश्ती की रणनीति सीखने के लिए भेजा। वर्ष 2021 में उन्होंने जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी में कांस्य जीता, जिसके लिए उनके कोच अजय ढांडा और जय भगवान लाठेर ने उन्हें 51 हजार रुपये का इनाम दिया। वर्ष 2022 में उन्होंने द वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज़ में 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। उसी वर्ष उन्होंने सीनियर अंडर -23 एशिया चैम्पियनशिप में पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। https://www.youtube.com/watch?v=k-gs2WttMX8 उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता; उन्होंने अपने प्रतिद्विंदी पाकिस्तान के तैय्यब रजा अवान को 10-2 से हराया। अपनी जीत के बाद नेहरा ने कहा, मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह मेरी पहली प्रतियोगिता थी और मैंने पदक जीता। मैं 2024 के ओलिंपिक…

जीवन परिचय
व्यवसाय पहलवान
जाने जाते हैं2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य जीतने के लिए
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
भार/वजन (लगभग)97 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग भूरा
कुश्ती
मौजूदा टीमइंडिया
कोच• अजय ढांडा

• जय भगवान लाठेर
भार वर्ग97 किग्रा
पदक• 2022 सीनियर अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
• 2022 में पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी में फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता विश्व रैंकिंग श्रृंखला में कांस्य पदक
• 2022 राष्ट्रमंडल खेलों, बर्मिंघम में पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि वर्ष 2003
आयु (2022 के अनुसार)19 वर्ष
जन्मस्थाननंदना गांव, महम (रोहतक), हरियाणा, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगररोहतक, हरियाणा
धर्महिन्दू
जातिजाट
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
गर्लफ्रेंडज्ञात नहीं
परिवार
माता/पितापिता- सुरिंदर सिंह नेहरा (किसान)
माता- मुकेश कुमारी (गृहिणी)
बहन/भाईउनके एक भाई हैं।

दीपक नेहरा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • दीपक नेहरा एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। जिन्होंने वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के रोहतक जिले के एक निंदाना गाँव में हुआ था।
  • दीपक नेहरा गरीबी में पले-बढ़े। उनके पिता सुरिंदर सिंह नेहरा एक किसान थे, जिन्होंने 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की, जबकि उनकी माँ मुकेश कुमारी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की।
  • दीपक नेहरा बचपन से ही बाहरी गतिविधियों में रुचि रखते थे, जब वह पांच साल के हुए, तो उनके पिता ने उन्हें हिसार के मिर्चपुर गांव में शहीद भगत सिंह अकादमी में कुश्ती की रणनीति सीखने के लिए भेजा।
  • वर्ष 2021 में उन्होंने जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी में कांस्य जीता, जिसके लिए उनके कोच अजय ढांडा और जय भगवान लाठेर ने उन्हें 51 हजार रुपये का इनाम दिया।
  • वर्ष 2022 में उन्होंने द वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज़ में 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।
  • उसी वर्ष उन्होंने सीनियर अंडर -23 एशिया चैम्पियनशिप में पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

  • उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग कैटेगरी फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता; उन्होंने अपने प्रतिद्विंदी पाकिस्तान के तैय्यब रजा अवान को 10-2 से हराया। अपनी जीत के बाद नेहरा ने कहा,

    मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह मेरी पहली प्रतियोगिता थी और मैंने पदक जीता। मैं 2024 के ओलिंपिक में गोल्ड जीतने की कोशिश करूंगा। मैं पदक के लिए आया और इसे जीता।”

     

  • दीपक अपना पहला मुकाबला 8-6 के अंतर से हार गए थे, लेकिन हार के बाद भी उन्होंने अपना जोश कम नहीं होने दिया और पूरे जोश के साथ मैदान में उतरे और फिर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • दीपक के मुताबिक 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए वह रोजाना करीब आठ घंटे कुश्ती का अभ्यास करते थे।
  • दीपक नेहरा की पसंदीदा कुश्ती ‘डबल लेग’ और ‘एंकल लेस’ हैं।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago