Menu

Rishikaa Singh Chandel Biography in Hindi | ऋषिका सिंह चंदेल जीवन परिचय

Rishikaa Singh Chandel

जीवन परिचय
व्यवसाय अभिनेत्री और YouTuber
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू• हिंदी टीवी सीरियल: "कलेक्टर बहू” (2017) में साक्षी की भूमिका
Rishikaa Singh Chandel's Debut Hindi TV Serial  "Collector Bahu"  (2017)
पुरस्कार• बिहार के पटना में आधी आबादी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल को आधी आबादी नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
Rishikaa Singh Chandel with the "AADHI AABADI NARI RATNA AWARD" (2021)
• वर्ष 2021 में बिहार के छपरा में आयोजित होने वाले युवा सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की तरफ से ऋषिका सिंह चंदेल को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से नवाजा गया।
Rishikaa Singh Chandel with the "Rashtriya Prernadoot Award" (2021)
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 1 सितंबर 1995 (शुक्रवार)
आयु (2020 के अनुसार)25 वर्ष
जन्मस्थानसारण, छपरा, बिहार, भारत
राशि कन्या (Virgo)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सारण, छपरा, बिहार, भारत
स्कूल/विद्यालय S.D.S. Public School, Bihar
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय Nalanda Open University, Bihar
शैक्षिक योग्यता• बीएड (Bachelor of Education) [1]YouTube
• Nalanda Open University, Bihar से Master of Journalism & Mass Communication
धर्महिन्दू [2]Instagram
शौक/अभिरुचियात्रा करना और नृत्य करना
टैटूउन्होंने अपने दाहिने हाथ पर अपना नाम "ऋषिका" लिखवाया है।
Rishikaa Singh Chandel's Tattoo
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
बॉयफ्रेंडज्ञात नहीं
परिवार
माता-पितापिता - यशवंत सिंह (बिजनेसमैन)
माता - अर्चना सिंह (गृहिणी)
Rishika Singh Chandel with her Parents
पसंदीदा चीजें
बॉलीवुड अभिनेता
इरफान खान
बॉलीवुड अभिनेत्री
प्रियंका चोपड़ा
भोजपुरी फिल्म नदिया के पार (1982) और गंगा (2006)

Rishikaa Singh Chandel

ऋषिका सिंह चंदेल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • ऋषिका सिंह चंदेल एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो टेलीविज़न सीरियल में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • उनका जन्म बिहार के छपरा में सारण नामक एक छोटे से गांव में हुआ था।
  • ऋषिका सिंह चंदेल ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही अपने दोस्तों के कहने पर बिहार के छपरा में आयोजित होने वाले “ब्यूटी ऑफ बिहार” प्रतियोगिता में भाग लिया और उस प्रतियोगिता की विनर बनी। इस प्रतियोगिता में विनर घोषित होने के बाद उन्हें दूरदर्शन चैनल से ऑफर आने लगे और उन्होंने दूरदर्शन के कई शो में काम भी किया। इसके बाद उन्हें बिहार के ज़ी पुरवैया चैनल के कई सारे शो में देखा गया। कुछ सालों तक इस चैनल में काम करने के बाद वर्ष 2017 में ऋषिका सिंह मुंबई चली गई।
  • वर्ष 2017 के दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “कलेक्टर बहू” के कई एपिसोड में ऋषिका ने साक्षी के रूप में काम किया।

  • ऋषिका सिंह चंदेल ने टीवी सीरियल कलेक्टर बहू में काम करने के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक प्रसिद्ध टीवी सीरियल में काम किया जिसमें “दुलारी (2017)”, “गोतिया, “सीआईडी (2017)”, “सावधान इंडिया (2018), “बस एक चाँद मेरा भी (2018)”, “क्राइम पेट्रोल (2018)”, “भाभी जी घर पर हैं (2018)”, “विद्या (2019)”, और नई सोच  (2019) जैसे टीवी सीरियल शामिल हैं।
  • ऋषिका सिंह को टीवी सीरियल के आलावा कई TV commercials में भी देखा गया जिसमें टाटा कैपिटल और Snapdeal जैसे TV commercials शामिल हैं।

  • वर्ष 2020 में दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “नई सोच ” में ऋषिका सिंह ‘दामिनी’ का मुख्य किरदार में नजर आईं। यह धारावाहिक शो किसानों के लिए सरकारी योजनाओं पर आधारित है। इसके आलावा उन्हें वर्ष 2019 के कलर्स टीवी शो “विद्या” में नेगेटिव रोल में देखा गया।
  • वर्ष 2020 में एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक शो “जय संतोषी माँ” में ऋषिका सिंह चंदेल ‘माता सीता’ के रूप में नजर आ रही हैं। उनके द्वारा माता सीता का निभाया गया किरदार लोगों को खूब पसंद आया।
  • ऋषिका सिंह चंदेल एक फिटनेस फ्रीक हैं और वो नियमित रूप से जिम किया करती हैं।

    Rishikaa Singh Chandel inside the Gym

    Rishikaa Singh Chandel inside the Gym

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 YouTube
2 Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *