Categories: राजनीति

N. Hiyainu Devi Biography in Hindi | एन हियानु देवी जीवन परिचय

एन हियानु देवी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां एन. हियानू देवी एक भारतीय इंटरप्रेन्योर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्हें मणिपुर के बारहवें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की पत्नी के रूप में जाना जाता है। वह मणिपुर के बिष्णुपुर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी। हियानू मणिपुर में एक हैंडलूम और हेंडीक्राफ्ट व्यवसाय करती हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए वह बढ़चढ़ कर भाग लिया करती हैं। हियानू ने 2020 में मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत विकास परिषद, मणिपुर के तहत एनीमिया मुक्त मणिपुर पोस्टर अभियान शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 2020 में इम्फाल डब्ल्यूपीसी स्टोर का उद्घाटन किया। यह भारत में हार्डी स्मिथ का चौथा डब्ल्यूपीसी केंद्र था, जिसका उद्देश्य देश में पर्यावरण के अनुकूल डब्ल्यूपीसी उत्पादों को बढ़ावा देना और पूर्ती करना था। वर्ष 2021 में प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत हियानू द्वारा लामलोंगेई मैनिंग लेइकाई (लीहाओपोकपी) इम्फाल में एक जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी गई थी। इसे MOBEDS मणिपुर द्वारा लागू किया गया था। https://www.youtube.com/watch?v=0Lik6E0xW_k वर्ष 2018 में हियानू, आरके मेमी, डीआईजी क्राइम ब्रांच और फायर ब्रिगेड के निदेशक और डॉ के सोबिता देवी, कला और संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक के साथ इंफाल के कांगजाबी लीराक में केएआई समूह की आर्ट गैलरी के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित की गई थीं। यह पहली बार था कि वह विश्व स्तरीय इवेंट मैनेजमेंट फर्म के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई और जिस क्षण उन्होंने गैलरी में प्रवेश किया, केएआई समूह के सुंदर रूप से डिजाइन…

जीवन परिचय
पूरा नामनोंगथोम्बम हियानु देवी [1]Facebook Anouba Manipur
अन्य नामनोंगथोम्बम ओंगबी हियानु [2]Imphal Times
उपनाममम्मी [3]Instagram
व्यवसायइंटरप्रेन्योर और सामाजिक कार्यकर्त्ता
जानी जाती हैंमणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की पत्नी होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5"
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि वर्ष 1969
आयु (2022 के अनुसार)53 वर्ष
जन्मस्थान बिष्णुपुर, मणिपुर, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगरबिष्णुपुर, मणिपुर, भारत
राजनीतिक झुकावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
परिवार
पतिएन बीरेन सिंह (राजनेता)
बच्चेउनके दो बेटे हैं और उनमें से एक का नाम नोंगथोम्बम अजय सिंह है।

बेटी- अंजुबाला नोंगथोंगबाम
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
संपत्तिचल संपत्ति
नकद: 1,80,000 रूपये
बैंक जमा: 7,89,368 रूपये
आभूषण: 4,97,600 रूपये

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: 24,35,000 रूपये
कुल संपत्ति1.47 करोड़ रूपये (2022 के अनुसार) [4]MyNeta

एन हियानु देवी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • एन. हियानू देवी एक भारतीय इंटरप्रेन्योर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्हें मणिपुर के बारहवें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की पत्नी के रूप में जाना जाता है।
  • वह मणिपुर के बिष्णुपुर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी।
  • हियानू मणिपुर में एक हैंडलूम और हेंडीक्राफ्ट व्यवसाय करती हैं।
  • वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए वह बढ़चढ़ कर भाग लिया करती हैं।
  • हियानू ने 2020 में मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत विकास परिषद, मणिपुर के तहत एनीमिया मुक्त मणिपुर पोस्टर अभियान शुरू किया।
  • इसके बाद उन्होंने 2020 में इम्फाल डब्ल्यूपीसी स्टोर का उद्घाटन किया। यह भारत में हार्डी स्मिथ का चौथा डब्ल्यूपीसी केंद्र था, जिसका उद्देश्य देश में पर्यावरण के अनुकूल डब्ल्यूपीसी उत्पादों को बढ़ावा देना और पूर्ती करना था।
  • वर्ष 2021 में प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत हियानू द्वारा लामलोंगेई मैनिंग लेइकाई (लीहाओपोकपी) इम्फाल में एक जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी गई थी। इसे MOBEDS मणिपुर द्वारा लागू किया गया था।

  • वर्ष 2018 में हियानू, आरके मेमी, डीआईजी क्राइम ब्रांच और फायर ब्रिगेड के निदेशक और डॉ के सोबिता देवी, कला और संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक के साथ इंफाल के कांगजाबी लीराक में केएआई समूह की आर्ट गैलरी के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित की गई थीं। यह पहली बार था कि वह विश्व स्तरीय इवेंट मैनेजमेंट फर्म के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई और जिस क्षण उन्होंने गैलरी में प्रवेश किया, केएआई समूह के सुंदर रूप से डिजाइन किए गए टुकड़ों के बीच अपने स्वयं के चित्र को लटका हुआ देखकर हियानू मंत्रमुग्ध हो गई।
  • उनकी बेटी अंजुबाला नोंगथोंगबाम की शादी एक राजनेता आर के इमो सिंह से हुई है। वह राजकुमार जयचंद्र सिंह के पुत्र हैं जो राजीव गांधी सरकार में मणिपुर से पहले केंद्रीय मंत्री बने थे।
  • उनके पति एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में 21 मार्च 2022 को शपथ ली। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष मायुम शारदा देवी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। [5]Instagram

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago