Menu

Sidhu Moosewala Biography in Hindi | सिद्धू मूसेवाला जीवन परिचय

Sidhu Moosewala

जीवन परिचय
वास्तविक नामशुभदीप सिंह सिद्धू [1]Aaj Tak
उपनामसिद्धू मूसेवाला, मूसेवाला
व्यवसाय गायक, गीतकार, मॉडल, और राजनेता
जाने जाते थेपंजाबी गीत 'सो हाई' के लिए
Sidhu Moosewala in 'So High'
राजनीतिक करियर
पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
Indian National Congress Flag

नोट: उन्होंने 3 दिसंबर 2021 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को ज्वाइन किया था। [2]The Indian Express
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 185
मी०- 1.85
फीट इन्च- 6’ 1"
वजन/भार (लगभग)85 कि० ग्रा०
छाती44 इंच
कमर32 इंच
बाइसेप्स14 इंच
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू (एक गीतकार के रूप में): "लाइसेंस"- निंजा द्वारा गाया गया गीत (2016)
Sidhu Moosewala in Licence- by Ninja (2016)
गायन (युगल): "बिलोंग करदा" गुरलेज़ अख्तर के साथ
पंजाबी फिल्म: "मूसा जट" (2021, अभिनेता के रूप में)
Sidhu Moosewala in Moosa Jatt (2021)
आखिरी गीत"ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये..." यह गीत सिद्धू मूसेवाला ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई को रिलीज किया था। [3]Amar Ujala
आखिरी फिल्म"जट्टां दा मुंडा गौन लगया" [4]The Times of India
Sidhu Moosewala in Jattan Da Munda Gaun Lagya 2022
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 11 जून 1993 (शुक्रवार)
जन्मस्थान गांव मूसा, मानसा, पंजाब, भारत
मृत्यु तिथि29 मई 2022 (रविवार)
मृत्यु स्थान जवाहरके गांव के पास, मानसा, पंजाब [5]Aaj Tak
आयु (मृत्यु के समय)28 वर्ष
मृत्यु का कारणगोली मारकर हत्या [6]Aaj Tak
राशि मिथुन (Gemini)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफSidhu Moosewala's signature
धर्मसिख
जातिजट
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर गांव मूसा, मानसा, पंजाब
स्कूल/विद्यालय गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना, पंजाब
शैक्षिक योग्यता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री [7]Filmfare
शौक/अभिरुचिड्राइविंग करना और शॉपिंग करना
पतामूसा गांव, मानसा जिला, पंजाब, भारत
Sidhu Moosewala's house
टैटू• अप्रैल 2022 में सिद्धू मूस वाला ने अपने दाहिने कंधे पर "दशम ग्रंथ" का टैटू बनवाया था।
Dasam Granth Quote’ tattoo on his right shoulder and arm
• उन्होंने अपने दाहिने हाथ के अग्रभाग पर 'स्की मास्क' टैटू गुदवाया था।
'Ski Mask’ tattoo on his right forearm
• सिद्धू मूसेवाला ने अपने दाहिने हाथ के अग्रभाग पर 'एके 47' का टैटू बनवाया था।
‘Ak 47’ tattoo on his right forearm
• अपने दाहिने हाथ के अग्रभाग पर सिद्धू मूसेवाला ने 'खोपड़ी' का टैटू गुदवाया था।
‘Skull’ tattoo on his right forearm
• सिद्धू मूसेवाला ने अपने दाहिने हाथ पर अपने फैन क्लब के लोगों का टैटू गुदवाया था।
‘Logo’ tattoo on his right forearm
• उन्होंने अपने दाहिने हाथ के अग्रभाग पर टैटू गुदवाया था।
Tattoo on his right forearm
विवाद• वर्ष 2018 में करण ने सनम भुल्लर के साथ मिलकर 'अप एंड डाउन' गाने के द्वारा मूसेवाला को बदनाम करने की कोशिश की। करण ने दीप जांदु के साथ मिलकर "लफाफे" गाने के द्वारा भी मूसेवाला को बदनाम करने की कोशिश की। जिसके बाद मूसेवाला ने अपना गाना 'वार्निंग शॉट्स' जारी करके इसका जवाब दिया।

• प्रोफेसर धनेवर ने सिद्धू की मां के खिलाफ ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक एसएएस नगर, मोहाली में शिकायत दर्ज कराई थी। धनेवर ने चरण कौर के पुत्र द्वारा गाए गए उत्तेजक गीतों का उल्लेख किया। जिसके बाद उनकी माँ ने एक माफी पत्र के जरिए उनसे माफ़ी मांगी और कहा कि उनका बेटा भविष्य में इस तरह के गाने नहीं गाएगा।
Pandit Rao Dhanevar's complaint
Charan Kaur's apology letter
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति (मृत्यु के समय)अविवाहित
गर्लफ्रेंडअमनदीप कौर [8]Pinkivilla
मंगेतरअमनदीप कौर
परिवार
माता/पितापिता - बलकौर सिंह (सेवानिवृत सेना अधिकारी)
Sidhu Moosewala with his father
माता- चरण कौर सिद्धू (मोसा गांव की सरपंच)
Sidhu Moosewala with his mother
पसंदीदा चीजें
भोजनबटर चिकन, राजमा
अभिनेतादिलजीत दोसांझ
गायककुलदीप मानक
रंगकाला, लाल, और नीला
ब्रांडलूई वीटॉन और अरमानी
खेलफुटबॉल
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह • महिंद्रा थार
Sidhu Moosewala's Mahindra Thar
• जीप
Sidhu Moosewala with his Jeep car
• रेंज रोवर कार
Sidhu Moosewala with his Range Rover car
Sidhu Moosewala with his Range Rover car
• मर्सिडीज-बेंज कार
Sidhu Moosewala with his Mercedes-Benz car
• एसयूवी कार
• टोयोटा फॉर्च्यूनर कार
बाईक संग्रहरॉयल एनफील्ड
Sidhu Moosulal riding his Royal Enfield bike
वेतन/सैलरीरिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू नाइट क्लब में एक शो के 6 से 8 लाख रुपये लेते थे, वहीं लाइव शो की फीस 15 से 20 लाख रुपये थी। [9]Navbharat Times
संपत्ति [10]Navbharat Timesनगद: 5 लाख रुपये
बैंक जमा राशि: 5 करोड़ रुपये
ज्वैलरी: 18 लाख रुपये
कुल संपत्ति (लगभग)8 करोड़ रुपये [11]Navbharat Times

Sidhu Moosewala

सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • सिद्धू मूसेवाला एक भारतीय गायक, गीतकार, मॉडल, और राजनेता थे जिन्हें पंजाबी गीत ‘सो हाई’ गाने के लिए जाना जाता है। मई 2022 में कुछ कथित बदमाशों के द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण पंजाब के मूसा गांव में एक जट सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता बलकौर सिंह एक सेवानिवृत सेना अधिकारी हैं और उनकी माँ चरण कौर सिद्धू मोसा गांव की सरपंच हैं। Sidhu Moosewala’s childhood picture
  • सिद्धू मूसेवाला का नाम उनके गाँव के नाम ‘मूसा’ से प्रेरित था जो पंजाब के मानसा जिले में स्थित है।
  • सिद्धू मूसेवाला को बचपन से ही संगीत में काफी दिलचस्पी थी। जब वह 5वीं कक्षा में थे तभी से उन्होंने पंजाबी लोकगीत गाना शुरू कर दिया था।
  • वर्ष 2015 में सिद्धू जब स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्होंने एक गाने के लिए लोकप्रिय पंजाबी गीतकार से संपर्क किया। लेखक बहाने बनाता रहा और सिद्धू को गीत देने से इनकार करता रहा, तब जाकर उन्होंने खुद से गीत लिखना शुरू किया।
  • कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह आगे की पढ़ाई के लिए 2016 में कनाडा चले गए जहां उन्होंने पढाई के साथ-साथ गाने भी लिखे।
  • वह ‘चन्नी बांका’ को अपना गॉडफादर मानते थे क्योंकि वह चन्नी ही थे, जिन्होंने मूसेवाला को पंजाबी संगीत उद्योग से परिचित कराया था और कनाडा में उनको स्थापित करने में भी उनकी मदद की थी।
  • उन्होंने 2016 में लोकप्रिय गायक- दीप जंदू, एली मंगत और करण औजला के साथ एक गीतकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
  • उनका पहला पंजाबी गीत ‘लाइसेंस’ (एक गीतकार के रूप में), जिसे सिंगर निंजा द्वारा गाया गया था,  जो काफी प्रसिद्ध हुआ था।
  • एक गीतकार के अलावा उन्होंने ‘रेंज रोवर’, ‘दुनिया’, ‘जी वैगन’, ‘डार्क लव’, ‘टोचन’, ‘इट्स ऑल अबाउट यू’ आदि जैसे कई सुपरहिट पंजाबी गानों में अपनी आवाज दी है।
  • वर्ष 2017 में उन्होंने अपने गाने ‘जी वैगन’ और ‘सो हाई’ से खूब नाम और प्रसिद्धि अर्जित किया था।
  • सिद्धू मूसेवाला के लगभग 8 गाने आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड होने से पहले ही लीक हो गए थे।
  • वर्ष 2018 में उन्होंने विशेष रूप से उनसे नफरत करने वालों के लिए ‘जस्ट लिसन’ गाना जारी किया था।
  • वर्ष 2018 में उन्होंने अपना एल्बम PBX 1 रिलीज किया। इस एल्बम को बिलबोर्ड कैनेडियन एलबम्स के चार्ट पर 66वां स्थान मिला था। इसके बाद उन्होंने अपना इंडिपेंडेंट गाना रिलीज करना शुरू किया।
  • मूसेवाला और करण औजला एक दूसरे के विरोधी थे और दोनों अक्सर विवादों में रहते थे।
  • पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा और निंजा के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी। Parmish Verma and Ninja
  • वर्ष 2019 में सिद्धू मूसेवाला पंजाब, भारत छोड़कर कनाडा के ब्रैम्पटन में शिफ्ट हो गए थे।
  • उन्होंने अपने माता-पिता को अपना प्यार जताते हुए “डियर ममा और बापू” नाम के गानों को उनके लिए गाया था।
  • सिद्धू मूसेवाला ने अपने करियर में चार म्यूजिक एल्बम PBX 1 (2018), Snitches Get Stitches (2020), मूसटेप (2021) और No Name (2022) को रिलीज किया था।
  • “पंजाब: माय मदरलैंड” के नाम से उन्होंने एक गाना रिलीज किया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था क्योंकि इस गाने में उन्होंने खालिस्तान का समर्थन किया था और साथ ही उन्होंने खालिस्तान के सपोर्टर भरपूर सिंह बलबीर की 1980 की स्पीच को भी दिखाया।
  • वर्ष 2021 में नवजोत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता और पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में सिद्धू मूसेवाला ने 3 दिसंबर 2021 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया था। Sidhu Moosewala join to Cogress Party in 2021
  • 2022 विधान सभा चुनाव के बाद सिद्धू मूसेवाला ने अपना एक गाना रिलीज किया जिसका नाम स्केपगोट था। इस गाने में उन्होंने पंजाब की जनता को गद्दार बताते हुए अपनी हार के बारे में बात की थी। जिसके लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी।
  • सिद्धू मूसेवाला एक सिंगर होने के साथ ही साथ एक अभिनेता भी थे। उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर तले बनी पंजाबी फिल्म “येस आई एम स्टूडेंट” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 2019 में फिल्म “तेरी मेरी जोड़ी” और वर्ष 2020 में फिल्म “गुनाह” में देखा गया। उनकी आखिरी फिल्म “जट्टां दा मुंडा गौन लगया” थी।
  • सिद्धू मूसेवाला ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई 2022 को पंजाबी गीत “ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये” को रिलीज किया था।

  • 29 मई 2022 को पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा से कुछ दूर जवाहरके गांव के पास कुछ हमलावरों ने उनकी थार जीप पर 12 राउंड फायरिंग की जिसके बाद मूसेवाला ने भी अपनी पिस्तौल से जवाब में दो फायर किए थे, लेकिन हमलावरों के पास आटोमैटिक गन होने के कारण वह लगातार फायरिंग करते रहे। शरीर से अधिक मात्रा में खून निकलने से मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दो साथी जख्मी हो गए। [12]Dainik Jagran
  • सिद्धू मूसेवाला को उनके फेवरेट ट्रैक्टर एचएमटी जेटर के साथ कई संगीत वीडियो और फिल्मों में भी देखा जा चूका है। सिद्धू मूसेवाला के फेवरेट ट्रैक्टर से ही उनका पार्थिक शव उनके खेत, यानि उनके अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाया गया  था। Sidhu Moosewala with his HMT Zetor Tractor
  • जुलाई 2022 में उनके माता-पिता ने अपने हाथों पर सिद्धू मुसेवाला का स्केच बनवाया। Sidhu Moosewala’s father, Balkaur Singh, and mother, Charan Kaur, showing tattoos they got inked

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *