Menu

Gunjan Pant Biography in Hindi | गुंजन पंत जीवन परिचय

Gunjan Pant

जीवन परिचय
व्यवसाय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5’ 5”
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू• टीवी सीरियल: "जिंदगी एक सफर" (2004)
• भोजपुरी फ़िल्म: "करनी के फल आज ना तो कल" (2008)
Gujan Pant's debut Bhojpuri film "Karni Ke Phal Aaj Na Ta Kal" (2008)
• हिंदी फ़िल्म: "अपरचित शक्ती" (2019)
Gunjan Pant's debut Hindi film "Aparichit Shakti" (2017)
पुरस्कार• गुंजन पंत को वर्ष 2014 में भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया।
Gunjan Pant with the Bhojpuri Film Awards 2014
• वर्ष 2017 में गुंजन पंत को साकिब टाइम्स मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Gunjan Pant with the Saqib Times Media Award 2017
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 5 जनवरी
आयु ज्ञात नहीं
जन्मस्थाननैनीताल, उत्तराखंड, भारत
राशि मकर (Capricorn)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालयउन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भोपाल से की।
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयगुंजन पंत ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई भोपाल के नूतन विश्वविद्यालय से की।
धर्म हिन्दू [1]Instagram
राजनीतिक झुकावभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) [2]Patrika
शौक/अभिरुचिडांस करना और अभिनय करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिज्ञात नहीं
परिवार
पतिज्ञात नहीं
माता-पितामाता- मंजू पंत (शिक्षक)
Gunjan Pant with her mother Manju Pant
बहन• स्मिता पंत
Gunjan Pant with her sister Smita
• ईशा पंत (IPS)
Gunjan Pant with her sister Isha Pant
पसंदीदा चीजें
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह
भोजपुरी अभिनेत्रीरानी चटर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी
राजनेता नरेंद्र मोदी

Gunjan Pant

गुंजन पंत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • गुंजन पंत एक भारतीय टेलीविज़न और फिल्म अभिनेत्री हैं जो भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • उनका जन्म उत्तराखंड के खूबसूरत शहर नैनीताल में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • गुंजन पंत बचपन से एक कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन उनका मन अचानक से बदला और अभिनय के तलाश में मुंबई आ गई। मुंबई आने के बाद उन्होंने एक एक्ट्रेस के रूप में काम करने का फैसला किया।
  • गुंजन पंत ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत वर्ष 2004 के टीवी सीरियल “ज़िन्दगी एक सफर” में सुनील अग्निहोत्री के साथ की। इसके बाद उन्होने वर्ष 2006 के टीवी सीरियल “चंद्रमुखी” में काम किया।
  • गुंजन पंत अपनी भोजपुरी फिल्म “कहर”, “एक्शन क्वीन”, “मधुबाला का बदला”, और “इश्क बड़ा बेदर्दी है” में अपनी मुख्य भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।

  • उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2008 की भोजपुरी फिल्म “करनी के फल आज ना तो कल” से की। इसके बाद उन्हें वर्ष 2008 की भोजपुरी फिल्म “हमार मदर इंडिया” में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया।
  • गुंजन पंत को भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में देखा गया जिसमें वर्ष 2008 की भोजपुरी फिल्म ‘करनी के फल आज ना तो कल’, ‘हमार मदर इंडिया’ (2008), ‘नथुनिया पे गोली मारे’ (2010), ‘चंदू की चमेली’ (2010), ‘मार देब गोली केहू ना बोली’ (2010), ‘लक्ष्मण रेखा’ (2013), ‘सुहाग’ (2015), ‘नहले पे दहला’ (2015), ‘कोठा जहाँ प्यार बिकेला’ (2015), ‘बैरी भील सजनवा हमार’ (2017), ‘यादव पान भंडार’ (2018), ‘ये इश्क बड़ा बेदर्दी’ (2018), ‘हमरा के तोहरा से प्यार भईल बा’ (2019), ‘दरार 2’ (2019), ‘गुंडा’ (2019), और ‘ओम हर हर महादेव’ (2019) जैसे फ़िल्में शामिल हैं।

  • गुंजन पंत को वर्ष 2018 में बिग गंगा चैनल पर प्रसारित होन वाले टीवी शो “बगल वाली जान मारेली” में किशमिस भौजी के किरदार में देखा गया।

  • गुंजन पंत ने निर्माता चेतन राठौड़ के साथ मिलकर भोजपुरी फिल्म “मुन्नी बदनाम भईल” और “सईंया तोहरे खातिर का निर्माण किया है।
  • गंजन पंत अपने कामयाबी का पूरा-पूरा श्रेय अपने माता जी को देती हैं। Gunjan Pant with her mother
  • गुंजन पंत एक फिटनेस फ्रीक हैं और वह नियमित रूप से जिम किया करती हैं। Gunjan Pant inside the gym

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 Instagram
2 Patrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *