Categories: राजनीति

Jagdambika Pal Biography in Hindi | जगदम्बिका पाल जीवन परिचय

जगदम्बिका पाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां जगदम्बिका पाल एक भारतीय राजनेता और वकील हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश के एक दिन के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है। हालाँकि उनके शासनकाल की वैधता विवादित है क्योंकि  सरकार की बर्खास्तगी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था। उनके साथ की यह घटना वर्ष 2001 की बॉलीवुड फिल्म "नायक" की तरह ही है जिसमें अभिनेता अनिल कपूर एक दिन के लिए सीएम बने हुए होते हैं। उनके नाम भारत के सभी राज्यों के मुताबिक मुख्यमंत्री के रूप में केवल एक दिन के लिए सबसे छोटे कार्यकाल का रिकॉर्ड है। उनका जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के एक क्षत्रिय राजपूत परिवार सूर्य बख्शा पाल और मूल राजदेवी के घर हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बंकती में सूर्य बख्शा पाल गर्ल्स इंटर कॉलेज और सूर्य बख्शा पाल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज की स्थापना की है। जगदंबिका पाल ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था। जगदंबिका पाल उत्तर प्रदेश राज्य इकाई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। नरेश अग्रवाल और राजीव शुक्ला के साथ मिलकर जगदम्बिका पाल ने कांग्रेस पार्टी को तोड़कर अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस का गठन किया और कल्याण सिंह की सरकार को समर्थन दिया। हालांकि वह दोबारा से कांग्रेस पार्टी का दमन थाम लिया और वर्ष 2009 में वह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डोमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए। जगदंबिका पाल ने 3 जुलाई 2011 को लोकसभा के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भारत…

जीवन परिचय
व्यवसायराजनेता और वकील
जाने जाते हैंउत्तर प्रदेश के एक दिन के मुख्यमंत्री के तौर पर
राजनीति
पार्टी/दल • भारतीय जनता पार्टी (2014 से वर्तमान)

• राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (2014 तक)
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 1982 से 93 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य।
• वर्ष 1988 से 999 तक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री।
• वर्ष 1993 से 2007 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा (तृतीय कार्यकाल) के सदस्य।
• वर्ष 2002 में वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
• वर्ष 2009 में वह 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
• 31 अगस्त 2009 को वह ऊर्जा पर स्थायी समिति के सदस्य नियुक्त किए गए।
• 23 सितंबर 2009 को उन्हें याचिका समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
• 7 अक्टूबर 2009 को जगदम्बिका पाल को संसद सदस्यों की समिति स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) का सदस्य चुना गया।
• अगस्त 2010 में उन्हें रसायन और उर्वरक पर स्थायी समिति, सलाहकार समिति, आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।
• वर्ष 2011 से 2014 तक वह सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष रहे।
• 15 मार्च 2014 को जगदम्बिका पाल ने 15वीं लोकसभा से इस्तीफा दे दिया।
• मई 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए दोबारा से निर्वाचित हुए।
• 1 सितंबर 2014 से 25 मई 2019 तक वह विशेषाधिकार समिति, सलाहकार समिति, सड़क परिवहन और राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय के सदस्य रहे।
• 1 सितंबर 2014 से 31 अगस्त 2018 तक वह ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे।
• 3 दिसंबर 2014 से 25 मई 2019 तक वह कार्य मंत्रणा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया।
• 1 मई 2015 से 25 मई 2019 तक वह संसद भवन परिसर में सुरक्षा संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य रहे।
• 11 मई 2016 से 25 मई 2019 तक उन्होंने सुरक्षा हितों के प्रवर्तन और ऋणों की वसूली कानूनों और विविध प्रावधान (संशोधन) विधेयक 2016 के संयुक्त समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया।
• 1 सितंबर 2018 से 25 मई 2019 तक गृह मामलों की स्थायी समिति, विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला।
• मई 2019 में जगदम्बिका पाल को 17वीं लोकसभा के लिए दोबारा से चुना गया।
• 20 जून 2019 को उन्हें कार्य मंत्रणा समिति का सदस्य चुना गया।
• 24 जुलाई 2019 में उन्हें लोक लेखा समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
• 13 सितंबर 2019 को उन्हें आवास और शहरी मामलों की स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
• 21 नवंबर 2019 को उन्हें सामान्य प्रयोजन समिति, लोकसभा सदस्य, सलाहकार समिति, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।
प्रतिद्विंदीउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंग सफ़ेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 21 अक्टूबर 1950 (शनिवार)
आयु (2021 के अनुसार)71 वर्ष
जन्म स्थान गांव रामेश्वरपुरी, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश)
राशि तुला (Libra)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर गांव सैंडी, नौगढ़, जिला सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश
कॉलेज/विश्वविद्यालय• राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद
• लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
• दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता [1]Lok Sabha• बीए
• एमए
• एलएलबी
धर्म हिन्दू
जातिक्षत्रिय राजपूत [2]The Times of India
पता गांव सैंडी, नौगढ़, जिला सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश [3]Lok Sabha
शौक/अभिरुचिकिताबें पढ़ना, संगीत सुनना, सामाजिक कार्य करना, खेल खेलना और यात्रा करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि13 जुलाई 1975 (रविवार)
परिवार
पत्नीस्‍नेह लता पाल
बच्चेबेटा- अभिषेक पाल (राजनेता)
बेटी- 2
• पूजा सिंह राठौर

• आरती पाल
माता/पिता
पिता- सूर्या बक्‍श पाल
माता- मूल राजी देवी
भाई/बहनज्ञात नहीं
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहअम्बस्सडोर (कीमत 2,98 लाख रूपये)
जीप
धन/संपत्तिचल संपत्ति
नगद: 2,93 लाख रुपये
बैंकों में जमा: 53,84 लाख रुपये
बांड, डिबेंचर और शेयर: 33,86 लाख रुपये
एनएसएस, डाक बचत: 5,40 लाख रुपये
एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां: 2,21 लाख रुपये
आभूषण: 2,62 लाख रुपये

अचल संपत्ति
व्यावसायिक इमारतें: 61,74 लाख रुपये
कुल संपत्ति10.33 करोड़ (2019 के अनुसार) [4]MyNeta

जगदम्बिका पाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • जगदम्बिका पाल एक भारतीय राजनेता और वकील हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश के एक दिन के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है। हालाँकि उनके शासनकाल की वैधता विवादित है क्योंकि  सरकार की बर्खास्तगी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था। उनके साथ की यह घटना वर्ष 2001 की बॉलीवुड फिल्म “नायक” की तरह ही है जिसमें अभिनेता अनिल कपूर एक दिन के लिए सीएम बने हुए होते हैं।
  • उनके नाम भारत के सभी राज्यों के मुताबिक मुख्यमंत्री के रूप में केवल एक दिन के लिए सबसे छोटे कार्यकाल का रिकॉर्ड है।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के एक क्षत्रिय राजपूत परिवार सूर्य बख्शा पाल और मूल राजदेवी के घर हुआ था।
  • उन्होंने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बंकती में सूर्य बख्शा पाल गर्ल्स इंटर कॉलेज और सूर्य बख्शा पाल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज की स्थापना की है।
  • जगदंबिका पाल ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था।
  • जगदंबिका पाल उत्तर प्रदेश राज्य इकाई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
  • नरेश अग्रवाल और राजीव शुक्ला के साथ मिलकर जगदम्बिका पाल ने कांग्रेस पार्टी को तोड़कर अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस का गठन किया और कल्याण सिंह की सरकार को समर्थन दिया। हालांकि वह दोबारा से कांग्रेस पार्टी का दमन थाम लिया और वर्ष 2009 में वह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डोमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • जगदंबिका पाल ने 3 जुलाई 2011 को लोकसभा के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भारत की संसद के निचले सदन महुआ डाबर में एक स्मारक पट्टिका का निर्माण किया। जहां 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान अंग्रेजों ने 5,000 लोगों की हत्या कर दी थी।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में लम्बे समय तक काम करने के बाद जगदम्बिका पाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
  • जिसके बाद जगदम्बिका पाल और कॉमेडी जगत के प्रसिद्ध कमेडियन राजू श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी की तरफ से मिले कानपूर लोक सभा टिकट को वापस करते हुए 19 मार्च 2014 को लोकसभा चुनाव से पहले भारत के केंद्रीय ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ज्वाइन किया। जबकि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने जाहिर तौर पर उन्हें पार्टी में बने रहने के लिए कहा।
  • पार्टी में शामिल होने के बाद पाल ने कहा,

    भाजपा में शामिल होने के निर्णय में देरी हुई क्योंकि मैं उन लोगों की राय लेना चाहता था जिनसे मैं बहुत प्रेरित था।”

  • वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वह उत्तर प्रदेश डोमरियागंज से 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • इसके बाद वह 2019 के लोकसभा चुनाव डोमरियागंज सीट से 17वीं लोकसभा के लिए दोबारा से चुने गए।
  • उन्होंने विभिन्न देशों की यात्रा की है जिसमें- आस्‍ट्रेलिया, चीन, क्‍यूबा, फ्रांस, जर्मनी, मलेशिया, न्‍यूजीलैंड, उत्‍तरी आयरलैंड, श्रीलंका, यू.के. और यू.एस.ए. जैसे देश शामिल हैं।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago