Categories: राजनीति

Keshav Prasad Maurya Biography in Hindi | केशव प्रसाद मौर्य जीवन परिचय

केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ केशव प्रसाद मौर्य एक भारतीय राजनेता हैं जिन्होंने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। https://www.youtube.com/watch?v=AlyuCMU6gc4 केशव प्रसाद मौर्य का जन्म कौशाम्बी जिले के सिराथू नामक एक मौर्या किसान परिवार में हुआ था। वह अपने पढ़ाई के दौरान स्कूल की फीस भरने के लिए चाय और अख़बार बेचा करते थे। केशव प्रसाद मौर्य अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, और बजरंग दल में एक कार्यकर्त्ता के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, और भाजपा में तकरीबन 18 साल तक एक प्रचारक के रूप में काम किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य रहते हुए उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही केशव प्रसाद मौर्य भी अपने गांव के चौराहे पर अपने पिता के चाय स्टाल पर अपनी युवावस्था में चाय बेचा करते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से की। लेकिन उन्हें इस विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी  राजू पाल से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़े। लेकिन उन्हें इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो बार हार का सामना करने के बाद वर्ष 2012 में उन्हें सिराथू विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुना गया। वर्ष 2014 में केशव प्रसाद मौर्य को…

जीवन परिचय
व्यवसायभारतीय राजनेता और बिजनेसमैन
राजनीति करियर
पार्टी/दलभारतीय जनता पार्टी
राजनीतिक यात्रा• उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से की। लेकिन उन्हें इस विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी राजू पाल से हार का सामना करना पड़ा।
• इसके बाद केशव प्रसाद मौर्या वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़े। लेकिन उन्हें इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो बार हार का सामना करने के बाद वर्ष 2012 में उन्हें सिराथू विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुना गया।
• दो बार विधायक रहने के बाद वर्ष 2014 में केशव प्रसाद मौर्या को भारतीय जानता पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव में फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5' 6"
वजन/भार (लगभग)60 कि० ग्रा०
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 7 मई 1969 (बुधवार)
आयु (2021 के अनुसार)51 वर्ष
जन्मस्थान सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश
राशि वृषभ (Taurus)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर प्रयागराज (इलाहबाद)
कॉलेज/विश्वविद्यालय इलाहबाद विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यतावर्ष 1997 में उन्होंने इलाहबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य विषय से बी.ए. किया। [1]MyNeta
धर्म हिन्दू [2]News18
जाति कुर्मी (ओबीसी) [3]News18
पता 10/2, अलकापुरी कॉलोनी, न्याय मार्ग, इलाहाबाद - 211001, उत्तर प्रदेश
801, नर्मदा अपार्टमेंट, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली-110001 [4]MyNeta
शौक/अभिरुचि क्रिकेट, हॉकी, और कबड्डी
विवाद• 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे से साफ हुआ था कि उन पर दस गंभीर आरोपों के मामले दर्ज हैं। जिसमें धारा 302 (हत्या का केस ), धारा 153 (दंगा को बढ़ावा देने का केस), और धारा 420 (धोखाधड़ी का केस) जैसे आरोप शामिल हैं। वर्ष 2011 में मोहम्मद गौस हत्याकाण्ड में उनका नाम शामिल है जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि इस केस में वह बरी हो चुके हैं। [5]News18
• जब उनसे पूछा गया कि हरिद्वार में धर्म संसद के मंच से दिए गए हिंसा भड़काने वाले बयानों के बाद सूबे के मुख्यमंत्री चुप रहते हैं तो ऐसे बयान देने वालों को और भी बढ़ावा मिलता है और उनके हौसले और बढ़ते हैं। क्या आप लोगों को बयान देकर लोगों को आश्वस्त नहीं करना चाहिए कि आप किसी धर्म विशेष के ख़िलाफ़ नहीं हैं? केशव प्रसाद मौर्य ने इसके जवाब में कहा, "भाजपा को प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है। हम सबका साथ सबका विकास करने में विश्वास रखते हैं। धर्माचार्यों को अपनी बात अपने मंच से कहने का अधिकार होता है। आप हिन्दू धर्माचार्यों की ही बात क्यों करते हो? बाकी धर्माचार्यों के बारे में क्या क्या बयान दिए गए हैं। उनकी बात क्यों नहीं करते हो। बातचीत के दौरान ही केशव प्रसाद मौर्य नाराज हो गए और माइक निकाल कर फेक दिया। [6]BBC NEWS
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
परिवार
पत्नीराज कुमारी देवी मौर्य
बच्चे बेटा- 2
• योगेश कुमार
• आशीष कुमार
माता/पितापिता - श्याम लाल मौर्य
माता- धनपति देवी मौर्य
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• स्कोडा सुपर्ब कार

• टोयोटा फॉर्च्यूनर कार
सैलरी रु. 52,630/माह + अन्य भत्ते [7]TripuraAssembly
कुल सम्पत्ति (लगभग)रु. 9 करोड़ (2014 के अनुसार) [8]MyNeta

केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • केशव प्रसाद मौर्य एक भारतीय राजनेता हैं जिन्होंने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • केशव प्रसाद मौर्य का जन्म कौशाम्बी जिले के सिराथू नामक एक मौर्या किसान परिवार में हुआ था।
  • वह अपने पढ़ाई के दौरान स्कूल की फीस भरने के लिए चाय और अख़बार बेचा करते थे।
  • केशव प्रसाद मौर्य अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, और बजरंग दल में एक कार्यकर्त्ता के रूप में शामिल हुए।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, और भाजपा में तकरीबन 18 साल तक एक प्रचारक के रूप में काम किया।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य रहते हुए उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया था।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही केशव प्रसाद मौर्य भी अपने गांव के चौराहे पर अपने पिता के चाय स्टाल पर अपनी युवावस्था में चाय बेचा करते थे।
  • उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से की। लेकिन उन्हें इस विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी  राजू पाल से हार का सामना करना पड़ा।
  • इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़े। लेकिन उन्हें इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो बार हार का सामना करने के बाद वर्ष 2012 में उन्हें सिराथू विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुना गया।
  • वर्ष 2014 में केशव प्रसाद मौर्य को भारतीय जानता पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव में फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया।
  • 8 अप्रैल 2016 को चैत्र के पहले दिन केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया गया। [9]BBC News
  • केशव प्रसाद मौर्य पेट्रोल पंप, एग्रो ट्रेडिंग कंपनी, कामधेनु लाजिस्टिक आदि के मालिक हैं और साथ ही जीवन ज्योति अस्पताल में पार्टनर हैं। इसके आलावा केशव प्रसाद मौर्या सामाजिक कार्यो के लिए कामधेनु चेरिटेबल सोसायटी भी चलाते हैं।
  • 23 जनवरी 2021 को केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम में आयोजित श्री राम जन्म भूमि समर्पण निधि आयोजन में अपने 30 माह के वेतन का चेक सहयोग के रूप में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद को 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
  • केशव प्रसाद मौर्य भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और वह नियमित रूप से भगवान शिव का पूजा-पाठ करते हैं।
  • 2022 विधान सभा चुनाव में उपमुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के सिराथू विधान सभा सीट से समाजवादी गठबंधन पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल के सामने सात हजार वोटों से हार गए। [10]Amar Ujala
  • 25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने दूसरे उपमुख्यमंत्री कार्यकाल की शपथ ली। साथ ही उत्तर प्रदेश के विधान सभा सदस्य और न्याय मंत्री बृजेश पाठक भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  [11]Aaj Tak

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago