Categories: राजनीति

Murli Manohar Joshi Biography in Hindi | मुरली मनोहर जोशी जीवन परिचय

मुरली मनोहर जोशी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ मुरली मनोहर जोशी एक भारतीय राजनेता हैं। वह काफी कम उम्र में आरएसएस के सदस्य बन गए और 1953-54 के दौरान गौ संरक्षण आंदोलन में भाग लिया, जिसमें भू-राजस्व मूल्यांकन को विभाजित करने की मांग की गई थी। उनका पालन-पोषण उत्तराखंड के कुमायूँ के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। डा. जोशी का पैतृक निवास-स्थान वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में है। उन्होंने अपनी एमएससी की पढाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया जहाँ उनके प्राध्यापक राजेन्द्र सिंह थे। उन्होंने हिंदी भाषा में भौतिकी से संबंधित एक शोध पत्र प्रकाशित किया है। वह अपना शोधपत्र हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करने वाले पहले शोध कर्ता हैं। उन्होंने पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिकी पढ़ाना शुरू किया। भारत में करीब 2 साल तक चले आपातकाल के दौरान डॉ जोशी सलाखों के पीछे थे। उन्हें जून 1975 में जेल भेज दिया गया था और 1977 के लोकसभा चुनाव से पहले रिहा कर दिया गया था। मुरली मनोहर जोशी वर्ष 1977 में अल्मोड़ा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। हालाँकि सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चली और 1980 में भंग हो गई, जिसके परिणामस्वरूप एक नई राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। फिर वह नए विंग में चले गए और उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। कुछ ही समय में वह पार्टी के कोषाध्यक्ष बने। डॉ मुरली मनोहर जोशी ने वर्ष 1991 से 1993 तक भाजपा के अध्यक्ष के रूप में काम किया। उन्होंने 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी के…

जीवन परिचय
पूरा नामडा. मुरली मनोहर जोश [1]Lok Sabha
व्यवसायभारतीय राजनेता और प्रोफ़ेसर
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5’ 6”
आँखों का रंगकाला
बालों का रंग सफेद
राजनीति करियर
पार्टी/दलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
राजनीतिक यात्रा• वह काफी कम उम्र में ही आरएसएस के संपर्क में आ गए थे और 1953 से 54 तक गौ संरक्षण आंदोलन में भाग लिया था।
• जोशी 1955 में उत्तर प्रदेश के कुंभ किसान आंदोलन के सक्रिय सदस्य थे।
• जोशी 1977 में अल्मोड़ा निर्वाचन क्षेत्र से जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद बने।
• फिर वह वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। बाद में पार्टी के कोषाध्यक्ष बने।
• वर्ष 1991 से 1993 तक वह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे।
• वर्ष 1996 में वह इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र से संसद के सदस्य बने और 2008 तक इस पद पर कार्यरत रहे।
• वह अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री शासन काल में 1998 से 2004 तक मानव संसाधन विकास मंत्री रहे।
• वर्ष 2009 में जोशी को भाजपा के घोषणापत्र तैयारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था।
• 2009 के आम चुनाव में जोशी को वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया।
• 2014 के लोकसभा चुनाव में जोशी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी सीट खाली कर दी और कानपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा।
• वह फिर से संसद के निचले सदन में सांसद बनने में कामयाब रहे।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 5 जनवरी 1934 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)87 वर्ष
जन्म स्थान नैनीताल, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत (जो अब उत्तराखंड भारत में है)
राशि मकर (Capricorn)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्महिन्दू [2]MyNeta
गृहनगर नैनीताल, उत्तराखंड
स्कूल/विद्यालयमाध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश
कॉलेज/विश्वविद्यालय• माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश
• आगरा विश्वविद्यालय
• इलाहाबाद विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यता [3]MyNeta• हाई स्कूल (1947)
• इंटरमीडिएट (1949)
• बी० एस० सी० (1952)
• एम.एससी (1954)
• पीएचडी (1958)
पता9/10 ए, टैगोर नगर, अनुकुल चंद्र बनर्जी रोड, इलाहाबाद-211001, उ.प्र. [4]Lok Sabha
विवाद• जोशी उस समय सुर्ख़ियों में रहे जब उन्होंने रिपोर्टर सुमित अवस्थी से सवाल पूछने की मांग की, जिस तरह से पूर्व चाहते थे। जोशी ने मीडिया के कैमरे से क्लिप को भी हटा दिया ताकि वह खुद को होने वाले नुकसान को रोक सके।
• वर्ष 2015 में कोबरापोस्ट ने बिहार दलित नरसंहार में मुरली मनोहर जोशी के रणवीर सेना के साथ संबंधों को उजागर किया।
• उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के आरोपियों में उनका भी नाम सामने आया था। 1992 में दर्ज किए गए कुल 49 मामलों में से दूसरा मामला, एफआईआर नंबर 198 में उमा भारती का भी नाम था। 1993 में सीबीआई ने उमा भारती, लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे सहित 48 लोगों के खिलाफ एकल, समेकित आरोप पत्र दायर किया। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद आडवाणी, जोशी और उमा भारती के खिलाफ मामला ललितपुर से रायबरेली लखनऊ चला गया। 30 सितंबर 2020 को 28 साल बाद लखनऊ में एक विशेष सीबीआई अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया। जिनमें भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती शामिल थे। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में 16वीं सदी की बाबरी मस्जिद, हजारों "कार सेवकों" द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था, जो मानते थे कि मस्जिद को एक प्राचीन मंदिर के खंडहर पर बनाया गया था जो भगवान राम के जन्मस्थान को चिह्नित करता था। 9 नवंबर 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की विशेष बेंच ने सर्वसम्मति से आयोध्या राम मंदिर निर्माण का फैसला सुनाया। [5]NDTV
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि13 दिसंबर 1966 (मंगलवार)
परिवार
पत्नीतरला जोशी
बेटी• निवेदिता जोशी
• प्रियंवदा जोशी
माता/पिता
पिता- स्वर्गीय मन मोहन जोशी
माता- स्वर्गीय चंद्रावती जोशी
पसंदीदा चीजें
राजनेताविनायक दामोदर सावरकरी
दार्शनिकदीनदयाल उपाध्याय
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• डिस्पोजल जीप मॉडल न. (1974)
• एम्बेसडर कार मॉडल न. (1990)
वेतन/सैलरी
INR 50,000
कुल संपत्ति7. 84 करोड़ रूपये (2014 के अनुसार) [6]MyNeta

मुरली मनोहर जोशी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • मुरली मनोहर जोशी एक भारतीय राजनेता हैं। वह काफी कम उम्र में आरएसएस के सदस्य बन गए और 1953-54 के दौरान गौ संरक्षण आंदोलन में भाग लिया, जिसमें भू-राजस्व मूल्यांकन को विभाजित करने की मांग की गई थी।
  • उनका पालन-पोषण उत्तराखंड के कुमायूँ के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। डा. जोशी का पैतृक निवास-स्थान वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में है। उन्होंने अपनी एमएससी की पढाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया जहाँ उनके प्राध्यापक राजेन्द्र सिंह थे।
  • उन्होंने हिंदी भाषा में भौतिकी से संबंधित एक शोध पत्र प्रकाशित किया है। वह अपना शोधपत्र हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करने वाले पहले शोध कर्ता हैं।
  • उन्होंने पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिकी पढ़ाना शुरू किया।
  • भारत में करीब 2 साल तक चले आपातकाल के दौरान डॉ जोशी सलाखों के पीछे थे। उन्हें जून 1975 में जेल भेज दिया गया था और 1977 के लोकसभा चुनाव से पहले रिहा कर दिया गया था।
  • मुरली मनोहर जोशी वर्ष 1977 में अल्मोड़ा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। हालाँकि सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चली और 1980 में भंग हो गई, जिसके परिणामस्वरूप एक नई राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। फिर वह नए विंग में चले गए और उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। कुछ ही समय में वह पार्टी के कोषाध्यक्ष बने।
  • डॉ मुरली मनोहर जोशी ने वर्ष 1991 से 1993 तक भाजपा के अध्यक्ष के रूप में काम किया।
  • उन्होंने 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में 13 दिनों तक भारत के गृह मंत्री के रूप में काम किया।
  • वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में हार का सामना करने से पहले जोशी अल्मोड़ा से तीन बार सांसद रहे।
  • मुरली मनोहर को 2014 में उनके निर्वाचन क्षेत्र (वाराणसी) से दरकिनार कर दिया गया था। जिसके बाद उस सीट से नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने कानपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और श्रीप्रकाश जायसवाल को 2.23 लाख मतों से हराकर जीत हासिल की।
  • उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार के साथ जनवरी 2017 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “पद्म विभूषण” से सम्मानित किया गया था। [7]Rediff
  • वर्ष 2019 में डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज स्थिति अपना बंगला 6 करोड़ रुपए में बेच दिया। इस बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भैरों सिंह शेखावत, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के साथ कई दिग्गज नेताओं का आना जाना था। भारत रत्न नानाजी देशमुख भी जब प्रयागराज आते तो इसी बंगले में रुकते थे। डॉ. जोशी की दो बेटियों में से बड़ी बेटी प्रियंवदा का विवाह भी इसी बंगले से हुआ था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 7 अक्टूबर 2021 को राष्‍ट्रीय कार्यसमिति के लिए 80 सदस्‍यों के नाम की घोषणा की जिसमें बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी का भी नाम शामिल था।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago