Categories: राजनीति

Dharmendra Yadav Biography in Hindi | धर्मेंद्र यादव जीवन परिचय

धर्मेंद्र यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां धर्मेंद्र यादव एक भारतीय राजनेता हैं। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव के बेटे हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के सैफई में अखिलेश यादव के चाचा अभय राम यादव के घर हुआ था। धर्मेंद्र यादव ने अपनी हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट तक की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव से की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए और वकालत किया। धर्मेंद्र यादव और अखिलेश यादव ने एक साथ राजनीति यात्रा की शुरुआत की थी। धमेंद्र यादव ने अपने राजनितिक करियर की शुरुआत पढ़ाई के दौरान ही कर दी थी। जब वह महज 24 साल के थे तभी से वह छात्र संघ नेता के चुनाव में बढ़चढ़कर भाग लिया करते थे। जब धर्मेंद्र यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पड़ाई कर रहे थे तभी उनके ताऊ रतन सिंह यादव के बेटे रणवीर सिंह यादव का देहांत हो गया था जो उस समय सैफई ब्लाक के विकास खंड अधिकारी थे । उनके देहांत के उपरांत ब्लाक प्रमुख की सीट खाली हो गई थी जिसके बाद मुलायम सिंह यादव ने उन्हें इलाहाबाद छोड़कर सैफई आने को कहा और वर्ष 2003 में धर्मेन्द्र यादव को सैफई के ब्लाक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया। इसके बाद वर्ष 2004 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोक सभा चुना लड़ा और भारी जीत के साथ लोक सभा सांसद चुने गए। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव…

जीवन परिचय
व्यवसाय राजनेता
पार्टी/दल समाजवादी पार्टी (2004 से वर्तमान)
राजनीतिक यात्रा • वर्ष 2003 से वर्ष 2004 तक वह उत्तर प्रदेश के सैफई जिले के ब्लॉक प्रमुख रहे।
• 23 दिसंबर 2004 को वह 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए। जिसके बाद उन्हें रक्षा संबंधी स्थायी समिति का सदस्य चुना गया।
• 5 अगस्त 2007 से मई 2009 तक वह ग्रामीण विकास पर स्थायी समिति के सदस्य रहे।
• वर्ष 2009 में वह 15वीं लोकसभा के लिए दोबारा से निर्वाचित हुए।
• 31 अगस्त 2009 को उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी स्थायी समिति का सदस्य चुना गया।
• 24 दिसंबर 2009 को धर्मेंद्र यादव को लोक सभा के कंप्यूटर प्रावधान समिति के लिए चुना गया।
• मई 2014 में उन्हें 16वीं लोकसभा के लिए तिबारा से चुना गया।
• 1 सितंबर 2014 को उन्हें विशेष पद दिया गया जिसमें- याचिका समिति सदस्य, कृषि संबंधी स्थायी समिति सदस्य, सलाहकार समिति, विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय शामिल है।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 161
मी०- 1.61
फीट इन्च- 5’ 3”
वजन/भार (लगभग)75 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 3 फरवरी 1979 (शनिवार)
आयु (2022 के अनुसार)43 वर्ष
जन्मस्थान सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
राशि कुंभ (Aquarius)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफ
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
कॉलेज/विश्वविद्यालयइलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
शैक्षिक योग्यता• हाई स्कूल उत्त्रीण, यूपी बोर्ड वर्ष 1994
• इण्टर मीडिएट उत्त्रीण, यूपी बोर्ड वर्ष 1996 [1]MyNeta Affidavit
• राजनीति विज्ञान से एमए
• इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से एल.एल.बी. [2]Lok Sabha
शौक/अभिरुचिसंगीत सुनना और किताबें पढ़ना
पतागांव और पीओ सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश [3]Lok Sabha
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह तिथि12 फरवरी 2010 (शुक्रवार)
परिवार
पत्नीनीलम यादव
बच्चेधर्मेंद्र यादव के दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटी और एक बेटा है।
माता/पितापिता- अभय राम यादव

माता- जय देवी

बड़े दादा- मुलायम सिंह यादव (राजनेता)

चाचा- शिवपाल सिंह यादव (राजनेता)
भाई/बहनभाई- अनुराग यादव (राजनेता)

बहन- संध्या यादव (बड़ी, राजनेत्री)
सगे सम्बन्धीचहेरे भाई- 2
अखिलेश सिंह यादव (राजनेता)

प्रतीक यादव (व्यवसायी)

चहेरी भाभी- 2
डिंपल सिंह यादव (राजनेत्री)

अपर्णा यादव (राजनेत्री)
धन संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• क्वालिश कार
• टोयोटा यूपी-75-2633
• ट्रैक्टर फोर्ड
वेतन/सैलरी (लोकसभा सदस्य के रूप में)रु. 1 लाख + अन्य भत्ते
सम्पत्ति [4]MyNetaचल सम्पत्ति
नगद: 10 लाख रुपये
बैंक में जमा राशि: 6 लाख रुपये
बांड, डिबेंचर: 35 लाख रुपये
आभूषण: 310 ग्राम सोना, कीमत 9 लाख रुपये

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: 6 करोड़ रुपये
गैर कृषि भूमि: 20 लाख रुपये
आवासीय भवन: 3 करोड़
कुल संपत्ति12 करोड़ रुपये (2019 के अनुसार) [5]Jansatta

धर्मेंद्र यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • धर्मेंद्र यादव एक भारतीय राजनेता हैं। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव के बेटे हैं।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के सैफई में अखिलेश यादव के चाचा अभय राम यादव के घर हुआ था।
  • धर्मेंद्र यादव ने अपनी हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट तक की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव से की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए और वकालत किया।
  • धर्मेंद्र यादव और अखिलेश यादव ने एक साथ राजनीति यात्रा की शुरुआत की थी।
  • धमेंद्र यादव ने अपने राजनितिक करियर की शुरुआत पढ़ाई के दौरान ही कर दी थी। जब वह महज 24 साल के थे तभी से वह छात्र संघ नेता के चुनाव में बढ़चढ़कर भाग लिया करते थे।
  • जब धर्मेंद्र यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पड़ाई कर रहे थे तभी उनके ताऊ रतन सिंह यादव के बेटे रणवीर सिंह यादव का देहांत हो गया था जो उस समय सैफई ब्लाक के विकास खंड अधिकारी थे । उनके देहांत के उपरांत ब्लाक प्रमुख की सीट खाली हो गई थी जिसके बाद मुलायम सिंह यादव ने उन्हें इलाहाबाद छोड़कर सैफई आने को कहा और वर्ष 2003 में धर्मेन्द्र यादव को सैफई के ब्लाक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया। इसके बाद वर्ष 2004 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोक सभा चुना लड़ा और भारी जीत के साथ लोक सभा सांसद चुने गए।
  • वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव ने एक साथ ही चुनाव लड़े थे। उस समय अखिलेश यादव की उम्र महज 27 साल थी और धर्मेंद्र यादव की उम्र महज 25 साल थी।
  • उन्होंने वर्ष 2005 से 2007 तक उत्तर प्रदेश के को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन के रूप में भी काम किया है।
  • वर्ष 2009 में बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव ने 32,542 वोटों से जीत दर्ज की थी। चुनाव में बसपा पार्टी के धर्म यादव उर्फ डीपी यादव को कड़ी मात दी थी।
  • वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भी धर्मेंद्र यादव ने बदायूं लोक सभा सीट से भाजपा पार्टी के वागीश पाठक को 1,66,347 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी।
  • वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले धर्मेंद्र यादव की बड़ी बहन संध्या यादव के पति अनुजेश प्रताप यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। जिसके बाद धर्मेंद्र यादव ने उनसे अपना रिश्ता खत्म करने का एलान किया। [6]Dainik Jagran
  • मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान धर्मेंद्र यादव ने कहा-

    मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा के किसी भी नेता से मेरा कोई संबंध नहीं हो सकता। अत: अनुजेश प्रताप सिंह से भी मेरा अब कोई संबंध नहीं है। निवेदन है कि भविष्य में उन्हें कभी भी मेरे रिश्तेदार के तौर पर प्रस्तुत न करें।”

  • वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की नेतृत्य वाली सरकार ने बदायूं की लोक सभा सीट से उनके खिलाफ स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी डॉ. संघमित्र मौर्य को चुनावी मैदान में उतारा गया और उन्होंने धर्मेंद्र यादव को 16,454 वोटों से मात देकर जीत दर्ज की।
  • 12 फरवरी 2019 को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र यादव के ऊपर इलाहाबाद में लाठीचार्ज किया गया था। जिसका वास्तविक मूल था की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था जिसके विरोध प्रदर्शन में धमेंद्र यादव और उनके कई अन्य समाजवादी पार्टी के लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज में धर्मेंद्र यादव के सर पर काफी चोटे आई। इस खबर को सुनने के बाद धर्मेंद्र यादव के पिता व अखिलेश यादव के चाचा अभयराम यादव ने सैकड़ों सपाईयों के समर्थन में सैफई थाने का घेराव किया और कई घंटे तक धरने पर बैठे रहे। [7]Patrika
  • लोक सभा सदस्य रहते हुए धर्मेंद्र यादव ने विशेष पदों पर काम किया- जिसमें याचिका समिति सदस्य, कृषि संबंधी स्थायी समिति सदस्य, सलाहकार समिति, विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय समिति सदस्य शामिल है।
  • समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 22 मार्च 2022 को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपने लोक सभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट का उपचुनाव जून 2022 में होना सुनिश्चित हुआ। 6 जून 2022 को अखिलेश यादव ने इस सीट से अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को भोजपुरी सिंगर और अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ़ (निरहुआ) के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा।
  • धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव चुनाव में 6 जून 2022 को कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। [8]Amar Ujala
  • अखिलेश यादव ने 2022 विधान सभा चुनाव में करहल विधान सभा सीट से जीत हासिल करने के बाद 22 मार्च 2022 को आजमगढ़ लोक सभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई और जून 2022 के लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव ने अपने चहेरे भाई धर्मेंद्र यादव को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। लेकिन जब 26 जून 2022 को नतीजे सामने आए तो वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ से 8,679 मतों से हार गए।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago