Menu

Smrity Sinha Biography in Hindi | स्मृति सिन्हा जीवन परिचय

Smrity Sinha

जीवन परिचय
व्यवसाय अभिनेत्री और मॉडल
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5’ 5”
आँखों का रंग हल्का भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू• भोजपुरी फ़िल्म: "रंगीला बाबू" (2008)
Smrity Sinha 's debut Bhojpuri film "Rangila Babu" (2008)
• भोजपुरी टीवी सीरियल: "जय माँ वैष्णो देवी" (2008)
Smrity Sinha's debut Bhojpuri TV serial "Jag Jannani Maa Vaishnodevi" (2008)
• ओडिया फिल्म: "टाइगर" (2017)
Smrity Sinha's debut Odia film "Tiger" (2017)
पुरस्कार• स्मृति सिन्हा को वर्ष 2015 में भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
Smrity Sinha with the Bhojpuri Film Award
• वर्ष 2017 में स्मृति सिन्हा को भोजपुरी फिल्म उद्योग में योगदान के लिए शिवराज मुद्रा छत्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Smrity Sinha with the Shivraj Mudra Chhatrapati Award 2017
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 4 सितंबर 1989 (सोमवार)
आयु (2020 के अनुसार)31 वर्ष
जन्मस्थानदुमका, झारखण्ड, भारत
राशि कन्या (Virgo)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर दुमका, झारखण्ड, भारत
शैक्षिक योग्यताGraduate (Biotech) [1]YouTube
धर्महिन्दू [2]Instagram
शौक/अभिरुचियात्रा करना, अभिनय करना, और नृत्य करना
टैटूउन्होंने अपने बाएं हाथ पर अपना "Zodiac Sign" बनवाया है।
Smrity Sinha's zodiac sing tattoo
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिज्ञात नहीं
परिवार
पतिज्ञात नहीं
माता-पितापिता- बतौर DSP कार्यरत (नाम ज्ञात नहीं)
माता- सांत्वना सिन्हा
Smrity Sinha's Parents
पसंदीदा चीजें
भोजन
लिट्टी चोखा
भोजपुरी अभिनेता
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी अभिनेत्री
रिंकू घोष, पाखी हेगड़े, और आम्रपाली दुबे

Smrity Sinha

स्मृति सिन्हा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • स्मृति सिन्हा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो भोजपुरी फिल्म, टीवी सीरियल, और उड़िया फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • उनका जन्म बिहार के Dumka जिले के एक सिन्हा परिवार में हुआ था। दुमका अब झारखंड में है जो वर्ष 2000 में बिहार से अलग हुआ था।

    Smrity Sinha in her Childhood

    Smrity Sinha in her Childhood

  • स्मृति सिन्हा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार के Dumka से की। इसके बाद एमबीए की पढाई करने मुंबई चली गई जहाँ उन्हें पढ़ाई के दौरान ही भोजपुरी फिल्म “रंगीला बाबू” में एक एक्ट्रेस के रूप में काम करने का ऑफर मिला। तब स्मृति ने अपने फ्रेंड और घर वालों के कहने पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया।
  • उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव की भोजपुरी फिम “रंगीला बाबू” से की। इसके बाद उन्हें वर्ष 2009 की भोजपुरी फिल्म “प्यार बिना चैन कहा रे” में देखा गया।
  • स्मृति सिन्हा को वर्ष 2013 की भोजपुरी फिल्म “साजन चले ससुराल” से काफी पहचान मिली। इसके बाद उन्हें वर्ष 2015 की भोजपुरी फिल्म “बंधन” में देखा गया। जिसके बाद तो स्मृति सिन्हा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया। जिसमें वर्ष 2012 की भोजपुरी फिल्म “सौगंध गंगा मैया के”, “देवरा पर मनवा डोले (2012)”, “प्यार झुकता नहीं (2013)”, “लाडली (2013)”, “प्रेम दीवानी (2013)”, “खून भरी मांग (2014)”, “प्रतिज्ञा 2 (2014)”, “सुहाग (2015)”, “दूध का क़र्ज़ (2016)”, “ये मोहब्बतें (2016)”, “साजन चले ससुराल 2 (2016)”, “परवरिश (2019)”, और “भाग खेसारी भाग (2019) जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

  • स्मृति सिन्हा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा अभिनय भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ की हैं।
  • स्मृति सिन्हा वर्ष 1960 की बॉलीवुड फिल्म “अनुराधा” में एक आइटम सांग “इश्क तेरा” में गणेश आचार्य के साथ नजर आईं।

  • स्मृति सिन्हा ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत वर्ष 2008 के भोजपुरी टीवी सीरियल “जय माँ वैष्णो देवी” में एक निगेटिव किरदार से की। फिर उन्हें वर्ष 2008 में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो “क्राइम पेट्रोल” में देखा गया।
  • इस तरफ से स्मृति सिन्हा ने कई टीवी सीरियल में काम किया। जिसमें वर्ष 2008 का टीवी सीरियल “वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया”, “जाने पहचाने से ये अजनबी (2009)”, “हॉरर नाइट्स (2010)”, “नाच नचैया धूम मचैया (2011)”, “रसोई की रानी (2013)”, “जय भोलेनाथ (2014)”, और ” सूर्यपुत्र कर्ण (2015)” जैसे टीवी सीरियल शामिल हैं।

  • स्मृति ने अब तक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया।
  • भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने (Bombay Times Fashion Week) में रैंप वॉक कर भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। स्मृति सिन्हा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक लौती ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया है।

    Smrity Sinha during a ramp walk

    Smrity Sinha during a ramp walk

  • स्मृति सिन्हा एक फिटनेस फ्रीक हैं और वो नियमित रूप से जिम किया करती हैं।

    Smrity Sinha inside a Gym

    Smrity Sinha inside a Gym

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 YouTube
2 Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *