Menu

Arvind Akela (Kallu) Biography in Hindi | अरविन्द अकेला (कल्लू) जीवन परिचय

Arvind Akela

जीवन परिचय
उपनाम कल्लू, अकेला [1]Instagram
व्यवसाय अभिनेता और गायक
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 178
मी०- 1.78
फीट इन्च- 5’ 10”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू• भोजपुरी गीत: "गवनवा कहिया ले जईबा ना" (2014)
Arvind Akela's  debut song "Gawana Kahiya Le Jaiba Na" (2014)
• भोजपुरी फिल्म: "दिल भईल दीवाना" (2015)
Arvind Akela's debut film "Dil Bhail Deewana" (2015)
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 26 जुलाई 1997 (शनिवार)
आयु (2020 के अनुसार)23 वर्ष
जन्मस्थान बक्सर, बिहार, भारत
राशि सिंह (Leo)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर बक्सर, बिहार, भारत
स्कूल/विद्यालय उन्होंने ने अपनी स्कूली पढ़ाई बक्सर, बिहार के एक हाई स्कूल से की।
धर्महिन्दू [2]Instagram
शौक/अभिरुचियात्रा करना, नृत्य करना और गायन
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
परिवार
पत्नी लागू नहीं
माता-पितामाता- नाम ज्ञात नहीं
पिता- चुनमुनजी चौबे (गायक, निर्माता और निर्देशक)
Arvind Akela with his parents
भाई-बहन भाई- 3
• आशु बाबा
• अभिषेक
• अविनाश
Arvind Akela with his Brothers
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
बाईकअरविन्द अकेला (कल्लू) अपनी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक चलाते हुए
Arvind riding his bike Royal Enfield Classic 350

Arvind Akela

अरविन्द अकेला से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • अरविन्द अकेला उर्फ़ कल्लू एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्हे भोजपुरी गीत “मुर्गा बेचैन बाटे” और “चोलिया के हुक राजा जी” के लिए के जाना जाता है।
  • उनका जन्म बिहार के बक्सर जिले के एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था। Arvind Akela with his Family
  • उन्हे बचपन से ही संगीत में काफी अभिरुचि थी जिसके चलते वो गांव में होने वाले स्टेज प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर भाग लिया करते थे।
  • उनके पिता भी एक लोक गायक हैं। अरविन्द अपने पिता के द्वारा ही संगीत का अभ्यास किया करते थे और अपने पिता के साथ छोटे-मोटे प्रोग्राम  में साथ जाया करते थे। जिसके बाद उनकी अभिरुचि सिंगिंग की तरफ और भी बढ़ती गई।
  • उन्होंने पहली बार अपने पिता के साथ गांव में होने वाले प्रोग्राम में भोजपुरी भक्ति गीत “झुरु झुरु निमिया गछिया” को गाया जो उनके गांव वालों को खूब पसंद आया था।
  • अरविन्द अकेला भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को अपना आइडल मानते हैं और अपने बचपन के दिनों में उन्ही के अंदाज में गीत गाया करते थे।

    Arvind Akela with Pawan Singh

    Arvind Akela with Pawan Singh

  • अरविन्द ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2014 के भोजपुरी गीत “गवनवा कहिया ले जईबा” से की। उस समय अरविन्द महज 9 साल के थे। इस एल्बम को बिहार की एक म्यूजिक कंपनी बी सीरीज ने रिकॉर्ड किया था। इसके बाद उन्हें वर्ष 2015 के भोजपुरी गीत “मुर्गा बेचैन बाटे” से काफी पॉपुलरटी मिली। जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक भोजपुरी हिट गानों में काम किया। जिसमें- वर्ष 2014 का भोजपुरी सांग “ऐ हमार करेजा”, “पंडित जी के धोती उड़े (2015)”, “हमार नेगवा निकाली जीजा धीरे धीरे (2015), “सोहाग के हरदी लागे हो (2016), “जिला टॉप लागेली (2016), “घर में से निकले (2016) और “मईहर से सजनवा कंगनवाँ लेहले अईहा (2019) जैसे गानें शामिल हैं।
  • वर्ष 2017 का भोजपुरी सांग “चोलिया के हुक राजा जी” लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

  • वर्ष 2019 के भोजपुरी सांग “जान लोगी क्या” में उन्हें एक सिंगर और डांसर के रूप में देखा गया। इसके बाद उन्हें वर्ष 2020 के वीडियो सांग “शाली जी साहारा करो”  में देखा गया।
  • अरविन्द अकेला ने अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2015 की भोजपुरी फिल्म “दिल भईल दीवाना” से की। इसके बाद उन्हें कई भोजपुरी फिल्मों में देखा गया। जिसमें- वर्ष 2015 की भोजपुरी फिल्म “बताशा चाचा”, त्रिदेव (2015), “हुकूमत (2015), “सजना मांगिया सजाई दा हमार (2016), दिलदार सजना (2016), त्रिशूल (2017), रंग (2017), दीवानगी हद से (2018), और एक लैला तीन छैला (2020) जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
  • वर्ष 2018 के भक्ति गीत “निमिया के दाढ़ मईया” से उन्होंने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

  • भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविन्द अकेला उर्फ़ कल्लू अपनी कामयाबी का पूरा-पूरा श्रेय अपने परिवार को देते हैं, और खास कर अपने पिता को अपनी कामयाबी की सीढ़ी मानते हैं।
  • अरविन्द अकेला वर्ष 2020 के भोजपुरी वीडियो सांग “Pyar Ke Inbox” में Mamta Upadhyay के साथ नजर आए।

  • अरविन्द अकेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी फॅमिली की फोटो और नए वीडियो सांग शेयर करते रहते हैं।
  • भोजपुरी सिंगर अरविन्द अकेला भगवान गणेश के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

    Arvind Akela praying to Lord Ganesha

    Arvind Akela praying to Lord Ganesha

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 Instagram
2 Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *