Nikki Tamboli Biography in Hindi | निक्की तंबोली जीवन परिचय

निक्की तंबोली से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां निक्की तंबोली एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं जिन्हें मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में काम करने के लिए जाना जाता है। उनका जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। निक्की तंबोली ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई से अभिनय का कोर्स पूरा किया। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म "चिकती गाडिलो चिथाकोटुडु" (2019) से की। उन्हें विभिन्न ब्रांडों जैसे शीन, स्टालब्यूलोव, आदि के विज्ञापनों में भी देखा जा चुका है। एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी अभिनेत्री बनने के बारे में सोचा भी नहीं था उन्होंने कहा, लेकिन अब मुझे कैमरे के सामने आने में बहुत अच्छा लगता है। मैंने मुंबई में एक्टिंग का कोर्स भी किया, उसके बाद मॉडलिंग भी की।” वर्ष 2019 की टॉलीवुड फिल्म "चिकती गाडिलो चिथाकोटुडु" की शुरुआत के बाद, वह तमिल फिल्म "कंचना 3" में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में तेलुगु फिल्म "थिप्पारा मीसम" में पुलिस अधिकारी मौनिका की भूमिका निभाई। निक्की तंबोली एक एनिमल लवर हैं। एक बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह एक डॉल्फ़िन का चुंबन कर रही थी और कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा, "जो लोग जानवरों से प्यार करते हैं, वह मेरे पसंदीदा दयालु लोग हैं।" निक्की तम्बोली एक हार्डकोर फिटनेस फ्रीक हैं। वर्ष 2020 में निक्की तंबोली टीवी रियलिटी शो "बिग बॉस 14" में एक…

जीवन परिचय
व्यवसायमॉडल और अभिनेत्री
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5”
भार/वजन (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)32-28-32
आँखों का रंग काला
बालों का रंग भूरा
फिल्म करियर
डेब्यू तेलुगु फिल्म: "चिकती गाडिलो चित्तकोटुडु" (2019, पूजा के रूप में)

तमिल फिल्म: "कंचना 3" (2019 दिव्या, राघव की चचेरी बहन के रूप में)

बॉलीवुड फिल्म: "इंडिया फैशन फैक्ट्री" (2020)

टीवी शो: "बिग बॉस 14" (2020)
पुरस्कार/उपलब्धियांवर्ष 2021 में निक्की तम्बोली को "इंटरनेशनल आइकोनिक एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 21 अगस्त 1996 (बुधवार)
आयु (2022 के अनुसार)26 वर्ष
जन्मस्थान औरंगाबाद, महाराष्ट्र, भारत
राशि सिंह (Leo)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर औरंगाबाद, महाराष्ट्र
शैक्षिक योग्यतामुंबई से अभिनय की डिग्री [1]Deccan Chronicle
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंडडीजे रोहित गिदा (अफवाह) [2]Pinkvilla
परिवार
पतिलागू नहीं
माता/पितापिता - दिगंबर तंबोली (एक्साइड इंडस्ट्रीज में काम करते हैं)
माता- प्रमिला बोडखे तंबोली (गृहिणी)
भाई/बहनभाई- जतिन तंबोली (छोटा)
पसंदीदा चीजें
अभिनेत्रीनयनतारा
सेंटकार्टियर
पये पदार्थकॉफी
लिपस्टिक ब्रांडमैक
फलसंतरा
भोजनपोंगल और डोसा
मिठाईलड्डू
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रहऑडी क्यू5 कार

निक्की तंबोली से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • निक्की तंबोली एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं जिन्हें मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में काम करने के लिए जाना जाता है।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था।
  • निक्की तंबोली ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई से अभिनय का कोर्स पूरा किया।
  • उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म “चिकती गाडिलो चिथाकोटुडु” (2019) से की।
  • उन्हें विभिन्न ब्रांडों जैसे शीन, स्टालब्यूलोव, आदि के विज्ञापनों में भी देखा जा चुका है।
  • एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी अभिनेत्री बनने के बारे में सोचा भी नहीं था उन्होंने कहा,

    लेकिन अब मुझे कैमरे के सामने आने में बहुत अच्छा लगता है। मैंने मुंबई में एक्टिंग का कोर्स भी किया, उसके बाद मॉडलिंग भी की।”

  • वर्ष 2019 की टॉलीवुड फिल्म “चिकती गाडिलो चिथाकोटुडु” की शुरुआत के बाद, वह तमिल फिल्म “कंचना 3” में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में तेलुगु फिल्म “थिप्पारा मीसम” में पुलिस अधिकारी मौनिका की भूमिका निभाई।
  • निक्की तंबोली एक एनिमल लवर हैं। एक बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह एक डॉल्फ़िन का चुंबन कर रही थी और कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा, “जो लोग जानवरों से प्यार करते हैं, वह मेरे पसंदीदा दयालु लोग हैं।”
  • निक्की तम्बोली एक हार्डकोर फिटनेस फ्रीक हैं।
  • वर्ष 2020 में निक्की तंबोली टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस 14” में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं। जिसमें उनका नाम द्वितीय उपविजेता के रूप में सामने आया था।
  • उन्होंने वर्ष 2021 में स्टंट-आधारित रियलिटी शो “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11” में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।
  • वर्ष 2022 में वह अपने करीबी दोस्त प्रतीक सहजपाल के साथ शो “द खतरा खतरा” का हिस्सा बनी।
  • निक्की तम्बोली ने अपने छोटे भाई जतिन तम्बोली की मृत्यु के एक साल बाद उनकी पुण्यतिथि पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पेस्ट और बालकनी में घुमते हुए उनका एक वीडियो साझा किया। अपने लंबे से नोट में उन्होंने अपने भाई के प्रति दर्द को बयां किया। उन्होंने लिखा-

    बीता साल मेरे लिए सबसे लंबा, कठिन और दुखभरा रहा, 365 दिन वाला रहा क्योंकि तुम मेरे पास नहीं थे। आफ्टरलाइफ तुम पर मेहरबान हो. मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है छोटे भाई, तुमको इस दुनिया से गए हुए 1 साल हो गया, लेकिन मेरे दिल में अभी भी इस बात का दुख है कि अब तू नहीं हैं. एक साल इतना लंबा समय नहीं लगता, लेकिन तेरे बिना ये एक अनंत काल जैसा महसूस हुआ। कहा जाता है समय को मरहम लगाने वाला माना जाता है लेकिन एक साल बाद भी ये पहले दिन की तरह ही दर्दनाक है।”

  • निक्की तम्बोली अपने बोल्ड अदाओं और खूबसूरत पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं।
  • निक्की तंबोली को कई मैगज़ीन कवर पर चित्रित किया जा चुका है।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Deccan Chronicle
2 Pinkvilla

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago