Menu

Om Birla Biography in Hindi | ओम बिरला जीवन परिचय

Om Birla

जीवन परिचय
व्यवसाय राजनेता और किसान
जाने जाते हैंलोकसभा के 17वें अध्यक्ष होने के नाते
राजनीति
पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
BJP Logo
राजनीतिक यात्रा• ओम बिरला वर्ष 1987 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष बने।
• वर्ष 1991 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने।
• वर्ष 1997 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने।
• ओम बिरला वर्ष 2003 में कोटा दक्षिण से राजस्थान विधान सभा के लिए चुने गए।
• वर्ष 2008 में वह कोटा दक्षिण से राजस्थान विधान सभा के लिए दोबार से निर्वाचित किए गए।
• वर्ष 2013 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पंकज मेहता को हराकर तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए।
• वर्ष 2014 में उन्हें कोटा दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के लिए चुना गया।
• ओम बिरला वर्ष 2019 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
• वर्तमान समय में वह 17वीं लोक सभा के अध्यक्ष हैं।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
आँखों का रंगकाला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 23 नवंबर 1962 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)59 वर्ष
जन्म स्थान कोटा, राजस्थान, भारत
राशि धनु (Sagittarius)
हस्ताक्षरOm Birla's signature
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर कोटा, राजस्थान
स्कूल/विद्यालय• कॉमर्स कॉलेज, कोटा, राजस्थान
• महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर, राजस्थान
कॉलेज/विश्वविद्यालय• कॉमर्स कॉलेज, कोटा, राजस्थान
• महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर
शैक्षिक योग्यता• बी.कॉम (1985) [1]MyNeta
• एम. कॉम (1987) [2]Lok Sabha
धर्म हिन्दू [3]Instagram
जातिवैश्य (बनिया) [4]Aaj Tak
पता 80-बी, दशहरा योजना, शक्ति नगर, कोटा, राजस्थान [5]Lok Sabha
शौक/अभिरुचिक्रिकेट देखना और संगीत सुनना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि11 मार्च 1991 (सोमवार)
परिवार
पत्नीडा. अमिता बिरला
Om Birla with his wife
बच्चेबेटा- 2 नाम ज्ञात नहीं
बेटी- 2
• आकांक्षा (चार्टर्ड एकाउंटेंट)
• अंजलि (सिविल सेवक - उन्होंने 2019 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की)
Om Birla with his daughters
माता/पिता
पिता- स्व. श्रीकृष्ण बिरला
माता- स्व. शकुन्तला देवी
Om Birla with his father
पसंदीदा चीजें
खेलक्रिकेट
राजनेतानरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• मारुति वैगन आर
• मारुति रिट्ज
• शेवरले ऑप्ट्रा
संपत्तिनगद: 1,66,000 लाख रूपये
चल संपत्ति
बैंक में जमा: 55,41,546 लाख रुपये
बांड, डिबेंचर, शेयर: 38,35,024 लाख रुपये
आभूषण: 36,71,736 लाख रुपये

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: 60,00,000 लाख रुपये
आवासीय भवन: 2,73,00,000 करोड़ [6]MyNeta
वेतन/सैलरीरु. 1,25,000/माह + अन्य भत्ते
कुल संपत्ति 4. 83 करोड़ रुपये (2019 के अनुसार) [7]MyNeta

Om Birla

ओम बिरला से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • ओम बिरला एक भारतीय राजनेता और किसान हैं। वह बचपन से ही राजनीति में काफी सक्रीय हैं।
  • ओम बिरला का जन्म और  पालन-पोषण राजस्थान के कोटा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने काफी कम समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य के रूप में काम करना शुरू कर दिया था।
  • ओम बिरला ने राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
  • बिरला ने जून 1992 से जून 1995 तक कॉन्फेड, जयपुर के अध्यक्ष के रूप में काम किया।
  • ओम बिरला संसद सदस्य के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ऊर्जा पर स्थायी समिति के सदस्य और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के लिए याचिकाओं और सलाहकार समिति के सदस्य रहे।
  • राजनेता होने के साथ ही साथ वह एक परोपकारी व्यक्ति भी हैं।
  • वर्ष 2003 में उन्होंने कोटा दक्षिण से चुनाव लड़कर अपने राजनीति करियर की शुरुआत की और अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता।
  • ओम बिरला सुर्खिओं में तब आए जब वर्ष 2006 में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के स्वर नामक कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक अधिकारियों को समानित किया था।
  • वर्ष 2003 से 2008 तक वह अपने कार्यकाल के दौरान राजस्थान सरकार में संसदीय सचिव रहे।
  • वर्ष 2008 में वह तेहरवीं विधान सभा राजस्थान के कोटा दक्षिण से विधायक चुने गए। इस प्रकार वह कुल तीन बार राजस्थान के कोटा दक्षिण से विधायक और दो बार सांसद रहे।
  • उन्होंने कई कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किया। वर्ष 2012 में उन्होंने “परिधान” नामक एक कार्यक्रम शुरू किया, जिसके तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को कपड़े और किताबें वितरित करना था। इसके आलावा उन्होंने कुछ रक्तदान कार्यक्रम भी शुरू किए थे। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों के लिए मुफ्त दवा उपलब्ध कराने के लिए एक मुफ्त भोजन कार्यक्रम और दवा बैंक भी शुरू किया था।
  • वर्ष 2014 के आम चुनावों में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इजियाराज सिंह को हराया, जो कोटा के शाही परिवार से आते थे।
  • 19 जून 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उन्होंने लोकसभा के 17वें स्पीकर के रूप में लोक सभा का कार्यभार संभाला।

सन्दर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *