Rashmi Tyagi Biography in Hindi | रश्मि त्यागी जीवन परिचय

रश्मि त्यागी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां डॉक्टर रश्मि त्यागी रावत एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, मनोवैज्ञानिक, शोधकर्ता, और लेखक हैं। जिन्हें उत्तराखंड के 9वें पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी के तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव राजनीति की ओर हो गया था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गईं। राज्य भर में एबीवीपी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह छात्र संघ चुनावों में भाग लेने के अलावा मॉडलिंग में भी अपनी रुचि विकसित की। जिसके बाद उन्होंने मिस मेरठ सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया और मिस मेरठ सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता बनी। जानकारी के मुताबिक रश्मि त्यागी पहली बार गाजियाबाद में तीरथ सिंह रावत से मिलीं, जहां वह आर जी पी जी कॉलेज की तरफ से एक भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीं।  इवेंट के दौरान जब तीरथ सिंह रावत ने पहली बार रश्मि त्यागी को देखा तो उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया था। धीरे-धीरे वह एक दूसरे के करीब आए और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। यह दूरियां ज्यादा दिन चल नहीं पाई और 9 दिसंबर 1998 को उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली। वर्ष 1994 में उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव लड़ा; हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाई। बाद में उन्होंने संयुक्त…

जीवन परिचय
पूरा नामडॉ रश्मि त्यागी रावत [1]Dainik Jagran
व्यवसायसामाजिक कार्यकर्ता, मनोवैज्ञानिक, शोधकर्ता, और लेखक
जानी जाती हैंउत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 172
मी०- 1.72
फीट इन्च- 5' 8"
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि ज्ञात नहीं
आयु (2022 के अनुसार)ज्ञात नहीं
जन्मस्थान खरखोदा, मेरठ, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगरमेरठ, उत्तर प्रदेश
स्कूल/विद्यालयश्री शांतादुर्गा हाई स्कूल, बिचोलिम, गोवा
कॉलेज/विश्विवद्यालय• रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ, उत्तर प्रदेश
• चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता [2]Jansatta• रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ, उत्तर प्रदेश से स्नातक
• चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से (मनोविज्ञान) में एम.फिल.
• चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से (मनोविज्ञान) में पीएचडी
पतासीरोन, विकाशखंड कलगी खल, पौड़ी गढ़वाल-246146, उत्तराखंड [3]Lok Sabha
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि9 दिसंबर 1998 (बुधवार)
परिवार
पतितीरथ सिंह रावत (राजनेता)
बच्चेबेटी- लोकांक्षा रावत
माता/पितापिता- नाम ज्ञात नहीं

माता- सुषमा त्यागी

भाई/बहनभाई- 2
• रवींद्र त्यागी (बड़े)
• विकास त्यागी (छोटे)

रश्मि त्यागी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • डॉक्टर रश्मि त्यागी रावत एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, मनोवैज्ञानिक, शोधकर्ता, और लेखक हैं। जिन्हें उत्तराखंड के 9वें पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी के तौर पर जाना जाता है।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव राजनीति की ओर हो गया था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गईं। राज्य भर में एबीवीपी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था।
  • स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह छात्र संघ चुनावों में भाग लेने के अलावा मॉडलिंग में भी अपनी रुचि विकसित की। जिसके बाद उन्होंने मिस मेरठ सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया और मिस मेरठ सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता बनी।
  • जानकारी के मुताबिक रश्मि त्यागी पहली बार गाजियाबाद में तीरथ सिंह रावत से मिलीं, जहां वह आर जी पी जी कॉलेज की तरफ से एक भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीं।  इवेंट के दौरान जब तीरथ सिंह रावत ने पहली बार रश्मि त्यागी को देखा तो उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया था। धीरे-धीरे वह एक दूसरे के करीब आए और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। यह दूरियां ज्यादा दिन चल नहीं पाई और 9 दिसंबर 1998 को उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली।
  • वर्ष 1994 में उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव लड़ा; हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाई। बाद में उन्होंने संयुक्त सचिव के पद के लिए चुनाव लड़ा और फिर से हार गईं।
  • उन्होंने गैर-सरकारी संगठन सुरभि परिवार के लिए एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है।
  • वह पीजी कॉलेज, देहरादून में मनोविज्ञान की प्रोफेसर हैं।
  • उनके दादा वेद प्रकाश त्यागी भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान 52 बार जेल गए थे।
  • उनके चाचा अशोक त्यागी के अनुसार उनके दादा इस क्षेत्र में मिनी गांधी के रूप में लोकप्रिय थे, जो ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे। 1980 के दशक के अंत में हापुड़ में एक सड़क दुर्घटना में वेद प्रकाश की मृत्यु हो गई।
  • 10 मार्च 2021 को उनके पति तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री की शपथ ली।

  • उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से उन्हें बधाई दी।
  • अपने पति तीरथ सिंह रावत की तरह ही रश्मि त्यागी भी अपने कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति में सक्रिय थीं और हिंदू राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेता थीं। अब भी वह अपने पति के लिए प्रचार करती नजर आती हैं।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Dainik Jagran
2 Jansatta
3 Lok Sabha

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago