Menu

Trivendra Singh Rawat Biography in Hindi | त्रिवेंद्र सिंह रावत जीवन परिचय

Trivendra Singh Rawat

जीवन परिचय
व्यवसायराजनेता
राजनीति करियर
पार्टी/दल• भारतीय जनता पार्टी
BJP Flag
राजनीतिक यात्रा• त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्ष 1979 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े।
• वर्ष 1981 में वह संघ प्रचारक बने।
• वर्ष 1981 में उन्हें उत्तराखंड के लैंसडाउन में आरएसएस के तहसील प्रचारक के रूप में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 1983 में वह श्रीनगर, उत्तराखंड में आरएसएस के तहसील प्रचारक बने।
• वर्ष 1985 में उन्हें देहरादून, उत्तराखंड में आरएसएस के नगर प्रचारक के रूप में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 1989 में त्रिवेंद्र रावत उत्तर प्रदेश के मेरठ में राष्ट्रदेव के संपादक बने।
• वर्ष 1993 में उन्हें भाजपा के सचिव (संगठन) के रूप में नियुक्त किया गया था।
• त्रिवेंद्र ने 1997 और 2002 के बीच भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के राज्य सचिव (संगठन) के रूप में काम किया।
• उत्तराखंड के लिए एक अलग राज्य स्थापित करने के लिए वह आंदोलन के दौरान अलगाववादियों में से एक थे।
• वर्ष 2002 में वह पहली बार डोईवाला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने।
• वह वर्ष 2007 में डोईवाला निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा से विधायक बने।
• त्रिवेंद्र को मार्च 2013 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
• भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमित शाह के साथ उन्हें उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया।
• अमित शाह, नवजोत सिंह सिद्धू और पूनम महाजन के साथ उन्हें 2014 लोकसभा चुनाव के लिए नई मतदाता अभियान समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
• उन्हें वर्ष 2014 में भाजपा झारखंड के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
• वर्ष 2014 में पवित्र गंगा को साफ करने के लिए त्रिवेंद्र को "नमामि गंगे" के सदस्यों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया था।
• राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा को 70 में से 57 सीटों पर उल्लेखनीय जनादेश मिलने के बाद मार्च 2017 में वह उत्तराखंड के 8वें मुख्यमंत्री बने।
• 9 मार्च 2021 को उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 175
मी०- 1.75
फीट इन्च- 5' 9"
आँखों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 20 दिसंबर 1960 (मंगलवार)
आयु (2021 के अनुसार)61 वर्ष
जन्मस्थान पौड़ी गढ़वाली, उत्तराखंड, भारत
राशि धनु (Sagittarius)
हस्ताक्षर Trivendra Singh Rawat's signature
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
कॉलेज/विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड
शैक्षिक योग्यता [1]Election.uk.gov.in• हाई स्कूल यू. पी. बोर्ड इलाहाबाद (1977)
• इंटरमीडिएट यू. पी. बोर्ड इलाहाबाद (1979)
• बीए (1981)
• इतिहास में एमए (1983)
• पत्रकारिता में डिप्लोमा (1984)
धर्म हिन्दू
Trivendra Singh Rawat's Religion Hinduism
जाति राजपूत
पता एस-3, सी-130, डिफेंस कॉलोनी, देहरादून [2]Election.uk.gov.in
शौक/अभिरुचिपढ़ना
विवाद16 नवंबर 2017 को चुनाव आयोग को एक याचिका में पूर्व भाजपा नेता रघुनाथ नेगी ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2017 में जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया था, वह उसी उम्र का है, जो उन्होंने 2014 में उपचुनाव लड़ने के दौरान दायर किया था। [3]The Hindustan Times
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
परिवार
पत्नीसुनीता रावत (शिक्षक)
Trivendra Singh Rawat with his wife
बच्चे बेटी- 2
• श्रीजा रावत
• कृति रावत
Trivendra Singh Rawat with his daughters
माता/पितापिता - प्रताप सिंह रावत (सैनिक)
माता- बोछा देवी
भाई/बहननोट: त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने 9 भाई बहनों में सबसे छोटे हैं।
पसंदीदा चीजें
धार्मिक किताबगीता और राम चरित मानस
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहडस्टर यूके-077AD 1800
संपत्तिचल संपत्ति
नगद: 1,50 लाख रुपये
बैंक जमा राशि: 17,80 लाख रुपये
बांड, डिबेंचर और शेयर: 50,000 रुपये
आभूषण: 3,35 लाख रुपये

अचल संपत्ति
गैर कृषि भूमि: 18 लाख रुपये
आवासीय भवन: 50 लाख रुपये
कुल सम्पत्ति1.15 करोड़ रुपये (2017 के अनुसार) [4]MyNeta

Trivendra Singh Rawat

त्रिवेंद्र सिंह रावत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • त्रिवेंद्र सिंह रावत एक भारतीय राजनेता हैं जिन्हें उत्तराखंड के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। Trivendra Singh Rawat Takes Oath as 8th Chief Minister of Uttarakhand
  • रावत का राजनीतिक सफर वर्ष 1979 में शुरू हुआ। वह 1979 से आरएसएस के सदस्य हैं।
  • वर्ष 1981 में संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का उन्‍होंने संकल्प लिया। वर्ष 1985 में देहरादून महानगर के प्रचारक बने।
  • वर्ष 1993 में त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बने।
  • भाजपा सरकार ने उन्‍हें 1997 और 2002 में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया।
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड अलग होने पर पहली बार 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में डोईवाला विधान सभा सीट से जीत दर्ज की।
  • उन्‍होंने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और वर्ष 2007 विधानसभा चुनाव में वह डोईवाला सीट से दोबारा जीत दर्ज की।
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत 2007 से 2012 तक भाजपा सरकार में कृषि मंत्री रहे।
  • उन्होंने 2007 के चुनावों में अपनी सीट बरकरार रखी और राज्य के कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • वह “वैन ट्रस्ट मेडिकल कॉलेज – हल्द्वानी” में शिक्षा शुल्क को 1.5 लाख रुपये से घटाकर 25,000 रुपये करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक जनहित याचिका के माध्यम से उच्च न्यायालय-नैनीताल ने मूल के लिए 70% आरक्षण का निर्णय दिया था।
  • रावत ने उत्तराखंड के किसानों की सहायता के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर वर्ष में दो बार ‘कृषक महोत्सव’ का आयोजन किया करते थे जिसमें 18 विभागों के अधिकारी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हुआ करते थे।
  • उन्होंने अपना बाजार स्थापित किया जहां किसान सीधे अपने उत्पाद बेच सकते हैं।
  • वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव में वह रायपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और हार गए। इसके बाद वर्ष 2014 के विधान सभा चुनाव में भी उन्हें डोईवाला सीट से हार का सामना करना पड़ा।
  • झारखंड पार्टी के प्रभारी होने के नाते वह एक ऐसे चेहरे थे जिनकी वजह से 2014 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया।
  • पार्टी ने उन्हें 2014 में पवित्र नदी गंगा को साफ करने के राष्ट्रीय मिशन “नमामि गंगे” के सदस्य के रूप में घोषित किया।
  • साल 2014 के चुनाव में हारने के बाद उन्‍हें झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया।
  • साल 2017 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला सीट से भारी जीत दर्ज की। साथ ही वह पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी बने।
  • भाजपा सरकार ने मार्च 2021 में त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से हटाकर तीरथ सिंह रावत को प्रदेश का 9वां मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन 6 महीने की समय सीमा के अंदर विधान सभा चुनाव न जीत पाने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और भारतीय जनता पार्टी ने जुलाई 2021 में पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान सौंप दी। [5]India TV Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat resigns

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *