Menu

Ritesh Pandey Biography in Hindi | रितेश पांडेय जीवन परिचय

Ritesh Pandey

जीवन परिचय
व्यवसाय प्लेबैक सिंगर, अभिनेता, और यूटूबर
शारीरिक संरचना
लम्बाई लगभग से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8"
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू भोजपुरी गीत: "करुआ तेल" (2014)
Ritesh Pandey's Debut song "Karua Tel" (2014)
भोजपुरी फिल्म: "बलमा बिहार वाला 2" (2016)
Ritesh Pandey's Debut Bhojpuri film "Balma Biharwala 2" (2016)
पुरस्कार• रितेश पांडेय को वर्ष 2015 में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय युवा गायक (मेल) पुरस्कार से नवाजा गया।
Ritesh Pandey with the Best Popular Young Male Singer Award (2015)
• उन्हें वर्ष 2018 में दिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म जगत की तरफ से मलेशिया IBFA अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Ritesh Pandey with the Malaysia IBFA Award 2018
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 14 मई 1991 (मंगलवार)
आयु (2020 के अनुसार)30 वर्ष
जन्मस्थान सासाराम, बिहार, भारत
राशि वृषभ (Taurus)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सासाराम, बिहार, भारत
धर्म हिन्दू [1]Instagram
शौक/अभिरुचियात्रा करना, क्रिकेट खेलना, और डांस करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति सगाई
सगाई तिथि11 मई 2021 (बुधवार)
Ritesh Pandey's engagement photo
मंगेतरडॉक्टर वैशाली पांडेय
परिवार
माता/पितापिता- नाम ज्ञात नहीं
माता- नाम ज्ञात नहीं
Ritesh Pandey with his parents
भाई/बहनभाई- 3 (नाम ज्ञात नहीं)
बहन- 1 (नाम ज्ञात नहीं)
Ritesh Pandey with his sister
पसंदीदा चीजें
संगीतकारभरत शर्मा व्यास, पवन सिंह, और मनोज तिवारी

Ritesh Pandey

रितेश पांडेय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • रितेश पांडेय एक भारतीय प्लेबैक सिंगर और अभिनेता हैं जिन्हे भोजपुरी गीत “पियवा से पहिले हमार रहलू ” और “हैलो कौन” के लिए जाना जाता है।
  • उनका जन्म बिहार के रोहताश जिले के सासाराम गांव के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। परिवार की आर्थिक तंगी के करण उनके पिता बिहार से उत्तर प्रदेश के काशी वाराणसी चले आए। जहाँ उन्होंने एक टीचर के रूप में स्कूल ज्वाइन कर लिया और साथ ही साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाने लगे। धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होने के बाद उनके पिता पूरे परिवार के साथ वाराणसी में ही शिफ्ट हो गए।
  • रितेश ने इंटर साइंस तक की पढ़ाई वाराणसी के एक लोकल स्कूल से की। इंटर में 72% मार्क्स आने के बाद उनके घर वाले चाहते थे की रितेश राजस्थान के कोटा जाकर पीएमटी की तैयारी करें। लेकिन उनका मन नहीं था की वो पीएमटी की तैयारी करें। क्योंकि उन्हें  बचपन से ही संगीत में काफी लगाव था। जिसके चलते उनके परिवार वाले और रिश्तेदारों ने उनका विरोध किया। लेकिन सिंगिंग में मन बना चुके रितेश पांडेय ने अपने परिवार और रिश्तेदारों को पीछे छोड़ते हुए सिंगिंग को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।
  • रितेश गांव और शहरों में होने वाले छोटे-मोटे कार्यक्रमों में अपनी किस्मत आजमाने लगे और जो पैसा मिलता था उसे रखते गए और एक दिन वाराणसी के एक स्टूडियो में अपना एक गाना रिकॉर्ड करवाया लेकिन उनका गाना चल नहीं पाया। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहाँ तक की वो खुद अपनी सीडी कैसेट को दुकानों-दुकानों पर ले जाया करते थे लेकिन फिर भी उसका कोई परिणाम सामने नहीं आया।
  • रितेश ने लगभग दो सालों तक उसी स्टूडियो में काम करने के बाद फिर से अपना एक एल्बम रिकॉर्ड किया। लेकिन उनका यह भी एल्बम कुछ खास नहीं कर पाया। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक के बाद एक एल्बम रिकॉर्ड करते रहे।
  • रितेश ने काफी समय तक संघर्ष करने के बाद वर्ष 2014 में बसंत बहार कंपनी में अपना एक भोजपुरी गीत “करुआ तेल” रिकॉर्ड करवाया और खुद उस गाने को पेनड्राइव में डालकर बाइक से यूपी और बिहार के अलग-अलग शहरों की दुकानों पर उस गाने को शेयर किया। जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।
  • वर्ष 2017 में रिलीज़ हुआ उनका भोजपुरी गीत “पियवा से पहिले हमार रहलू” इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हुआ जिसे अब तक 232 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • रितेश पांडेय ने कई भोजपुरी और भक्ति गीत में एक सिंगर और डांसर के रूप में काम किया है जिसमें वर्ष 2017 का भोजपुरी  गीत “चिरई”, “पियवा से पहिले हमार रहलू  (2017), “दर्द दिल के (2018), “निमिया के गछिया (2017), “जय भवानी (2019), “खुश रह तू जुदा हो के (2019), “मोहल्ला गरमाइल बा (2019), “दरद के दवाई (2020), और “लहंगा के का हाल बा (2020)” जैसे गीत शामिल हैं।
  • वर्ष 2019 का भोजपुरी गीत “गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे” गाने को गाने के बाद रितेश पांडेय सुर्ख़ियों में आए।

  • भोजपुरी फिल्म जगत में रितेश पांडेय का नाम मशहूर सिंगर की लिस्ट में शामिल है। रितेश के वीडियो गीत आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
  • वर्ष 2020 में Saregama Hum Bhojpuri यूट्यब चैनल पर रिलीज हुआ रितेश पांडेय का भोजपुरी वीडियो गीत ‘काशी हिले पटना हिले’ ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। इस गाने को अब तक (as of March 2021) 5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • रितेश पांडेय ने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2016 की भोजपुरी फिल्म “ऐ बलमा बिहारवाला 2” से की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 की भोजपुरी फिल्म “तोहरे में बसेला प्राण” में लीड रोल के रूप में काम किया।
  • भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर तरह-तरह की वीडियो और तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं।
  • रितेश पांडेय माता विंध्यवासिनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। जब भी उन्हें समय मिलता है वो माँ विंध्यवासिनी का दर्शन करने जरूर जाते हैं।

    Ritesh Pandey visiting Vindhyavasini temple

    Ritesh Pandey visiting Vindhyavasini temple

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *