Categories: राजनीति

Sushil Kumar Modi Biography in Hindi | सुशील कुमार मोदी जीवन परिचय

सुशील कुमार मोदी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ सुशील कुमार मोदी एक भारतीय राजनेता हैं जिन्हे बिहार राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। वर्तमान समय में सुशील कुमार मोदी भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद हैं। सुशील कुमार मोदी का पालन-पोषण बिहार के पटना जिले के भागलपुर गांव के एक अन्य पिछड़ा परिवार में हुआ था। ((ThePrint)) वर्ष 1962 में वह एक सदस्य के रूप में RSS (एक दक्षिणपंथी हिंदू संगठन) में शामिल हो गए। 1962 के चीन और भारत युद्ध के दौरान उन्हें छात्रों और नागरिकों को परेड सिखाने और उनकी शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए कमांडेंट नियुक्त किया गया था। 1968 में सुशील मोदी ने 3 साल का ऑफिसर ट्रेनिंग कोर्स (OTC) किया, जिसे RSS का सर्वोच्च प्रशिक्षण कोर्स माना जाता है। अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आरएसएस के विस्तारक (पूर्णकालिक कार्यकर्ता) बन गए। बाद में वह आरएसएस पटना टाउन की शाम की शाखाओं के प्रभारी बने। मोदी का परिवार रेडीमेड कपड़ों के कारोबार से जुड़ा था और वह लोग भी चाहते थे कि मोदी इस कारोबार को और आगे ले जाएं। हालाँकि मोदी को अपने परिवार के व्यवसाय में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वह हमेशा लोगों की सेवा करना चाहते थे। वर्ष 1973 में वह लालू प्रसाद यादव के साथ पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ के महासचिव चुने गए थे। जेपी आंदोलन और आपातकालीन के दौरान सुशील कुमार मोदी को 5 बार हिरासत में लिया गया था। 30 जून 1975 को उन्हें गिरफ्तार कर दरभंगा,…

जीवन परिचय
व्यवसायभारतीय राजनेता
जाने जाते हैंतीसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5’ 6”
भार/वजन (लगभग)75 कि० ग्रा०
आँखों का रंगकाला
बालों का रंग सफ़ेद और काला
राजनीति
पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
राजनीतिक यात्रा • वर्ष 1974 में बिहार प्रदेश के छात्र संघर्ष समिति के सदस्य बने।
• वर्ष 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव नियुक्त किए गए।
• वर्ष 1977 से 1986 तक राज्य के आयोजन सचिव, बिहार अखिल भारतीय सचिव, यूपी और बिहार के प्रभारी और विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय महासचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।
• वर्ष 1990 में पटना सेंट्रल असेंबली ( जो अब कुम्हरार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) के रूप में जाना जाता है, से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा और भाजपा बिहार विधायक दल के मुख्य सचेतक बने।
• वर्ष 1995 और 2000 में फिर से वह पटना सेंट्रल असेंबली के लिए चुने गए।
• वर्ष 1996 से 2004 तक बिहार राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।
• वर्ष 2000 अल्पकालिक नीतीश कुमार सरकार में संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
• वर्ष 2004 में वह भागलपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य बने।
• वर्ष 2005 में बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए और बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला और साथ ही उन्हें कई अन्य विभागों का कार्यभार सौंपा गया।
• वर्ष 2010 में वह बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
• वर्ष 2017 में वह तीसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 5 जनवरी 1952 (शनिवार)
आयु (2022 के अनुसार)70 वर्ष
जन्म स्थान भागलपुर, पटना, बिहार, भारत
राशि मकर (Capricorn)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर भागलपुर, पटना, बिहार
स्कूल/विद्यालयपटना हाई स्कूल, पटना, बिहार [1]India TV
कॉलेज/विश्वविद्यालय• बी एन कॉलेज, पटना, बिहार
• पटना साइंस कॉलेज, पटना, बिहार
• पटना विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यता [2]MyNeta• बी एन कॉलेज, पटना से बीएससी
• 1973 में पटना साइंस कॉलेज से बॉटनी ऑनर्स
• पटना विश्वविद्यालय से एमएससी वनस्पति विज्ञान (बीच में छोड़ दिया।)
जाति [3]ThePrintअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
पता 8-ए, राजेंद्र नगर, पटना, बिहार- 800016 [4]MyNeta
शौक/अभिरुचियोग करना, पढ़ना, और लिखना
विवाद• जेपी आंदोलन और आपातकाल के दौरान उन्हें 5 बार गिरफ्तार किया गया था।
• वर्ष 1974 में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) के रखरखाव की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी।
• वर्ष 2004 में उन्होंने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर की, जिसे बाद में चारा घोटाला के रूप में जाना गया।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि [5]Asianet News13 अप्रैल 1987 (सोमवार)
परिवार
पत्नीजेसी जॉर्ज (प्रोफेसर)
बेटे• उत्कर्ष ताथगेट
• अक्षय अमृतांशु
माता/पिता
पिता- मोती लाल मोदी
माता- रत्ना देवी
भाईसुशील कुमार मोदी के तीन भाई हैं जिनमें से सबसे छोटे भाई का नाम अशोक कुमार मोदी है।
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
वेतन/सैलरी [6]Wikipedia1 लाख INR+अन्य भत्ते/माह (2017 के अनुसार)
कुल संपत्ति [7]MyNeta1.99 करोड़ रुपये (2019 के अनुसार)

सुशील कुमार मोदी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • सुशील कुमार मोदी एक भारतीय राजनेता हैं जिन्हे बिहार राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। वर्तमान समय में सुशील कुमार मोदी भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद हैं।
  • सुशील कुमार मोदी का पालन-पोषण बिहार के पटना जिले के भागलपुर गांव के एक अन्य पिछड़ा परिवार में हुआ था। [8]ThePrint
  • वर्ष 1962 में वह एक सदस्य के रूप में RSS (एक दक्षिणपंथी हिंदू संगठन) में शामिल हो गए।
  • 1962 के चीन और भारत युद्ध के दौरान उन्हें छात्रों और नागरिकों को परेड सिखाने और उनकी शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए कमांडेंट नियुक्त किया गया था।
  • 1968 में सुशील मोदी ने 3 साल का ऑफिसर ट्रेनिंग कोर्स (OTC) किया, जिसे RSS का सर्वोच्च प्रशिक्षण कोर्स माना जाता है।
  • अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आरएसएस के विस्तारक (पूर्णकालिक कार्यकर्ता) बन गए। बाद में वह आरएसएस पटना टाउन की शाम की शाखाओं के प्रभारी बने।
  • मोदी का परिवार रेडीमेड कपड़ों के कारोबार से जुड़ा था और वह लोग भी चाहते थे कि मोदी इस कारोबार को और आगे ले जाएं। हालाँकि मोदी को अपने परिवार के व्यवसाय में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वह हमेशा लोगों की सेवा करना चाहते थे।
  • वर्ष 1973 में वह लालू प्रसाद यादव के साथ पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ के महासचिव चुने गए थे।
  • जेपी आंदोलन और आपातकालीन के दौरान सुशील कुमार मोदी को 5 बार हिरासत में लिया गया था।
  • 30 जून 1975 को उन्हें गिरफ्तार कर दरभंगा, समस्तीपुर, हजारीबाग, बक्सर और भागलपुर की कई जेलों में रखा गया था। उन्हें लगभग 19 महीनों तक जेल में रहना पड़ा था।
  • उन्होंने बिहार के सीमावर्ती जिलों में विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ एक आंदोलन का आयोजन किया था।
  • वर्ष 2000 में उन्होंने झारखंड राज्य के गठन का समर्थन किया।
  • जब वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के काम से मुंबई की एक ट्रैन में सफर कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात जेसी जॉर्ज से हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के गरीब आते गए। कुछ वर्षों तक एक दूसरे के संपर्क में रहने के बाद, दोनों ने साथ में जीवन व्यतीत करने की कस्में खाई। लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था क्योंकि उनकी होने वाली पत्नी ईसाई समुदाय से तालुक रखती थी जिसके चलते उनके परिवार वाले इस बात से सहमत नहीं थे। लाख कोशिश करने के बाद उनके घर और परिवार वाले मान गए और 13 अप्रैल 1987 को दोनों अपने परिवार की उपस्थिति में शादी कर ली।
  • मोदी वर्ष 2004 में भागलपुर के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
  • वर्ष 2005 में उन्हें बिहार चुनाव में एनडीए सरकार की तरफ से बिहार बीजेपी विधानमंडल पार्टी का नेता चुना गया। बाद में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया और उसी वर्ष उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
  • वर्ष 2017 में बिहार में जेडीयू-आरजेडी ग्रैंड एलायंस सरकार के पतन के पीछे सुशील मोदी और नितीश कुमार का सबसे बड़ा हाथ था। उन्होंने अपने बेनामी संपत्तियों और अनियमित वित्तीय लेनदेन के आरोप में चार महीनों तक राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की निंदा की।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago