Swara Bhaskar Biography in Hindi | स्वरा भास्कर जीवन परिचय

स्वरा भास्कर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या स्वरा भास्कर धूम्रपान करती हैं ?: नहीं क्या स्वरा भास्कर शराब पीती हैं ?: हाँ स्वरा का जन्म एक बहुसांस्कृतिक परिवार में हुआ, क्योंकि उनके पिता तेलुगू और मां बिहारी हैं। उनके पिता चित्रपु उदय भास्कर भारतीय नौसेना में एक सेवानिवृत्त कमोडोर एक स्तंभकार हैं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा और सामरिक मामलों पर प्रमुख विशेषज्ञों और आलोचकों में गिना जाता है। स्कूल के दिनों में अभिनेत्री मिनिशा लांबा उनकी सहपाठी थीं। अपने कॉलेज के दिनों से ही वह हमेशा सामाजिक मुद्दों पर काफी सक्रिय रही हैं। उन्हें सात साल की उम्र से ही नृत्य करने का शौक रहा है और उन्होंने भरतनाट्यम लीला सैमसन से सीखा। उन्होंने दिल्ली के एन. के. शर्मा थिएटर से 'एक्ट वन' थियेटर समूह के साथ एक कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वर्ष 2008 में, वह बॉलीवुड में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई चली गईं और वहां कई ऑडिशन के बाद उन्हें विश्व भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'नियती' नामक एक फिल्म मिली, लेकिन किसी कारणवश वह रिलीज़ नहीं हो पाई। सौभाग्य से कुछ अन्य माध्यमों से उन्हें अंग्रेजी-भारतीय फिल्म 'Madholal Keep Walking' (2009) में एक भूमिका मिली लेकिन बहुत ही कम लोगों ने उस फिल्म को देखा। उन्होंने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' (2011) में "पायल", "कंगना रनौत की सबसे अच्छे दोस्त" की भूमिका निभाई थी, जिसे आलोचकों और जनता ने व्यापक रूप से पसंद किया था। उन्होंने फिल्म 'रांझना' (2013) में बेहतरीन भूमिका अदा की, जिसमें उन्होंने एक बनारसी लड़की "बिंदीया" की…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम स्वरा भास्कर चित्रपु
व्यवसाय अभिनेत्री, मॉडल
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5”
वजन/भार (लगभग)55 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)34-28-34
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 9 अप्रैल 1988
आयु (2018 के अनुसार)30 वर्ष
जन्मस्थान दिल्ली, भारत
राशि मेष
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर दिल्ली, भारत
स्कूल/विद्यालय सरदार पटेल विद्यालय, नई दिल्ली
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय• मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
• जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
शैक्षिक योग्यता • अंग्रेजी साहित्य में स्नातक
• समाजशास्त्र में परास्नातक
डेब्यू • अंग्रेजी फिल्म (अभिनेत्री) - Madholal Keep Walking (2009)

• बॉलीवुड फिल्म (अभिनेत्री) - गुज़ारिश (2010)

• टीवी (एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में) : संविधान (2014)
धर्म हिन्दू
खाद्य आदत शाकाहारी
पता यारी रोड, मुंबई में 3-बीएचके अपार्टमेंट
शौक/अभिरुचियोगा करना, नृत्य करना, खाना बनाना, पुस्तकें पढ़ना
पुरस्कार/सम्मान • वर्ष 2012 में, उन्हें फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में महिला सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में ज़ी सिने पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• वर्ष 2014 में, उन्हें फिल्म 'रांझना' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के रूप में स्क्रीन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• वर्ष 2014 में, उन्हें फिल्म 'रांझना' में महिला सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में ज़ी सिने पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• वर्ष 2016 में, उन्हें फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सिल्क रोड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
• वर्ष 2016 में, उन्हें फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में आलोचकों के द्वारा स्क्रीन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
टैटू दाईं ओर पीठ पर - चंद्रमा के चरण

छाती के बाईं तरफ - मधुबनी लोक कला का प्रतिनिधित्व करता "सूर्य"
विवाद • वर्ष 2014 में, वह विवादों में तब आईं जब फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015) के सेट पर उनका कंगना रनौत के साथ किसी बात पर कहासुनी होने की अफवाहें फ़ैल रही थीं।
• वर्ष 2017 में, स्वरा ने खुलासा किया कि "जब वह बॉलीवुड में नई थीं तब निर्देशकों द्वारा उन्हें परेशान किया जाता था।" एक बार जब वह शूटिंग कर रही थीं तब उन्हें निर्देशकों के फोन आते थे, वह डांटते और धमकी देकर बुलाते और एक रात साथ सोने के लिए पूछते थे।
• दिसंबर 2017 में, गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, उन्होंने स्वतंत्र समर्थक रूप में कांग्रेस के दलित नेता जिग्नेश मेवानी को बधाई दी, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, क्योंकि वह जाति के आधार पर राजनीति का समर्थन कर रही थीं।

• वर्ष 2018 में, संजय लीला भंसाली के मध्ययुगीन महाकाव्य 'पद्मावत' को देखने के बाद उन्होंने फिल्म पर गंभीर रूप से आलोचनात्मक टिप्पणी की, विशेष रूप से महिलाओं के 'जीने का अधिकार' के लिए।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य मामलें
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामलेहिमांशु शर्मा (लेखक)
परिवार
पतिलागू नहीं
माता-पिता पिता - चित्रपु उदय भास्कर (स्तंभकार, सेवानिवृत्त कमोडोर)
माता - ईरा भास्कर (सिनेमा अध्ययन की प्रोफेसर)
भाई-बहन भाई - ईशान भास्कर

बहन - कोई नहीं
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजनगुआकामोल, डोसा, अालू सब्जी, मैगी, इतालवी व्यंजन
पसंदीदा पेय मसाला चाय, कॉफी, Kale spinach apple smoothie, Bloody Mary
पसंदीदा अभिनेताशाहरुख़ खान
पसंदीदा अभिनेत्री Meryl Streep
पसंदीदा फ़िल्मेंबॉलीवुड - The Untitled Kartik Krishnan Project
हॉलीवुड - The Mill on the Floss, The Exorcism of Emily Rose
पसंदीदा निर्देशकआनंद एल. राय, विशाल भारद्वाज, अनुराग कश्यप, अश्विनी अय्यर तिवारी, हंसल मेहता, जो राइट, वोंग कर-वाई
पसंदीदा टीवी शोLast Week Tonight with John Oliver
पसंदीदा नाटक Arthur Miller's 'The Crucible' directed by Yael Farber
पसंदीदा गीत"Hips Don't Lie" by Shakira
पसंदीदा पुस्तकें• Istanbul: Memories and the City by Orhan Pamuk
• The Illicit Happiness of Other People by Manu Joseph
• The Faraway Tree series by Enid Blyton
• A Case of Exploding Mangoes by Mohammed Hanif
• The Mill on the Floss by George Eliot
पसंदीदा रंगश्वेत
पसंदीदा रेस्तरांलंदन में डिशूम
पसंदीदा स्थल इटली, इस्तांबुल, बेरूत
धन संबंधित विवरण
कार संग्रह बीएमडब्ल्यू एक्स 1
आय ज्ञात नहीं

स्वरा भास्कर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या स्वरा भास्कर धूम्रपान करती हैं ?: नहीं
  • क्या स्वरा भास्कर शराब पीती हैं ?: हाँ
  • स्वरा का जन्म एक बहुसांस्कृतिक परिवार में हुआ, क्योंकि उनके पिता तेलुगू और मां बिहारी हैं।

    स्वरा भास्कर अपने बचपन के दिनों में अपने भाई के साथ

  • उनके पिता चित्रपु उदय भास्कर भारतीय नौसेना में एक सेवानिवृत्त कमोडोर एक स्तंभकार हैं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा और सामरिक मामलों पर प्रमुख विशेषज्ञों और आलोचकों में गिना जाता है।

    स्वरा भास्कर के पिता

  • स्कूल के दिनों में अभिनेत्री मिनिशा लांबा उनकी सहपाठी थीं।
  • अपने कॉलेज के दिनों से ही वह हमेशा सामाजिक मुद्दों पर काफी सक्रिय रही हैं।

    स्वरा भास्कर कॉलेज के दिनों में

  • उन्हें सात साल की उम्र से ही नृत्य करने का शौक रहा है और उन्होंने भरतनाट्यम लीला सैमसन से सीखा।
  • उन्होंने दिल्ली के एन. के. शर्मा थिएटर से ‘एक्ट वन’ थियेटर समूह के साथ एक कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
  • वर्ष 2008 में, वह बॉलीवुड में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई चली गईं और वहां कई ऑडिशन के बाद उन्हें विश्व भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘नियती’ नामक एक फिल्म मिली, लेकिन किसी कारणवश वह रिलीज़ नहीं हो पाई। सौभाग्य से कुछ अन्य माध्यमों से उन्हें अंग्रेजी-भारतीय फिल्म ‘Madholal Keep Walking’ (2009) में एक भूमिका मिली लेकिन बहुत ही कम लोगों ने उस फिल्म को देखा।
  • उन्होंने फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ (2011) में “पायल”, “कंगना रनौत की सबसे अच्छे दोस्त” की भूमिका निभाई थी, जिसे आलोचकों और जनता ने व्यापक रूप से पसंद किया था।
  • उन्होंने फिल्म ‘रांझना’ (2013) में बेहतरीन भूमिका अदा की, जिसमें उन्होंने एक बनारसी लड़की “बिंदीया” की भूमिका निभाई, जहां बचपन से ही वह धनुष के चरित्र “कुंदन” से प्यार कर बैठती हैं।
  • फिल्म ‘रांझना’ में काम करने के बाद वह सोनम कपूर की अच्छी दोस्त बन गईं।

    स्वरा भास्कर सोनम कपूर के साथ

  • वर्ष 2015 में, वह ‘मजाक रात’ नामक एक हास्य टीवी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पाकिस्तान गईं थी।

  • एक बार उन्होंने सलमान खान को विंटेज बॉक्स उपहार में दिया, जिसमें सलमान चित्रकारी के पेंट और ब्रश डाल सकें।
  • वह एक पशु प्रेमी भी हैं, जिसके चलते उनके पास तीन बिल्लियां – कुल्फी, उत्पाती और एटम हैं।

    स्वरा भास्कर पशुओं से प्रेम करती हुईं

  • इससे पहले वह एक मांसाहारी थीं, लेकिन वर्ष 2016 में, वह शाकाहारी हो गईं, क्योंकि वह मांसाहारी भोजन को अस्वस्थ मानती हैं।
  • उनका सपना है कि वह इंदिरा गांधी के जीवनी में मुख्य भूमिका अदा करें।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago