Categories: खेल जगत

Tarundeep Rai Biography in Hindi | तरुणदीप राय जीवन परिचय

  तरुणदीप राय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ तरुणदीप राय एक भारतीय तीरंदाज हैं जिन्हे भारतीय तीरंदाज टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। तरुणदीप राय एक भारतीय गोरखा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक पेशेवर फोटोग्राफर थे। भारतीय फुटबॉल टीम के जाने-माने खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया उनके चचेरे भाई हैं। भारतीय तीरंदाज टीम के अनुभवी तरुणदीप राय ने वर्ष 2003 में 19 साल की उम्र में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप से अपने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी करियर की शुरुआत की। तब से वह लगातार तीरंदाजी खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ष 2003 में वह न्यूयॉर्क विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पे रहे। वर्ष 2004 में उन्होंने जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। उन्होंने वर्ष 2004 में एशियन ग्रैंड प्रिक्स बैंकॉक में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने अगले वर्ष एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। तरुणदीप राय वर्ष 2005 के विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने वाले पहले भारतीय हैं। तरुणदीप राय ने वर्ष 2006 के विश्व एशियाई खेलों में जयंत तालुकदार और मंगल सिंह के साथ पुरुष रिकर्व टीम कम्पटीशन में कांस्य पदक जीता। लंदन में होने वाले ओलंपिक तीरंदाजी सिंगल्स रैंकिंग राउंड में उन्होंने 72 शॉट में 664 पॉइंट्स लेकर 31वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियाई तीरंदाजी ग्रैंड प्री रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 24 साल की उम्र में चोट लगना उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। लेकिन उन्होंने हार…

 

जीवन परिचय
उपनामतरुण [1]Wayback Machine
व्यवसाय भारतीय तीरंदाज
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 174
मी०- 1.74
फीट इन्च- 5’ 8”
वजन/भार (लगभग)60 कि० ग्रा०
चेस्ट (लगभग)42 इंच
कमर (लगभग)32 इंच
बाइसेप्स (लगभग)14 इंच
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
तीरंदाजी
मौजूदा टीमइंडिया
कोच• लिम चाए वोंग (कोरियन कोच)
• रवि शंकर
• लिम्बा राम
• आर तामंग
रिकॉर्ड्सतरुणदीप राय एशियाई खेलों में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
अवार्ड्स• वर्ष 2005 में उन्हें भारत सरकार द्वारा "अर्जुन पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

• तरुणदीप राय को वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा "पद्मा आलो" पुरस्कार से नवाजा गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 22 फरवरी 1984 (बुधवार)
आयु (2021 के अनुसार)37 वर्ष
जन्मस्थान पुराणों, नामची, सिक्किम, भारत
राशि मीन (Pisces)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर नामची, सिक्किम, भारत
स्कूल/विद्यालयतरुणदीप राय ने अपनी पढ़ाई सिक्किम के नामची सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की।
धर्महिन्दू
शौक/अभिरुचिफ़ुटबॉल खेलना, संगीत सुनना, मूवी देखना, और गाड़ी चलाना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिविवाहित
परिवार
पत्नीअंजना भट्टराई
बेटाबेटा- नुसम सिंह राय
माता/पितानाम ज्ञात नहीं
बहनतरुणदीप की एक बहन है।
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहटाटा नेक्सन ईवी कार

तरुणदीप राय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • तरुणदीप राय एक भारतीय तीरंदाज हैं जिन्हे भारतीय तीरंदाज टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है।
  • तरुणदीप राय एक भारतीय गोरखा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक पेशेवर फोटोग्राफर थे।
  • भारतीय फुटबॉल टीम के जाने-माने खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया उनके चचेरे भाई हैं।
  • भारतीय तीरंदाज टीम के अनुभवी तरुणदीप राय ने वर्ष 2003 में 19 साल की उम्र में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप से अपने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी करियर की शुरुआत की। तब से वह लगातार तीरंदाजी खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • वर्ष 2003 में वह न्यूयॉर्क विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पे रहे।
  • वर्ष 2004 में उन्होंने जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
  • उन्होंने वर्ष 2004 में एशियन ग्रैंड प्रिक्स बैंकॉक में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने अगले वर्ष एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • तरुणदीप राय वर्ष 2005 के विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने वाले पहले भारतीय हैं।
  • तरुणदीप राय ने वर्ष 2006 के विश्व एशियाई खेलों में जयंत तालुकदार और मंगल सिंह के साथ पुरुष रिकर्व टीम कम्पटीशन में कांस्य पदक जीता।
  • लंदन में होने वाले ओलंपिक तीरंदाजी सिंगल्स रैंकिंग राउंड में उन्होंने 72 शॉट में 664 पॉइंट्स लेकर 31वां स्थान प्राप्त किया।
  • उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियाई तीरंदाजी ग्रैंड प्री रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • 24 साल की उम्र में चोट लगना उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वर्ष 2009 की दूसरी छमाही के दौरान तेहरान में होने वाले एशियाई ग्रैंड प्रिक्स में भाग लिया।
  • तरुणदीप राय 24 नवंबर 2010 को चीन के ग्वांगझू में आयोजित 16वें एशियाई तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
  • वर्ष 2012 में उन्होंने लंदन ओलंपिक टीम और व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी कॉम्पिटिशन चैम्पियनशिप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व किया और वर्ष 2012 में दुनिया की नंबर 1 स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बने।
  • वर्ष 2016 में उन्होंने गुवाहाटी और शिलांग के दक्षिण एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीता।
  • वर्ष 2019 के विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक और बैंकॉक एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
  • उन्होंने 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए वर्ष 2020 में ही कोटा हासिल कर लिया था। लेकिन COVID19 महामारी के चलते ओलंपिक खेलों को रोक दिया गया था। इस बीच उन्होंने एएसएल परिसर में रहने का फैसला किया और अपने करियर के आखिरी ओलंपिक के लिए खुद को प्रशिक्षित किया।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Wayback Machine

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago