Uyyalawada Narasimha Reddy Biography in Hindi | उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी जीवन परिचय

उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ नरसिम्हा रेड्डी का जन्म उय्यालवाड़ा, जिला कुर्नूल, आंध्र प्रदेश, में एक सैन्य परिवार में हुआ था। नरसिम्हा रेड्डी मिलिटरी में गवर्नर थे,  कदपा, अनंतपुर, बेल्लारी और कुरनूल जैसे 66 गांवों की कमान उनके हाथ में रहती थी, और वह 2000 की सेना को नियंत्रित किया करते थे। रायलसीमा के क्षेत्र पर ब्रिटिशों के अधिकार करने के बाद, नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के साथ इस क्षेत्र की आय को साझा करने से इनकार कर दिया था। नरसिम्हा रेड्डी एक सशस्त्र विद्रोह के पक्ष में थे, वह युद्ध में गोरिल्ला रणनीति का इस्तेमाल किया करते थे।  10 जून 1846 को उन्होंने कोइलकुंटला में खजाने पर हमला किया और कंबम (जिला प्रकाशम्) की तरफ प्रस्थान किया। उन्होंने वन रेंजर रूद्राराम को मारकर विद्रोह किया। जिला कलेक्टर ने विद्रोह को बड़ी गंभीरता से लिया और कैप्टन नॉट और वाटसन को नरसिम्हा रेड्डी को पकड़ने का आदेश दिया। वह अपने प्रयास में असफल रहे तथा ब्रिटिश सरकार ने नरसिम्हा रेड्डी की सूचना देने वाले को ₹5000 और उसके सिर के लिए ₹10000 देने की घोषणा की, जो उन दिनों में एक बड़ी रकम थी। 23 जुलाई 1846 को उन्होंने अपनी सेना के साथ गिद्दलूर(Giddalur) में ब्रिटिश सेना के ऊपर आक्रमण कर दिया और उन्हें हरा दिया। नरसिम्हा रेड्डी को पकड़ने के लिए ब्रिटिश सेना ने उनके परिवार को कदपा में बन्दी बना लिया। अपने परिवार को मुक्त करने के प्रयास में वह नल्लामला वन चले गए। जब अंग्रेजों को पता लगा की वह नल्लामला वन में छिपे हैं…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी
व्यवसाय स्थानीय शासक, स्वतंत्रता सेनानी
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 1805
जन्मस्थान उय्यालवाड़ा, जिला कुर्नूल, आंध्र प्रदेश, भारत
मृत्यु तिथि22 फ़रवरी 1847
मृत्यु स्थलजिला कुरनूल, कोइलकुंटला, आंध्र प्रदेश
मृत्यु का कारणफांसी
आयु (मृत्यु के समय)42 वर्ष
गृहनगर/राज्यउय्यालवाड़ा, जिला कुर्नूल, आंध्र प्रदेश, भारत
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
परिवार दादा- जयारामी रेड्डी
पिता- उय्यलावडा पेडडामल्ला रेड्डी
माता- नाम ज्ञात नहीं
भाई- 2 (नाम ज्ञात नहीं)
शौक/अभिरुचिघुड़सवारी, तलवारबाजी, तैरना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी सिद्दम्मा, पेरम्मा, ओबुलम्मा
बच्चेबेटा- डोरा सुब्बैयह, 2 अन्य (नाम ज्ञात नहीं)
बेटी- 1 (नाम ज्ञात नहीं)

उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • नरसिम्हा रेड्डी का जन्म उय्यालवाड़ा, जिला कुर्नूल, आंध्र प्रदेश, में एक सैन्य परिवार में हुआ था।
  • नरसिम्हा रेड्डी मिलिटरी में गवर्नर थे,  कदपा, अनंतपुर, बेल्लारी और कुरनूल जैसे 66 गांवों की कमान उनके हाथ में रहती थी, और वह 2000 की सेना को नियंत्रित किया करते थे।
  • रायलसीमा के क्षेत्र पर ब्रिटिशों के अधिकार करने के बाद, नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के साथ इस क्षेत्र की आय को साझा करने से इनकार कर दिया था।
  • नरसिम्हा रेड्डी एक सशस्त्र विद्रोह के पक्ष में थे, वह युद्ध में गोरिल्ला रणनीति का इस्तेमाल किया करते थे।
  •  10 जून 1846 को उन्होंने कोइलकुंटला में खजाने पर हमला किया और कंबम (जिला प्रकाशम्) की तरफ प्रस्थान किया।
  • उन्होंने वन रेंजर रूद्राराम को मारकर विद्रोह किया। जिला कलेक्टर ने विद्रोह को बड़ी गंभीरता से लिया और कैप्टन नॉट और वाटसन को नरसिम्हा रेड्डी को पकड़ने का आदेश दिया। वह अपने प्रयास में असफल रहे तथा ब्रिटिश सरकार ने नरसिम्हा रेड्डी की सूचना देने वाले को ₹5000 और उसके सिर के लिए ₹10000 देने की घोषणा की, जो उन दिनों में एक बड़ी रकम थी।
  • 23 जुलाई 1846 को उन्होंने अपनी सेना के साथ गिद्दलूर(Giddalur) में ब्रिटिश सेना के ऊपर आक्रमण कर दिया और उन्हें हरा दिया। नरसिम्हा रेड्डी को पकड़ने के लिए ब्रिटिश सेना ने उनके परिवार को कदपा में बन्दी बना लिया।
  • अपने परिवार को मुक्त करने के प्रयास में वह नल्लामला वन चले गए। जब अंग्रेजों को पता लगा की वह नल्लामला वन में छिपे हैं तब अंग्रेजों ने अपनी गतिविधियों को और ज्यादा मजबूत कर दिया, जिसके बाद नरसिम्हा रेड्डी कोइलकुंतला क्षेत्र में वापस आ गए और गांव रामबाधुनीपल्ले के पास जगन्नाथ कोंडा में मौके का इंतजार करने लगे।
  • ब्रिटिश अधिकारियों को उनके कोइलकुंतला के ठिकाने की जानकारी मिली जिसके बाद ब्रिटिश अधिकारियों ने वह क्षेत्र रातों-रात घेर लिया। 6 अक्टूबर 1846 को आधी रात के समय उन्हें बन्दी बना लिया गया।
  • कोइलकुंतला में उनके पकड़े जाने के बाद उन्हें बुरी तरह से पीटा गया, उनको मोटी-मोटी जंजीरों से बांधा गया था, और कोइलकुंतला की सड़कों पर खून से सने हुए कपड़े में ले जाया गया ताकि किसी अन्य व्यक्ति को ब्रिटिश के खिलाफ विद्रोह करने की हिम्मत ना हो सके।
  • नरसिम्हा रेड्डी के साथ यह विद्रोह करने लिए 901 लोगों पर आरोप लगाया गया था। बाद में उनमें से 412 लोगों को बरी कर दिया गया और 273 लोगों को जमानत पर रिहा किया गया, और 112 लोगों को दोषी ठहराया गया था। उन्हें 5 से 14 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई गई थी। कुछ को तो अंडमान द्वीप समूह की एक जेल में भेजा दिया गया।
  • नरसिम्हा रेड्डी पर हत्या और राजद्रोह करने का आरोप लगाया गया और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।
  • छह सप्ताह बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से जुर्रेती बैंक, कोइलकुंटला, जिला कुरनूल में सुबह 7 बजे, सोमवार, 22 फरवरी 1847 को फांसी दी गई।
  • उनकी फांसी को देखने के लिए करीब दो हजार लोग उपस्थित हुए थे।
  • उनके द्वारा बनाए गए किले आज भी उय्यलावडा, रूपनगुड़ी, वेल्ड्रथी, और गिद्दलुर जैसे स्थानों पर मौजूद हैं।

    उय्यलावडा

  • प्रथम स्वतंत्रता सेनानी उय्यालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी की 170 वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए 22 फरवरी, 2017 को उय्यालवाड़ा में एक विशेष आवरण जारी किया गया था।

    उय्यालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी की 170 वीं पुण्यतिथि

  • वर्ष 2019 की तेलुगू फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ स्वतंत्रता सेनानी उय्यालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन शैली पर आधारित है। इस फिल्म में चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन, नयनतारा, कीचा सुदीप, विजय सेतुपति, और जगतपति बाबू की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

    सई रा नरसिम्हा रेड्डी

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago