Menu

Sonali Phogat Biography in Hindi | सोनाली फोगाट जीवन परिचय

Sonali Phogat

जीवन परिचय
वास्तविक नामसुदेश सिंह ढाका [1]Amar Ujala
अन्य नामसोनाली सिंह (शादी के बाद) [2]Amar Ujala
उपनामदेसा
व्यवसायअभिनेत्री और राजनेत्री
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5”
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग भूरा
राजनीतिक करियर
पार्टीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
BJP Flag
राजनीतिक यात्रा• सोनाली फोगाट ने वर्ष 2008 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था।
• भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष
• वर्ष 2019 में सोनाली फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से 29,471 मतों के अंतर से हार गईं थीं।
फिल्म करियर
डेब्यूहरियाणवी फिल्म: "छोरियां छोरों से कम नहीं होती" (2019)
Sonali Phogat in Chhoriyan Chhoron Se Kam Nahi Hoti (2019)
टीवी सीरियल: "एक मां जो लाखो के लिए बनी अम्मा" (2016)
Sonali Phogat in Ek Maa Jo Laakhon Ke Liye Bani Amma on Zee TV in 2016
पुरस्कार/उपलब्धियांसोनाली फोगाट को वर्ष 2019 में हरियाणवी फिल्म "छोरियां छोरों से कम नहीं होती" के लिए "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार" से सम्मानित किया गया था।
National Film Award 2019
सोनाली फोगाट को वर्ष 2019 में टिकटोक स्टार के लिए "जनता टीवी जेमा पुरस्कार" से नवाजा गया था।
Sonali Phogat's recived Janta TV JEMA Award 2019
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 21 सितंबर 1979 (शुक्रवार)
जन्मस्थान भुथन गांव, फतेहाबाद, हरियाणा, भारत
मृत्यु तिथि22 अगस्त 2022 (सोमवार)
मृत्यु स्थलगोवा
आयु (मृत्यु के समय)42 वर्ष
मौत का कारणदिल का दौरा

नोट: 25 अगस्त 2022 को उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि उनके शरीर पर कई छोटी-छोटी चोटें थीं। [3]Amar Ujala
राशि कन्या (Virgo)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफSonali Phogat's signature
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगरहिसार, हरियाणा
स्कूल/विद्यालयबोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा
शैक्षिक योग्यता कला में स्नातक
धर्महिन्दू
जातिजाट [4]DNA
शौक/अभिरुचिसंगीत सुनना और नृत्य करना
विवाद5 जून 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक अधिकारी को अपनी चप्पल से मारती हुई नजर आ रही थी। घटना तब की है जब वह किसान की शिकायतों की सूची लेकर कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य सुल्तान सिंह के पास गई। [5]NDTV
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति (मृत्यु के समय)विधवा
परिवार
पति संजय फोगट (राजनेता, 2016 में मृत्यु)
Sonali Phogat with her husband
बच्चेबेटी- यशोधरा फोगाट
Sonali Phogat with her daughter
माता/पितापिता- महाबीर सिंह ढाका
माता- संतोष ढाका
Sonali Phogat with her parents and daughter
भाई/बहनभाई- वतन ढाका
Sonali Phogat's brother
बहन- 2
• रूकेश उर्फ रेमन ढाका (बड़ी)
• रिंकू ढाका
Sonali Phogat with her sisters
धन संपत्ति संबंधित विवरण
संपत्ति [6]MyNetaचल संपत्ति
नगद: 12.50 लाख रुपये
बैंक में जमा राशि: 5,11 लाख रुपये
आभूषण: 19,25 लाख रुपये

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: 2.15 करोड़ रुपये
कुल संपत्ति 2.74 करोड़ रुपये (2019 के अनुसार) [7]MyNeta

Sonali Phogat

सोनाली फोगाट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • सोनाली फोगट एक भारतीय अभिनेत्री और राजनेत्री थीं। जिनकी मृत्यु 22 अगस्त 2022 को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से हो गया।
  • उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में की थी जब वह दूरदर्शन पर एक हरियाणवी शो में एक एंकर के रूप में दिखाई दी थीं।
  • वर्ष 2016 में उनके पति संजय फोगट की हिसार स्थित उनके फार्महाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
  • उनके पिता एक साधारण किसान हैं और उनकी चार संतान थीं। जिसमें से सोनाली फोगाट की मृत्यु हो गई। इनमें सबसे बड़ी रूकेश उर्फ रेमन, उनसे छोटी सुदेश उर्फ सोनाली, और रिंकू तथा वतन ढाका हैं। उनकी सभी संतानें शादीशुदा हैं। इनमें से सोनाली व रूकेश उर्फ रेमन का विवाह एक ही परिवार में हुआ था।
  • वर्ष 2019 में वह वेब सीरीज़- “द स्टोरी ऑफ़ बदमाशगढ़” में दिखाई दी थीं।

  • सोनाली फोगाट अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2019 की हरियाणवी फिल्म “छोरियां छोरों से कम नहीं होती” से की थी। Sonali Phogat in Chhoriyan Chhoron Se Kam Nahi Hoti 2019
  • वह इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिकटॉक और फेसबुक जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहती थीं और आए-दिन भिन्न-भिन्न तरह की वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।
  • वर्ष 2019 में वह एक हरियाणवी गीत- “बन्दूक अली जाटनी” में दिखाई दी थीं।
  • वह भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा, नई दिल्ली और चंडीगढ़ में अनुसूचित जनजाति विंग की प्रभारी थीं।
  • सोनाली फोगाट झारखंड और मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में बीजेपी के लिए काम किया करती थीं।
  • वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें आदमपुर से 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था लेकिन वह कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गई थी।
  • 8 अक्टूबर 2019 को हिसार के आदमपुर के बालासमंद गांव में एक रैली के दौरान उनके भाषण के लिए उनकी भारी आलोचना हुई। अपनी रैली के अंत में, उन्होंने लोगों से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने के लिए कहा और कहा कि जो लोग जाप नहीं कर रहे हैं वह पाकिस्तान से होने चाहिए। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग थी।

  • 5 जून 2020 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वह एक अधिकारी को अपनी चप्पलों से मारती नजर आ रही थीं।
  • मौत से पहले सोनाली फोगाट ने सोमवार शाम करीब सवा सात बजे मां संतोष ढाका के साथ बातचीत की थी। फोन पर मां-बेटी के बीच तकरीबन 10 मिनट तक घरेलू बातें हुई थी। सोनाली ने मां से कहा कि मैं 25 को हिसार आऊंगी फिर नया घर बनाने की तैयारी करेंगे।
  • उसी दौरान सोनाली फोगाट ने अपनी मां से पूछा की फोन किस लिए किया था, मां ने कहा कि बेटी पुराने घर को तोड़कर नया बनाना है। इसलिए तेरे छोटे भाई ने नक्शा तैयार करवाया है। इसके बारे में बताना था। सोनाली फोगाट ने मां से कहा कि एक सप्ताह रुक जाओ, मैं आकर आधुनिक तरीके से नक्शा बनवा कर दूंगी, तभी पुराना घर तोड़ने की कार्रवाई शुरू करना। मां ने सोनाली से कहा कि बेटी अब आराम से सो जाओ, सुबह फोन करूंगी। मगर, सुबह सोनाली फोगाट की हार्टअटैक से मौत हो जाने की सूचना ने पूरे परिवार को हैरान कर दिया।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई चोटों की पुष्टि होने के बाद, उनके परिवार के सदस्यों ने संदेह जताया कि उनकी हत्या से पहले उनके साथ बलात्कार किया गया था। उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, सोनाली को उनके दो सहायकों द्वारा जहर देने और उनकी हत्या करने से पहले बलात्कार किया गया था।
  • सोनाली फोगाट के शव को भाजपा के झंडे में लपेटा गया था। उनकी बेटी यशोधरा फोगाट ने उन्हें मुखाग्नि दी।
  • गोवा पुलिस ने अब तक इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें- सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के मुताबिक ड्रग पेडलर ने सुखविंदर को होटल में MDMA दिया था और सुखविंदर ने ड्रग्स को टॉयलेट में छिपाया था। [8]Aaj Tak
  • सोनाली फोगाट को अपने खाली समय में घुड़सवारी करना बहुत पसंद था। Sonali Phogat with her horse

सन्दर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *