Asha Bhosle Biography in Hindi | आशा भोसले जीवन परिचय

आशा भोसले से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ आशा भोसले एक भारतीय पार्श्व गायिका और वोकलिस्ट हैं जिंहोंने अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज किया है। आशा भोसले का पालन-पोषण एक संगीतमय माहौल में हुआ था। क्योंकि उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक प्रख्यात अभिनेता और संगीतज्ञ थे और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। जब वह नौ साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था। बचपन में आशा और लता काफी करीब रहती थी और लता हर समय आशा को ढूढ़ती रहती थी और जब भी लता स्कूल जाती थीं तो आशा को अपने साथ ले जाया करती थी। उन्होंने अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ गाना शुरू कर दिया था। 16 साल की उम्र में आशा 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ भाग गई थी और अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ उनसे शादी कर ली लेकिन 1960 में वह गणपतराव से भोसले अलग हो गई। 1954 की फिल्म "बूट पोलिश" में राज कपूर ने उन्हें मोहम्मद रफ़ी के साथ "नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या" गाने के लिए साइन किया, जिससे उन्हें लोकप्रियता मिली। वर्ष 1958 में आशा ने पहली बार बंगाली गाना गाया था। आशा पहली बार राहुल देव बर्मन से तब मिली थीं जब वह दो बच्चों की मां थीं और बर्मन 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे। आशा आर डी बर्मन को "बब्स" कह के बुलाती थीं। 1980 में उन्होंने आर डी…

जीवन परिचय
उपनाम द क्वीन ऑफ़ इंडी पॉप [1]Dainik Bhaskar
व्यवसाय भारतीय पार्श्व गायिका और वोकलिस्ट
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 157
मी०- 1.57
फीट इन्च- 5' 2”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
संगीत करियर
डेब्यू • मराठी फिल्म गीत- 'चल चला नव बाला' (फिल्म: माझा बल 1943)
• मराठी हिंदी गीत- 'सावन आया' (फिल्म: चुनरिया 1948)
संगीत शिक्षकदीनानाथ मंगेशकर (पिता)
पुरस्कारफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक पुरस्कार
• वर्ष 1966 में हिंदी फिल्म "दस लाख" - गीत 'गरीबों की सुनो'
• वर्ष 1968 की हिंदी फिल्म "शिकार" - गीत 'परदे में रहने दो'
• वर्ष 1971 की हिंदी फिल्म: "कारवां" - गीत 'पिया तू अब तो आजा'
• वर्ष 1972 की हिंदी फिल्म: "हरे राम हरे कृष्णा" - गीत 'दम मारो दम'
• वर्ष 1973 की हिंदी फिल्म: "नैना" - गीत 'होने लगी हैं रात'
• वर्ष 1974 की हिंदी फिल्म: "प्राण जाए पर वचन न जाये" - गीत 'चैन से हमको कभी'
• वर्ष 1978 की हिंदी फिल्म: "डॉन" - गीत 'ये मेरा दिल'

विशेष पुरस्कार
• वर्ष 1995 की हिंदी फिल्म: "रंगीला" के लिए "स्पेशल पुरस्कार"

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
• वर्ष 2001 में फिल्मफेयर की तरफ से "लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार"

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
• वर्ष 1981 की हिंदी फिल्म: "उमराव जान" - गीत 'दिल चीज़ क्या है'
• वर्ष 1986 की हिंदी फिल्म: "इजाज़त" - गीत 'मेरा कुछ समान'

आईफा अवार्ड्स
• वर्ष 2002 की हिंदी फिल्म: "लगान" - गीत 'राधा कैसे ना जले'
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 8 सितम्बर 1933 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)88 वर्ष
जन्मस्थान सांगली राज्य, महाराष्ट्र, ब्रिटिश भारत
राशि कन्या (Virgo)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सांगली, महाराष्ट्र
स्कूल/विद्यालय ज्ञात नहीं
धर्म हिन्दू
जाति/समुदायमराठी
शौक/अभिरुचिखाना बनाना
विवाद एक बार बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने आर. डी. बर्मन (आशा के पति) पर नाक से गाने का आरोप लगाया था। इस पर आशा ने जवाब दिया, 'अगर कोई कहता है कि बर्मन साहब ने नाक से गाया तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए".
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विधवा
बॉयफ्रेंड• गणपतराव भोसले
• आर. डी. बर्मन
• ओपी नैयर (अफवाह)
विवाह वर्ष• 1949–1960
• 1980–1994
परिवार
पति• गणपतराव भोसले (1949-1960)
• आर डी बर्मन (1980-1994; उनकी मृत्यु तक) (संगीत निर्देशक)
बच्चेबेटा- 2
• हेमंत भोसले (कैंसर से मृत्यु)

• आनंद भोसले

बेटी- वर्षा भोंसले (आत्महत्या से मृत्यु)
माता/पितापिता- दीनानाथ मंगेशकर (अभिनेता)

माता- शेवंती मंगेशकर
भाई/बहनभाई- हृदयनाथ मंगेशकर
बहन- 3
उषा मंगेशकर (छोटी, पार्श्व गायिका)
लता मंगेशकर (बड़ी, पार्श्व गायिका)
मीना खादीकर (छोटी, पार्श्व गायिका)
पसंदीदा चीजें
अभिनेत्रीमधुबाला
संगीतकारलता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार, शर्ली बस्सी और फ्रैंक सिनात्रा
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह ऑडी ए8 और ऑडी क्यू7
संपत्ति (लगभग)10 मिलियन (2016 के अनुसार)
संपत्ति (लगभग)10 मिलियन (2016 में)

आशा भोसले से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • आशा भोसले एक भारतीय पार्श्व गायिका और वोकलिस्ट हैं जिंहोंने अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज किया है।
  • आशा भोसले का पालन-पोषण एक संगीतमय माहौल में हुआ था। क्योंकि उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक प्रख्यात अभिनेता और संगीतज्ञ थे और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं।
  • जब वह नौ साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था।
  • बचपन में आशा और लता काफी करीब रहती थी और लता हर समय आशा को ढूढ़ती रहती थी और जब भी लता स्कूल जाती थीं तो आशा को अपने साथ ले जाया करती थी।
  • उन्होंने अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ गाना शुरू कर दिया था।
  • 16 साल की उम्र में आशा 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ भाग गई थी और अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ उनसे शादी कर ली लेकिन 1960 में वह गणपतराव से भोसले अलग हो गई।
  • 1954 की फिल्म “बूट पोलिश” में राज कपूर ने उन्हें मोहम्मद रफ़ी के साथ “नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या” गाने के लिए साइन किया, जिससे उन्हें लोकप्रियता मिली।
  • वर्ष 1958 में आशा ने पहली बार बंगाली गाना गाया था।
  • आशा पहली बार राहुल देव बर्मन से तब मिली थीं जब वह दो बच्चों की मां थीं और बर्मन 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे।
  • आशा आर डी बर्मन को “बब्स” कह के बुलाती थीं। 1980 में उन्होंने आर डी बर्मन से शादी की। शादी के समय आर. डी. बर्मन आशा भोसले से 6 साल छोटे थे।
  • आशा की 56 वर्षीय बेटी वर्षा ने डिप्रेशन की वजह से 8 अक्टूबर 2012 को आत्महत्या कर ली थी। वर्षा द संडे ऑब्जर्वर और रेडिफ के लिए एक स्तंभकार के रूप में काम करती थीं।
  • आशा भोसले का सबसे छोटा बेटा आनंद भोसले उनके मैनेजर के तौर पर काम करते हैं उनके पोते चैतन्य (चिंटू) भोसले (हेमंत के बेटे) भी संगीत की दुनिया का हिस्सा हैं। चैतन्य भारत के पहले और एकमात्र बॉय बैंड “ए बैंड ऑफ़ बॉयज़” के सदस्य हैं। आशा के बड़े बेटे हेमंत भोसले की 2015 में स्कॉटलैंड में कैंसर के कारण 66 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई थी।
  • आशा भोसले एक अच्छी कुक हैं। एक साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि अगर आपका गायन करियर आगे नहीं बढ़ता तो आप क्या करतीं, जबाब में आशा भोसले ने कहा-

    मैं एक रसोइया बन जाती। मैंने चार घरों में खाना बनाया होता और पैसा कमाया होता।”

  • वह दुबई, कुवैत और मैनचेस्टर जैसे देशों में  रेस्टोरेंट्स चलाती हैं।
  • आशा और लता ने वर्ष 1951 की हिंदी फिल्म “दमन” में एक साथ गाना गाया था।
  • वर्ष 2000 में भारत सरकार ने उन्हें “दादा साहब फाल्के पुरस्कार” से सम्मानित किया।
  • आशा भोसले अब तक 12,000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।
  • आशा भोसले को वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा “पद्म विभूषण” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2011 में आशा को आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने संगीत इतिहास में सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए कलाकार के रूप में स्वीकार किया था।
  • वर्ष 2013 में उन्होंने बतौर अभिनेत्री फिल्मों में डेब्यू किया। उन्होंने ‘माई’ नामक एक मराठी फिल्म में एक मां की भूमिका निभाई।
  • उन्होंने अपनी पोती जनाई (बेटे आनंद की बेटी) को सिंगिंग में प्रशिक्षित किया जिन्होंने मराठी फिल्म ‘माई’ (2013) से गायन की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने “दिल क्या चीज है” उमराव जान (1981) और “मेरा कुछ सामान” इजाजत (1986) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
  • आशा भोसले मांसाहारी भोजन जैसे मछली और मछली का पकोड़ा खाना पसंद करती हैं।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Dainik Bhaskar

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago