Menu

Bhumi Pednekar Biography in Hindi | भूमि पेडनेकर जीवन परिचय

Bhumi Pednekar

जीवन परिचय
उपनामभूमि [1]Instagram
व्यवसायअभिनेत्री और सहायक कास्टिंग निर्देशक
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 163
मी०- 1.63
फीट इन्च- 5' 4"
भार/वजन (लगभग)65 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)34-28-36
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यूहिंदी फिल्म: "दम लगा के हईशा" (2015, संध्या वर्मा के रूप में)
Bhumi Pednekar in Dum Laga Ke Haisha 2015
पुरस्कार/उपलब्धियां• वर्ष 2019 में उन्हें "स्टार स्क्रीन पुरस्कार" से सुशोभित किया गया।
Bhumi Pednekar with Star Screen Award 2019
• वर्ष 2020 में भूमि पेडनेकर को बेस्ट सपोर्टिंग महिला अभिनेत्री के लिए "ज़ी सिने अवार्ड" से नवाजा गया।
Bhumi Pednekar's Zee Cine Awards 2020
• वर्ष 2020 में उन्हें "अमेज़न फ़िल्म्फरे पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
Bhumi Pednekar with Amazon Filmfare Awards 2020
• भूमि पेडनेकर को "लायंस गोल्ड अवार्ड्स" दिया गया।
Bhumi Pednekar with Lions Gold Award
• भूमि पेडनेकर को 2021-22 में "एशिया वन अवार्ड्स", फिल्म "बधाई दो" के लिए कोविड -19 प्रतिबद्धता पुरस्कार और ब्लैक स्वान पाथ-ब्रेकिंग एक्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Bhumi Pednekar with Asia One Awards
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 18 जुलाई 1989 (मगलवार)
आयु (2022 के अनुसार)33 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि कर्क (Cancer)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल/विद्यालयआर्य विद्या मंदिर स्कूल, जुहू, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालयव्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म, कम्युनिकेशन एंड मीडिया आर्ट्स, मुंबई
शौक्षिक योग्यताबैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम.)
धर्म हिन्दू [2]Facebook
शौक/अभिरुचिपढ़ना और योगा करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड ज्ञात नहीं
परिवार
पति लागू नहीं
माता/पितापिता- सतीश पेडनेकर (राजनेता, 24 मार्च 2011 को निधन) [3]Amar Ujala
माता- सुमित्रा हुड्डा पेडनेकर (अभिनेत्री)
Bhumi Pednekar's parents
भाई/बहनबहन- समीक्षा पेडनेकर (छोटी, वकील और इंटरप्रेन्योर)
Bhumi Pednekar with her sister and mother
पसंदीदा चीजें
भोजनमिस्सी रोटी, बटर चिकन, दाल मखनी, चॉकलेट, पिज्जा, और भरता
अभिनेताशाहरुख खान और सलमान खान
अभिनेत्रीप्रियंका चोपड़ा
फिल्मराजा हिंदुस्तानी
डिज्नी चरित्रएरियल
रंगलाल
स्थानइबीसा

Bhumi Pednekar

भूमि पेडनेकर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • भूमि पेडनेकर एक भारतीय अभिनेत्री और सहायक कास्टिंग निर्देशक हैं। जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • भूमि पेडनेकर का जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। Bhumi Pednekar's childhood photo
  • भूमि पेडनेकर के पिता एक महाराष्ट्रीयन और मां एक हरियाणवी हैं।
  • भूमि पेडनेकर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जुहू स्थित आर्य विद्या मंदिर से की। इसके बाद सुभाष घई के व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल में अभिनय की पढ़ाई के लिए लिए दाखिला लिया, लेकिन खराब उपस्थिति के कारण उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। जिसके एक साल बाद ही उन्होंने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डिवीजन में बतौर सहायक काम शुरू किया। यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डिवीजन के रूप में भूमि ने 6 साल तक काम किया।
  • जब उनके पिता सतीश पेडनेकर की कैंसर की वजह से 24 मार्च 2011 को मृत्यु हुई, तो भूमि 18 साल और उनकी छोटी बहन समीक्षा 15 साल की थी।
  • भूमि अपने पिता की मृत्यु के बाद कहती हैं,

    पिता का साया सिर से अचानक उठ जाना बहुत पीड़ा दायक होता है? आज भी उस दौर को याद करते हैं तो आश्चर्य होता है कि उन दिनों हम कैसे जीवित रहे है, हम इससे कैसे उबरे? मेरी मां ने हमे एक साथ एक योद्धा की तरह जोड़कर रखा।” [4]Amar Ujala

  • वर्ष 1982 की हरियाणवी फिल्म ‘बहुराणी’ में भूमि पेडनेकर की मां सुमित्रा हुड्डा ने बतौर अभिनेत्री काम किया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1985 की हरियाणवीं फिल्म “सांझी” का निर्माण किया।
  • उनकी माँ सुमित्रा हुड्डा पेडनेकर ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे सतीश पेडनेकर से शादी की और सिनेमा से दूर हो गईं, क्योंकि उनके पिता सतीश पेडनेकर को फिल्म इंडस्ट्री में उनका काम करना पसंद नहीं था।
  • 18 साल की होने से कुछ महीने पहले भूमि को यशराज फिल्म्स में एक रिक्ति पद के बारे में पता चला। फिल्मों और सिनेमा के आसपास रहने के विचार से उत्साहित होकर, उन्होंने बिना किसी दूसरे विचार के ‘सहायक कास्टिंग निर्देशक’ के पद के लिए आवेदन किया। अंततः उन्हें चुना गया और छह तक सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में काम किया। उन्होंने बाद के 3 साल वाईआरएफ के वरिष्ठ कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा के संरक्षण में बिताया।
  • जब उन्हें यश राज फिल्मों ने “दम लगा के हईशा” का डेमो देने के लिए कहा, तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि फिल्म के लिए उनका परीक्षण किया जा रहा है या नहीं उन्होंने सोचा कि यह सिर्फ भूमिका के बारे में अन्य अभिनेताओं को प्रदर्शित करने के लिए था। बाद में उन्होंने इस भूमिका के लिए लगभग 100 ऑडिशन दिए। यह पूछे जाने पर कि “क्या आयुष्मान खुराना ने वास्तव में दम लगा के हईशा के आखिरी सीक्वेंस की दौड़ में आपको चुना था?” उन्होंने उत्तर दिया, हाँ।
  • दम लगा के हईशा में अपनी भूमिका के लिए भूमि ने लगभग 25 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म की रिलीज के बाद उन्होंने लगभग 27 किलो वजन कम किया था। Bhumi Pednekar then and now
  • उन्होंने कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके की फिल्म “देशद्रोही” को लगभग 100 बार देखा है।
  • वह फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
  • उनका फेसबुक और ट्विटर ‘बायो’ सुझाव देता है कि वह ‘लीडर’ बनने की इच्छा रखती हैं।
  • कॉमेडी-ड्रामा टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2017), शुभ मंगल सावधान (2017), बाला (2019) और पति पत्नी और वो (2019) में छोटे शहर की प्रमुख महिलाओं की भूमिका निभाकर भूमि पेडनेकर सुर्खियां बटोरीं।
  • वर्ष 2019 की फिल्म “सांड की आंख” में सेप्टुजेनेरियन शार्पशूटर चंद्रो तोमर के किरदार के लिए, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर “क्रिटिक्स पुरस्कार” जीता। Bhumi Pednekar in Saand Ki Aankh 2019
  • भूमि पेडकर आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ ‘रक्षाबंधन’ फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज हुई थी। फ़िलहाल उनकी यह फिल्म ज्यादा कुछ खास कमल नहीं कर पाई। Bhumi Pednekar in Raksha Bandhan 2022

सन्दर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *