Menu

Dhanashree Verma Biography in Hindi | धनश्री वर्मा जीवन परिचय

Dhanashree Verma

जीवन परिचय
पूरा नामधनश्री वर्मा चहल (शादी के बाद)
Dhanashree Verma fullname
उपनामधना Dhanashree Verma's Childhood Picture With Her Grandmother and Brother
व्यवसायडेंटिस्ट, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर
जानी जाती हैंभारतीय क्रिकटर युजवेंद्र चहल की पत्नी होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5' 6"
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 सितंबर 1996 (शुक्रवार)
आयु (2022 के अनुसार)27 वर्ष
जन्मस्थान दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
राशि तुला (Libra)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई
स्कूल/विद्यालय• मीठीबाई कॉलेज, मुंबई
• डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, नवी मुंबई
शौक्षिक योग्यतादंत चिकित्सा में स्नातक
Dhanshree Verma
धर्महिन्दू
Dhanashree Verma's Hinduism
आहारमांसाहारी
Dhanashree Verma's Instagram Post
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
बॉयफ्रेंडयुजवेन्द्र चहल (क्रिकेटर)
सगाई तिथि8 अगस्त 2020 (शनिवार)
विवाह तिथि22 दिसंबर 2020 (मंगलवार)
Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal wedding photo
विवाह स्थानहोटल कर्मा लेकेंड, हरियाणा
परिवार
पति युजवेन्द्र चहल
Dhanashree Verma with her husband
माता/पितापिता- कपिल वर्मा
Dhanashree Verma with her father
माता- वर्षा वर्मा
Dhanashree Verma with her mother
भाई/बहनभाई- विशाल वर्मा
Dhanashree Verma with her brother

Dhanashree Verma

धनश्री वर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • धनश्री वर्मा एक भारतीय डेंटिस्ट, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं जिन्हें उनके धमाकेदार डांस वीडियो के लिए जाना जाता है।
  • धनश्री वर्मा का जन्म दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। लेकिन जब वह एक बच्ची थीं तभी उनका परिवार दुबई से मुंबई भारत आ गया था। इस वजह से उनका पालन-पोषण मुंबई शहर में हुआ था। Dhanashree Verma’s Childhood Picture
  • धनश्री वर्मा को बचपन से ही डांस में काफी दिलचस्पी थी। जिसके चलते वह अपने पढ़ाई के दौरान स्कूल में होने वाले जबाबी मुकाबलों में बढ़चढ़ कर भाग लिया करती थीं। उनके डांस जूनून और जज्बे को देखते हुए उनके घर वाले भी उनको डांस में जाने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही डांस क्लास को ज्वाइन किया।
  • इसके बाद उन्होंने पद्मश्री डॉ डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नवी मुंबई में एक इंटर्न दंत चिकित्सक के रूप में अभ्यास करना शुरू किया।
  • दंत चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई में डेंटिसिमो डेंटल केयर एंड स्पा में एक दंत चिकित्सक के रूप में काम करना शुरू किया।
  • उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर श्यामक डावर के तहत नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  • धनश्री वर्मा ने वर्ष 1994 की बॉलीवुड फिल्म “मोहरा” के गीत “तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त” के सांग पर अपना पहला डांस किया था। उस समय धनश्री महज 3 साल की थी।
  • वह एक लोकप्रिय कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टिकटॉक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने डांस वीडियो अपलोड करती हैं।
  • उन्होंने विभिन्न भारतीय हस्तियों के साथ कोलाब नृत्य वीडियो बनाए हैं।

  • वह अपने नाना-नानी के बेहद करीब हैं। Dhanashree Verma maternal grandparents
  • वर्ष 2017 में धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म यूट्यूब पर अपने डांस के वीडियोज अपलोड करना शुरू कर दिया था। उनके द्वारा अपलोड डांस वीडियोज को लोगों ने खूब पसंद किया।
  • धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए वीडियो साझा किया। वीडियो में धनश्री वर्मा और माधुरी दीक्षित को आरजे अभिनव, स्टैंडअप कॉमेडियन और लेखक ऐश्वर्या मोहनराज और कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश पाटनकर के साथ ब्रदरविंज की एक लोकप्रिय धुन पर थिरकते हुए दिखाया गया है।
  • धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें वह अपने पति युजवेंद्र चहल के साथ डांस करते हुए नजर आई।

  • धनश्री वर्मा अपने नाम से एक यूट्यूब चैनल चलती हैं। जिस पर वह अपने डांस अकादमी के डांस वीडियोस अपलोड करती रहती हैं। इसके आलावा धनश्री वर्मा डांस अकादमी भी चलती हैं जिसके तहत वह कई तरफ के डांस सिखाती हैं।
  • धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की मुलाकात मुंबई में एक डांस इवेंट के दौरान हुई थी। जहाँ धनश्री अपने डांस अकादमी के प्रमोशनल इवेंट के लिए गई थीं। जिसके बाद युजवेंद्र चहल लॉकडाउन के दौरान धनश्री के डांस अकादमी का हिस्सा बने और उनकी ऑनलाइन वर्कशॉप का भी हिस्सा बने। इस दौरान चहल ने धनश्री के लिए अपना एक डांस वीडियो अपलोड किया था जिसमे वह ” स्लो मोशन” गीत पर डांस करते नजर आ रहे थे। हालांकि उन दोनों के बीच नजदीकियां लॉकडाउन के बाद शुरू हुई। जब धनश्री वर्मा ने चहल के जन्मदिन पर उनका डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर अपने प्यार का इजहार किया। जिसमें उन्होंने लिखा है-

    मैं कहना चाहूंगी कि आपके इस डांस टीचर ने आपका विकेट उड़ा लिया है। आप उन खास लोगों में से हैं जो कि सबसे मनोरंजक स्टूडेंट तो हैं ही साथ ही बेहद शानदार व्यक्ति भी हैं।”

  • 8 अगस्त 2020 को दोनों ने अपने परिवार की उपस्थिति में रोका सेरेमनी किया।  Dhanashree Verma's Roka Ceremonyपांच माह बाद यानि 22 दिसंबर 2020 को दोनों ने हरियाणा, मानेसर के होटल कर्मा लेकेंड में सात फेरे लिए।
  • धनश्री वर्मा को कई स्थानों पर मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा गया। Dhanashree Verma drink alcohol
  • धनश्री को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास दो पालतू कुत्ता भी हैं जिनकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। Dhanashree Verma with her pet dogs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *