कल्पना पटवारी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ कल्पना पटवारी एक भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं जो असम, भोजपुरी, पंजाबी, उड़िया, गुजराती, मराठी, और बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सांग करने के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म असम के बारपेटा जिले के सोरभोग गांव के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। कल्पना पटवारी को बचपन में संगीत से कोई लगाव नहीं था लेकिन उनके पिता एक लोक गयाक होने के नाते चाहते थे की उनकी बेटी भी एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाए। जिसके चलते उन्होंने चार साल की उम्र में ही कल्पना को संगीत के स्टेज पर ला खड़ा किया। धीरे-धीरे उनकी भी रूचि संगीत की ओर बढ़ती गई और फिर उन्होंने संगीत में अपना करियर बनाने का फैसला किया। कल्पना पटवारी ने वर्ष 1996 में लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से भारतीय शास्त्रीय संगीत में संगीत का अभ्यास किया। कल्पना अपने संगीत के शुरुआती दिनों में असम में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में अपने पिता के साथ लोक गीत गाया करती थीं। 12 साल की उम्र में ही असम में होने वाले स्टेज प्रोग्राम में भोजपुरी सांग "हम ना जइबै ससुर घर में बाबा" और "रात सपना दिखाए दिया हम को" गाना गाने के बाद उनका मन भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर और बढ़ता गया। कल्पना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आल इंडिया रेडिओ और दूरदर्शन चैनल पर गीत गाया करती थीं। कल्पना ने अपने तमिल फिल्म सांग की शुरुआत वर्ष 1999 की तमिल फिल्म "ताज महल" में "थिरुपाची अरुवाला" से की। कल्पना वर्ष 2001 में सपनों…
| जीवन परिचय |
|
|---|---|
| व्यवसाय | अभिनेत्री, सिंगर, और राजनेता |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 165 मी०- 1.65 फीट इन्च- 5’ 4” |
| आँखों का रंग | काला |
| बालों का रंग | काला |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 27 अक्टूबर 1978 (शुक्रवार) |
| आयु (2020 के अनुसार) | 42 वर्ष |
| जन्मस्थान | सोरभोग, बारपेटा जिला, असम, भारत |
| राशि | वृश्चिक (Scorpio) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | सोरभोग, बारपेटा जिला, असम, भारत |
| कॉलेज | उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई कॉटन कॉलेज गुवाहाटी से की। |
| शैक्षिक योग्यता | अंग्रेजी साहित्य में स्नातक |
| करियर | |
| डेब्यू | • तमिल फिल्म गीत: "थिरुपाची अरुवाला" (1999) • असामी फिल्म सॉन्ग: "नीला नीला" (2002) • भोजपुरी म्यूज़िक एल्बम: "ऐ गणेश के पापा" (2003) • हिंदी फिल्म सॉन्ग: "तेरे लेई" (2007) • बंगाली फ़िल्म सॉन्ग: "ढुकुपुकु बुक" (2007) • भोजपुरी फिल्म: "चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे" (2006) • मराठी फिल्म सांग: "कलना" (2016) |
| धर्म | हिन्दू [1]Instagram |
| जाति | नाथ समुदाय [2]YouTube |
| शौक/अभिरुचि | नृत्य करना, अभिनय करना, और गायन करना |
| पसंदीदा चीजें | |
| भोजपुरी अभिनेता | मनोज तिवारी, रवि किशन, और दिनेश लाल यादव |
| भोजपुरी अभिनेत्री | आम्रपाली दुबे और रितु सिंह |
| बॉलीवुड अभिनेत्री | श्रीदेवी |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां |
|
| वैवाहिक स्थिति | विवाहिता |
| परिवार |
|
| पति | परवेज खान |
| बच्चे | बेटा- 2 • आरस्तु पी खान • अर्शमिद पी खान |
| माता-पिता | पिता- बिपिन नाथ पटवारी (गायक) माता- जोयमती पटवारी |
सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…
यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…
भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…
मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…
मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…
श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…