Kalpana Patowary Biography in Hindi | कल्पना पटवारी जीवन परिचय

कल्पना पटवारी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ कल्पना पटवारी एक भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं जो असम, भोजपुरी, पंजाबी, उड़िया, गुजराती, मराठी, और बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सांग करने के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म असम के बारपेटा जिले के सोरभोग गांव के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।  कल्पना पटवारी को बचपन में संगीत से कोई लगाव नहीं था लेकिन उनके पिता एक लोक गयाक होने के नाते चाहते थे की उनकी बेटी भी एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाए। जिसके चलते उन्होंने चार साल की उम्र में ही कल्पना को संगीत के स्टेज पर ला खड़ा किया। धीरे-धीरे उनकी भी रूचि संगीत की ओर बढ़ती गई और फिर उन्होंने संगीत में अपना करियर बनाने का फैसला किया। कल्पना पटवारी ने वर्ष 1996 में लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से भारतीय शास्त्रीय संगीत में संगीत का अभ्यास किया। कल्पना अपने संगीत के शुरुआती दिनों में असम में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में अपने पिता के साथ लोक गीत गाया करती थीं। 12 साल की उम्र में ही असम में होने वाले स्टेज प्रोग्राम में भोजपुरी सांग "हम ना जइबै ससुर घर में बाबा" और "रात सपना दिखाए दिया हम को" गाना गाने के बाद उनका मन भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर और बढ़ता गया। कल्पना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आल इंडिया रेडिओ और दूरदर्शन चैनल पर गीत गाया करती थीं। कल्पना ने अपने तमिल फिल्म सांग की शुरुआत वर्ष 1999 की तमिल फिल्म "ताज महल" में "थिरुपाची अरुवाला" से की। कल्पना वर्ष 2001 में सपनों…

जीवन परिचय
व्यवसाय अभिनेत्री, सिंगर, और राजनेता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5’ 4”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 अक्टूबर 1978 (शुक्रवार)
आयु (2020 के अनुसार)42 वर्ष
जन्मस्थानसोरभोग, बारपेटा जिला, असम, भारत
राशि वृश्चिक (Scorpio)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सोरभोग, बारपेटा जिला, असम, भारत
कॉलेज उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई कॉटन कॉलेज गुवाहाटी से की।
शैक्षिक योग्यता अंग्रेजी साहित्य में स्नातक
करियर
डेब्यू • तमिल फिल्म गीत: "थिरुपाची अरुवाला" (1999)
• असामी फिल्म सॉन्ग: "नीला नीला" (2002)
• भोजपुरी म्यूज़िक एल्बम: "ऐ गणेश के पापा" (2003)

• हिंदी फिल्म सॉन्ग: "तेरे लेई" (2007)
• बंगाली फ़िल्म सॉन्ग: "ढुकुपुकु बुक" (2007)
• भोजपुरी फिल्म: "चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे" (2006)

• मराठी फिल्म सांग: "कलना" (2016)
धर्म हिन्दू [1]Instagram
जातिनाथ समुदाय [2]YouTube
शौक/अभिरुचिनृत्य करना, अभिनय करना, और गायन करना
पसंदीदा चीजें
भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, और दिनेश लाल यादव
भोजपुरी अभिनेत्रीआम्रपाली दुबे और रितु सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहिता
परिवार
पति परवेज खान
बच्चेबेटा- 2
• आरस्तु पी खान
• अर्शमिद पी खान
माता-पिता पिता- बिपिन नाथ पटवारी (गायक)
माता- जोयमती पटवारी

कल्पना पटवारी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • कल्पना पटवारी एक भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं जो असम, भोजपुरी, पंजाबी, उड़िया, गुजराती, मराठी, और बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सांग करने के लिए जानी जाती हैं।
  • उनका जन्म असम के बारपेटा जिले के सोरभोग गांव के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। 
  • कल्पना पटवारी को बचपन में संगीत से कोई लगाव नहीं था लेकिन उनके पिता एक लोक गयाक होने के नाते चाहते थे की उनकी बेटी भी एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाए। जिसके चलते उन्होंने चार साल की उम्र में ही कल्पना को संगीत के स्टेज पर ला खड़ा किया। धीरे-धीरे उनकी भी रूचि संगीत की ओर बढ़ती गई और फिर उन्होंने संगीत में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
  • कल्पना पटवारी ने वर्ष 1996 में लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से भारतीय शास्त्रीय संगीत में संगीत का अभ्यास किया।
  • कल्पना अपने संगीत के शुरुआती दिनों में असम में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में अपने पिता के साथ लोक गीत गाया करती थीं। 12 साल की उम्र में ही असम में होने वाले स्टेज प्रोग्राम में भोजपुरी सांग “हम ना जइबै ससुर घर में बाबा” और “रात सपना दिखाए दिया हम को” गाना गाने के बाद उनका मन भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर और बढ़ता गया।
  • कल्पना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आल इंडिया रेडिओ और दूरदर्शन चैनल पर गीत गाया करती थीं।
  • कल्पना ने अपने तमिल फिल्म सांग की शुरुआत वर्ष 1999 की तमिल फिल्म “ताज महल” में “थिरुपाची अरुवाला” से की।
  • कल्पना वर्ष 2001 में सपनों के शहर मुंबई आ गई थी जहाँ उनका संघर्ष चल ही रहा था की उन्हें पंजाबी, राजस्थानी, और उड़िया जैसे कई सारे गानों में आवाज देने का मौका मिला था। इसी बीच उन्हें भोजपुरी गीत गाने का ऑफर मिला।
  • उन्होंने अपने असामी म्यूजिक एल्बम की शुरुआत वर्ष 2002 की असामी फिल्म “कन्यादान” में “नीला नीला” गाने से की।
  • कल्पना पटवारी ने 20-21 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा था।
  • उन्होंने अपने भोजपुरी म्यूजिक एल्बम की शुरुआत वर्ष 2003 में भोजपुरी सांग “ऐ गणेश के पापा’ से की थी।

  • कल्पना पटवारी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी भक्ति सांग “ऐ गणेश के पापा” से काफी पहचान मिली।
  • कल्पना पटवारी ने अपने भोजपुरी फिल्म करियर शुरुआत वर्ष 2006 की भोजपुरी फिल्म “चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे” में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव के साथ जानकी के किरदार से की।
  • कल्पना पटवारी भोजपुरी जगत की पहली ऐसी भोजपुरी गायिका हैं जो खाटी बिरह के वर्षों पुरानी परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करती हैं।
  • कल्पना पटवारी भिखारी ठाकुर को अपना गुरु मानती हैं और उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एल्बम बनाया करती हैं।
  • कल्पना को वर्ष 2013 में एक डॉक्युमेंट्री भोजपुरी फिल्म “बिदेसिया इन मुंबई” में देखा गया था; यह फिल्म 8 दिसम्बर 2013 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में प्रवासी मजदूरों को मुंबई में बस्ते हुए दिखाया गया है।
  • कल्पना ने वर्ष 2008 के टीवी रियलिटी शो “जुनून-कुछ कर दिखाने का” में भाग लिया था। जिसका प्रसारण एनडीटीवी के इमेजीन चैनल पर हुआ था।
  • कल्पना पटवारी भोजपुरी फिल्म जगत की पहली महिला गायिका हैं जिन्हे “इंडियन अराइवल डे” के लिए सांस्कृतिक मामले में मंत्रालय द्वारा लैटिन अमेरिकी देशों में 15 दिन की यात्रा के लिए बुलाया गया था। जहाँ उन्होंने छपराहिया पूर्वी स्टाइल में गाना गाया और जिनके गाने को रिकॉर्ड भी किया गया था। इससे पहले इस स्टाइल में पुरुष गायकों की ही आवाज रिकॉर्ड की गई थी।
  • कल्पना पटवारी को भोजपुरी फिल्म जगत में भोजपुरी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।
  • कल्पना पटवारी ने भोजपुरी, मराठी, हिंदी, और तमिल जैसे कई भाषाओँ की फिल्मों में अपनी पहचान बानाने के बाद जुलाई 2018 में पटना के भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में जाकर अमित शाह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की सदयता ली।
  • कल्पना पटवारी अब तक लगभग 30 से भी ज्यादा भाषाओँ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
  • कल्पना पटवारी भोजपुरी के लगभग सभी स्टार के साथ काम कर चुकी हैं।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Instagram
2 YouTube

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago