Menu

Rakesh Mishra Biography in Hindi | राकेश मिश्रा जीवन परिचय

Rakesh Mishra

जीवन परिचय
व्यवसाय अभिनेता और गायक
प्रसिद्ध गीत "ए राजा जाई ना बहरीया" (2020)
"Raja Tani Jai Na Bahariya" (2020) by Rakesh Mishra
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 174
मी०- 1.74
फीट इन्च- 5’ 7”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 16 नवंबर
आयु ज्ञात नहीं
जन्मस्थान मोहनपुर, आरा, बिहार, भारत
राशि वृश्चिक (Scorpio)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मोहनपुर, आरा, बिहार, भारत
स्कूल/विद्यालय उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई बिहार के एक सरकारी स्कूल से की।
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयउन्होंने कॉमर्स की पढ़ाई बिहार के महाराज कॉलेज से की।
शैक्षिक योग्यतास्नातक [1]Facebook
करियर
डेब्यू • भोजपुरी म्यूजिक एल्बम: "मुक्का मार कराईले बाड़ू" (2006)
• भोजपुरी फिल्म: "प्रेम दीवानी" (2013)
Rakesh Mishra's debut Bhojpuri film Prem Diwani 2013
पुरस्कारउन्हें वर्ष 2013 में भोजपुरी फिल्म अवार्ड की तरफ से भोजपुरी फिल्म "प्रेम दीवानी" के लिए बेस्ट डेब्यू अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Rakesh Mishra with the Best Debut Award 2013
धर्म हिन्दू [2]Instagram
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति सगाई
सगाई दिनांक 15 फरवरी 2021
Rakesh Mishra with Dr. Shweta Mishra
परिवार
पत्नी लागू नहीं
माता-पितापिता- नाम ज्ञात नहीं
माता- नाम ज्ञात नहीं
Rakesh Mishra with his parents
पसंदीदा चीजें
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, रवि किशन, और मनोज तिवारी
भोजपुरी सांग
"मटीलगनु पिया हो"

Rakesh Mishra

राकेश मिश्रा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • राकेश मिश्रा एक भारतीय अभिनेता और सिंगर हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए जाने जाते हैं।
  • उनका जन्म बिहार के आरा जिले के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • राकेश मिश्रा को बचपन से ही सिंगिंग में काफी दिलचस्पी थी जिसके चलते उन्होंने 3-4 साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था।
  • राकेश मिश्रा ने पहली बार 5वीं क्लास के दौरान 15 अगस्त के दिन अपने स्कूल में होने वाले स्टेज प्रोग्राम में देश भक्ति गीत “जागा जागा हे देश वासी जागा हो बिरानवा” गाने को गाया था। जिसके बाद लोगों ने उनकी आवाज की काफी तारीफ की थी और उनके मन में वहीं से संगीत के प्रति उत्सुकता जाग उठी। इस गाने को गाने के बाद उन्हें स्कूल द्वार 5 सौ रुपए और एक स्कूल बैग से सम्मानित किया था। फिर क्या था इसके बाद तो वह गांव में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में अपनी आवाज का जलवा बिखेरने लगे।
  • उन्हें बचपन से ही हारमुनियम बजाने का बहुत शौक था। Rakesh Mishra Playing Harmonium
  • राकेश मिश्रा ने पहली बार वर्ष 2005 में अपने गांव की बाजार में भोजपुरी गीत “मुक्का मार करइले बाड़ू धुबहा के बाजार में” को गाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और उन्हें सिंगिंग में हाथ आजमाने के लिए प्रेरित किया। इस गाने को वर्ष 2006 में यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया था।
  • उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2013 की भोजपुरी फिल्म “प्रेम दीवानी” से की। इसके बाद उन्हें वर्ष 2014 की भोजपुरी फिल्म “दीवानगी हद से’ में देखा गया।

  • उन्हें कई हिट भोजपुरी फिल्मों में देखा गया। जिसमें वर्ष की भोजपुरी फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ (2014), ‘एक लैला तीन छैला’ (2014), ‘जान तेरे लिए’ (2015), ‘मधुबाला’ (2015), ‘विधायक जी’ (2015), ‘तेरे इश्क में हो गया मैं इश्कबाज’ (2015), ‘बरसात’ (2015), ‘ जय मेहरारू जय ससुरारी’ (2016), ‘दिल है कि मानता नही’ ( 2016), ‘धर्म के सौदागर’ (2016), ‘इंडिया v/s पाकिस्तान’ ( 2017), ‘तीन बुड़बक’ ( 2017), और ‘स्पेशल मुठभेड़’ (2019) जैसे फिल्म शामिल हैं।

  • राकेश मिश्रा के भोजपुरी सांग “राजा जवान हम लाइक” को लोगों ने खूब सारा प्यार दुलार दिया।

  • भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 25 जनवरी 2021 को राकेश मिश्रा को “राजा तानी जाई ना बहरिया” सांग के लिए फूल स्वरुप गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया। [3]KhulasaaRakesh Mishra with his Khesari Lal Yadav
  • इसके आलावा उनके भोजपुरी सांग “राजा तानी जाई ना बहरिया” को भी लोगों ने खूब सारा प्यार दुलार दिया। इस गाने को अबतक लगभग 54 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • राकेश मिश्रा अभिनेता के आलावा एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कोरोना काल में जहाँ सभी लोग अपने घर में कैद हो चुके थे वहीं राकेश मिश्रा लोगो से मिलकर उनकी मदद कर रहे थे। उनके ऐसे ही कुछ कार्यों को देखते हुए गोरखपुर के लोक सभा सदस्य रवि किशन शुक्ल ने उन्हें 25 मई 2020 को कोरोना वारियर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। Rakesh Mishra's Corona Warrior certificate 2020

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 Facebook
2 Instagram
3 Khulasaa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *