Menu

Shilpi Raj Biography in Hindi | शिल्पी राज जीवन परिचय

Shilpi Raj

जीवन परिचय
व्यवसाय सिंगर
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 161 मी०- 1.61
फीट इन्च- 5’ 3”
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू भोजपुरी म्यूजिक एल्बम: "भुकुर भुकुर" (2017)
Shilpi Raj's debut Bhojpuri album, Bhukur Bhukur 2017
पुरस्कार/उपलब्धियांशिल्पी राज को वर्ष 2021 में बेस्ट फीमेल सिंगर के लिए "सबरंग फिल्म पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
Shilpi Raj with Sabrang Film Award 2021
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 25 मार्च 2002 (सोमवार)
आयु (2021 के अनुसार)19 वर्ष
जन्मस्थानदेवरिया, भाटपार रानी, ​​उत्तर प्रदेश, भारत
राशि मेष (Aries)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर देवरिया, भाटपार रानी, ​​उत्तर प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालयदसवीं तक की पढ़ाई देवरिया के एक सरकारी स्कूल से और बारहवीं की पढ़ाई छपरा (सिवान) से की
आहारमांसाहारी [1]YouTube
विवादमई 2022 में शिल्पी राज का एक MMS वीडियो वायरल होने के बाद, वह Google पर ट्रेंड करने लगीं; हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह इस वीडियो में नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- कोई इस तरह का वीडियो जारी कर हमें बदनाम करना चाहता है और मुझे नहीं पता कि वीडियो में लड़की कौन है। [2]ABP News
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
बॉयफ्रेंडज्ञात नहीं
परिवार
माता/पितानाम ज्ञात नहीं
Shilpi Raj with her mother
भाई/बहन शिल्पी राज की तीन बहन और एक भाई है।
पसंदीदा चीजें
भोजनपकौड़े
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और विजय लाल यादव
सिंगरकल्पना पटोवरी

Shilpi Raj

शिल्पी राज से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • शिल्पी राज एक भारतीय सिंगर हैं जो भोजपुरी म्यूजिक एल्बम में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • उनका जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपारानी के एक गरीब परिवार में हुआ था।
  • उन्हें बचपन से ही संगीत में काफी दलचस्पी थी। जिसके चलते उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही सिंगिंग में जाने का मन बना लिया था और वह स्कूल में होने वाले प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर भाग लिया करती थी।
  • शिल्पी राज ने पहली बार अपने गांव में होने वाले एक छोटे से प्रोग्राम में गाया था जिसके बाद उनके गांव के कुछ लोगों ने उन्हें सिंगिंग में जाने के लिए प्रेरित किया। गांव के छोटे-मोटे क्रायक्रम में शो करने के बाद उनका मन सिंगिंग की ओर बढ़ता गया। फिर उन्होंने सिंगिंग में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। 10वीं तक की पढ़ाई अपने गांव के स्कूल से करने के बाद शिल्पी अपने भाई के करीबी दोस्त विवेक के साथ पटना चली गयीं जहाँ पर वह अपनी 12 वीं क्लास की पढ़ाई करने लगी। पढ़ाई करने के साथ ही साथ उन्होंने सिंगिंग का अभ्यास किया।
  • शिल्पी राज ने अपने संगीत की ट्रेनिंग सिवान के रामनंद स्वामी से लिया।
  • उन्होंने अपने भोजपुरी सिंगिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2017 के भोजपुरी सांग “भुकुर भुकुर लाइट बारेम करेजऊ” में समीर सावन के साथ की।
  • इस सांग से पॉपुलरटी मिलने के बाद शिल्पी राज ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने एक के बाद एक भोजपुरी हिट सांग में अपनी आवाज दी। जिसमें वर्ष 2019 का भोजपुरी सांग ‘जहर खा के मर जाइब हो’, ‘लइका पहिलका हा’ (2020), ‘नीली नीली अखियां’ (2020), ‘दू हाजरा लेके आजा स्टेज पा” (2020), ’10 गो यार’ (2020), ‘सहेलिया नु रे’ (2020), ‘छोटी तोहरा चोटी से चोट लगता’ (2020) ‘हायेलोजन परोजन में बार देबू का’ (2020), ‘भतार तोहार रोवत होइ’, (2021), ‘अपनी तो जैसे तैसे’ (2021), ‘आवा लिख के देदी पन्ना पर’ (2021), और ‘जानू जा सही’ (2021) जैसे गीत शामिल हैं।
  • उन्हें वर्ष 2020 के भोजपुरी सांग “बोल​ का भाव बा लिची के हो” में सिंगर प्रमोद प्रेमी के साथ देखा गया।

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 YouTube
2 ABP News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *