Menu

Zakir Hussain Biography in Hindi | ज़ाकिर हुसैन (संगीतकार) जीवन परिचय

ज़ाकिर हुसैन

जीवन परिचय
वास्तविक नाम ज़ाकिर हुसैन कुरैशी
व्यवसाय भारतीय शास्त्रीय संगीतकार (तबला वादक)
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
वजन/भार (लगभग)70 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
संगीत
फिल्म संगीत (Soundtracks)1979: Apocalypse Now
1993: In Custody and Little Buddha
1998: साज़
1999: वानप्रस्थम
2001: The Mystic Masseur
2002: Mr. and Mrs. Iyer
2003: One Dollar Curry
पुरस्कार एवं सम्मान 1998: में, पद्म श्री से सम्मानित।
2002: में, पद्म भूषण से सम्मानित।
1990: में, इंडो-अमेरिकन पुरस्कार और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित।
1999: उन्हें हिलेरी क्लिंटन द्वारा कला के लिए National Endowment for the Arts से सम्मानित किए गए।
2005: संगीत विभाग में पूर्णकालिक प्रोफेसर होने के नाते प्रिंसटन विश्वविद्यालय में मानविकी परिषद द्वारा उन्हें ओल्ड डोमिनियन फेलो (Old Dominion Fellow) नाम से नामित किया गया था।
2006: में, उन्हें कालिदास सम्मान से नवाजा गया।
2009: में, उन्हें 51 वें ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 9 मार्च 1951
आयु (2017 के अनुसार ) 66 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राशि मीन
पता सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय सेंट माइकल हाई स्कूल, माहिम, महाराष्ट्र, भारत
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयसेंट जेवियर्स, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
वाशिंगटन विश्वविद्यालय, यू.एस.ए.
शैक्षिक योग्यता स्नातक
संगीत में शोध (पीएचडी)
परिवार पिता :- अल्लाह रक्खा (विख्यात तबला वादक)
ज़ाकिर हुसैन अपने पिता के साथ
माता :- बावी बेगम
भाई :- तौफ़िक कुरैशी और फजल कुरैशी
बहन :- ज्ञात नहीं
धर्म इस्लाम
शौकलिखना और वाद्य यंत्र बजाना
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा खाना महाराष्ट्र का व्यंजन, पंजाबी व्यंजन और कॉन्टिनेंटल व्यंजन
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और ऋषि कपूर
पसंदीदा अभिनेत्रियां रेखा, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर
पसंदीदा संगीतकार लता मंगेशकर, पंडित जसराज और ए. आर. रहमान
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी एंटोनिया मिनेकोला (Antonia Minnecola)
ज़ाकिर हुसैन अपनी पत्नी के साथ
विवाह तिथि वर्ष 1978
बच्चे बेटा :- कोई नहीं
बेटी :- अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी
ज़ाकिर हुसैन की बेटियां
धन संबंधित विवरण
आय (एक प्रोफेशनल तबला वादक के रूप में)6 लाख भारतीय रुपए प्रति शो
कुल संपत्ति (लगभग) 5-6 करोड़ भारतीय रुपए

ज़ाकिर हुसैन

 

ज़ाकिर हुसैन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या ज़ाकिर हुसैन धूम्रपान करते हैं ? हाँ
  • क्या ज़ाकिर हुसैन शराब पीते हैं ? ज्ञात नहीं
  • ज़ाकिर हुसैन बचपन से ही एक प्रतिभाशाली छात्र थे, उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा, एक महान तबला वादक थे। जब वह तीन साल के थे, तब उनकी पखवाज की शिक्षा शुरू कर दी गई थी।

  • उन्होंने पंडित रविशंकर, उस्ताद विलायत खान, उस्ताद अली अकबर खान, पंडित हरि प्रसाद चौरासिया, पंडित शिवकुमार शर्मा, पंडित वी.जी जोग, पंडित भीमसेन जोशी, पंडित जसराज जैसे कई महान संगीतकारों के साथ प्रदर्शन किया है।

  • अपने करियर के शुरुआती दौर में, वह इतने लोकप्रिय हुए कि वह सयुंक्त राज्य का दौरा करने लगे। वह प्रति वर्ष 150 से अधिक संगीत कार्यक्रम करते थे।
  • उनकी पत्नी एक कथक नर्तक और नृत्य शिक्षक भी हैं, जो लंबे समय तक एक प्रबंधक भी रही हैं।

  • समाज में तबला वादकों की स्थिति को उच्च करने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे (तबला वादक) समाज में एक तिरस्कारपूर्ण कला के रूप में देखा जाता था।
  • उन्होंने ग्रेटफुल डेड और ग्रेस स्लीक ऑफ जेफरसन एयरप्लेन जैसे महान कलाकारों के साथ काम किया है और उनके साथ चार दिन तक jam session को किया, जिसे उन्होंने प्रतिबंधित मादक पदार्थों का सेवन करते हुए किया।
  • वह वायलिन वादक एल शंकर, गिटारवादक जॉन मैक्लाफलिन, मृदांगम वादक रामनाथ राघवन, महान घटतम वादक विकुक विनायकम के साथ जुड़े और “शक्ति” के नामक एक संलयन समूह (fusion group) का गठन किया। इस समूह की 20 वीं वर्षगांठ पर उन्होंने दूसरे संस्करण को दुनिया से परिचित करवाने के लिए इस समूह का नाम Remember Shakti रखा, जिसमें यू. श्रीनिवास, टी.वी सेल्विंगेश और शंकर महादेवन जैसे कलाकारों का मेल था।

  • ग्रेटफुल डेड के मिकी हार्ट के लिए ज़ाकिर हुसैन को ग्लोबल प्लैनेट ड्रम प्रोजेक्ट नामक विशेष एल्बम बनाने के लिए आमंत्रित किया, जिसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों के महान संगीतकारों को शामिल किया गया। इस एल्बम को वर्ष 1991 में रिक्कोडिस्क लेबल पर रिलीज किया गया और वर्ष 1992 में सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड से पुरस्कृत किया गया, इससे पहले इस श्रेणी में कभी भी किसी को ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया।

  • उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों जैसे कि “Zakir and His Friends”, “द स्पिडिंग हैंड: जाकिर हुसैन”, “द आर्ट ऑफ़ द इंडियन ड्रम”, इत्यादि कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें फिल्म “हीट एंड डस्ट” में सह-अभिनय किया।
  • वर्ष 2016 में, ज़ाकिर हुसैन कुछ महान संगीतकारों में शामिल हुए, जिन्हें व्हाइट हाउस में ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट के लिए राष्ट्रपति ओबामा द्वारा आमंत्रित किया गया था।
  • वह विश्व संगीत सुपरग्रुप के संस्थापक सदस्य हैं और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में एक अतिथि प्रोफेसर भी हैं।
  • यह एक साक्षात्कार का वीडियो है, जिसमें सिमी ग्रेवाल, ज़ाकिर हुसैन और उनकी पत्नी के जीवन चित्र का अनावरण कर रही हैं:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *