Menu

Ankush Raja Biography in Hindi | अंकुश राजा जीवन परिचय

Ankush Raja

जीवन परिचय
व्यवसाय अभिनेता और गायक
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5’ 5”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 3 दिसंबर
आयुज्ञात नहीं
जन्मस्थान तेतरी, सासाराम, बिहार, भारत
राशि धनु (Sagittarius)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर तेतरी, सासाराम, बिहार, भारत
धर्महिन्दू [1]Instagram
करियर
डेब्यू • भोजपुरी म्यूजिक एल्बम: "नमन बा नव दुर्गा के" (2009)
Ankush Raja's debut Bhojpuri album "Naman Ba Nav Durga Ke" (2009)
• भोजपुरी फिल्म: "मैं तेरा आशिक" (2019)
Ankush Raja's debut Bhojpuri film "Main Tera Aashiq" (2019)
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
गर्लफ्रेंडज्ञात नहीं
परिवार
माता-पितापिता- लक्ष्मण दुबे (किसान)
माता- कालिंदी देवी (गृहिणी)
Ankush Raja with his parents
भाईबड़ा भाई- राजा
Ankush Raja with his elder brother Raja
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहटोयोटा फॉर्च्यूनर
Ankush Raja with his Car Toyota Fortuner
बाईक संग्रहहोंडा एक्टिवा
Ankush Raja with his Honda Activa 6G

Ankush Raja

अंकुश राजा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • अंकुश राजा एक भारतीय सिंगर और अभिनेता हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए जाने जाते हैं।
  • उनका जन्म बिहार के सासाराम जिले के तेतरी नामक एक छोटे से गांव में हुआ था।

    Ankush Raja with his family

    Ankush Raja with his family

  • अंकुश और राजा वैसे तो दो छोटे-बड़े भाई हैं लेकिन दोनों की जुगलबंदी इतनी हिट हो चुकी है कि दोनों की पहचान अब एक ही नाम से होती है।
  • अंकुश राजा को बचपन से ही संगीत में काफी दिलचस्पी थी जिसके चलते वह स्कूल में होने वाले प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर भाग लिया करते थे।
  • अंकुश राजा अपने शुरुआती दिनों में सासाराम शहर में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में गीत गाया करते थे।
  • अंकुश राजा के पिता लक्षण दुबे संगीत में काफी रूचि रखते हैं। जिसके चलते वह अंकुश और राजा को संगीत में निपुण बनाने का फैसला किया।
  • अंकुश- राजा ने संगीत की शिक्षा अपने पिता के करीबी दोस्त शम्भु पांडेय से ली। संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही साथ दोनों भाई सांस्कृतिक मंच पर भी गीत गाया करते थे।
  • उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2009 के भोजपुरी भक्ति एल्बम “नमन बा नव दुर्गा के” से की।
  • ‘नमन बा नव दुर्गा के’ भोजपुरी एल्बम से लोगो का दिल जितने के बाद अंकुश कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से एक बढ़कर पॉपुलर भोजपुरी एल्बम में अपनी आवाज दी। जिसमें ‘चढ़ल जवानी के पानी’ (2019), ‘अइहे मोरे राजा’ (2020), ‘करब नवरात्र नईहर में’, ‘दुबर हो जईबू ए सुगनी’, ‘मरद कइसन’, ‘ऐ धनी केकरा से’, ‘ हरदिया कुटाता’, ‘नईहर के इयार 3’, ‘सकी बा सजनवा’, ‘लाखो हैं दिवाने’, ‘बना के जान तोहरा के’, ‘छलकेला तोहार जवानी’, और ‘प्यार के बेमारी’ जैसे गीत शामिल हैं।

  • अंकुश राजा ने अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2019 की भोजपुरी फिल्म “मैं तेरा आशिक़” से की।

  • अंकुश राजा को वर्ष 2021 के भोजपुरी सांग “कुँवारे में गंगा नहईले बानी” से काफी पहचान मिली। इस वीडियो सांग को अबतक लगभग 320 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *