Menu

Navjot Singh Sidhu Biography in Hindi | नवजोत सिंह सिद्धू जीवन परिचय

Navjot Singh Sidhu

जीवन परिचय
उपनामसिक्सर सिद्धू, शेरी पाजी, और सिद्धू पाजी
व्यवसाय भारतीय क्रिकेटर, राजनेता और कमेंटेटर
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 188
मी०- 1.88
फीट इन्च- 6’ 2”
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंग काला
राजनीति
पार्टी/दल • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)- 18/07/2021 से वर्तमान
Indian National Congress Flag
• भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (2004 से 2016 तक)
BJP Flag
राजनीतिक यात्रा • वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से बीजेपी टिकट पर जीत हासिल की।
• वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से कांग्रेस के ओम प्रकाश सोनी को 6858 मतों से हराकर जीत हासिल की।
• 28 अप्रैल 2016 को उन्हें राज्यसभा का सदस्य नियुक्त किया गया।
• 18 जुलाई 2016 को उन्होंने राज्यसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।
• वर्ष 2016 में उन्होंने परगट सिंह और बैंस भाइयों के साथ मिलकर एक नया राजनीतिक मोर्चा - आवाज़-ए-पंजाब बनाया।
• नवजोत सिंह सिद्धू ने जनवरी 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया।
• वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा से चुनाव जीतकर स्थानीय निकाय मंत्री बने।
• अमरिंदर सिंह की सरकार में उन्हें ऊर्जा मंत्रालय और नवीन ऊर्जा स्रोत आवंटित किया गया था।
• 14 जुलाई 2019 को उन्होंने पंजाब कैबिनेट से अपने इस्तीफे की एक प्रति दिनांक 10 जून 2019 को राहुल गांधी को सम्बोधित करते हुए ट्वीट किया। Navjot Singh Sidhu Resignation
• 18 जुलाई 2021 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें पंजाब कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
• 28 सितंबर 2021 को उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। [1]NDTV
क्रिकेट
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यूटेस्ट- 12 नवंबर 1983 बनाम वेस्टइंडीज अहमदाबाद में
वनडे- 9 अक्टूबर 1987 बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई में
डोमेस्टिक/स्टेट टीमपंजाब
रिकॉर्ड्स• बर्ष 1993 में ग्वालियर में इंग्लैंड के खिलाफ उनका सर्वोच्च एकदिवसीय स्कोर 134 था।
• उन्होंने 1993, 1994 और 1997 में तीन बार एक ही साल में 500 टेस्ट रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया।
• वह एकदिवसीय मैचों में 5 शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।
• वर्ष 1996-97 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्यारह घंटे क्रीज पर बिताकर 201 रन बनाए।
करियर टर्निंग पॉइंटजब उन्हें 1987 में विश्व कप क्रिकेट के लिए चुना गया था।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 20 अक्टूबर 1963 (रविवार)
आयु (2021 के अनुसार)58 वर्ष
जन्म स्थान पटियाला, पंजाब, भारत
राशि तुला (Libra)
हस्ताक्षरNavjot Singh Sidhu's signature
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर पटियाला, पंजाब, भारत
स्कूल/विद्यालययादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला
कॉलेज/विश्वविद्यालयमोहिंद्रा कॉलेज, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
शैक्षिक योग्यता [2]MyNeta• बीए
• एलएलबी
धर्म सिख
जातिजाट
विवाद• वर्ष 1988 में उनके साथ एक रोड रेज की घटना हुई, जिसके लिए उन्हें 2006 में दोषी ठहराया गया था, लेकिन भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने के बाद, उनकी सजा को निलंबित कर दिया गया था।

• स्टार इंडिया ने उन पर सेट मैक्स के इंडियन प्रीमियर लीग 2014 के लिए एक कमेंटेटर के रूप में काम करके एक अनुबंध समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

• ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन (AISSF) ने उनके खिलाफ अकाल तख्त को गुरुबानी के शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की शिकायत दर्ज कराई।

• 18 अगस्त 2018 को वह इस्लामाबाद में ऐवान-ए-सदर (राष्ट्रपति भवन) में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में से थे। जहां उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाया जिसके लिए भारत में उनकी काफी आलोचना हुई थी। Navjot Singh Sidhu hugging General Qamar Javed Bajwa
• 19 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में हुई एक रोड-रेज की घटना में एक साल की "कठोर कारावास" सजा सुनाई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इससे पहले वर्ष 2018 में इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया था। कथित तौर पर 27 दिसंबर 1988 को सिद्धू की पटियाला निवासी गुरनाम सिंह नामक एक व्यक्ति के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद एक पार्किंग स्थल पर सिद्धू और उनके करीबी दोस्त रूपिंदर सिंह संधू ने गुरनाम को अपनी कार से खींच लिया और उसे मारा, और बाद में गुरनाम की अस्पताल में मौत हो गई। [3]Navbharat Times
शौक/अभिरुचिइंटरनेट पर सर्फिंग और नई चीजें सीखना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
परिवार
पत्नीनवजोत कौर सिद्धू (डॉक्टर और राजनीतिज्ञ)
Navjot Singh Sidhu with his wife
बच्चेबेटा- करण सिद्धू
Navjot Singh Siddhu with his wife and son
बेटी- राबिया सिद्धू
Navjot Singh Sidhu with his daughter
माता/पिता
पिता- स्वर्गीय सरदार भगवंत सिंह (क्रिकेटर)
माता- स्वर्गीय निर्मल सिद्धू
Navjot Singh Sidhu with his parents
बहन• सुमन तूर
• स्वर्गीय नीलम महाजनी
पसंदीदा चीजें
क्रिकेटरसचिन तेंदुलकर
भोजनछोले भटूरे
अभिनेताअमिताभ बच्चन
अभिनेत्री कंगना रनौत और माधुरी दीक्षित
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• टोयोटा लैंड क्रूजर
• टोयोटा फॉर्च्यूनर
• मिनी कूपरNavjot Singh Sidhu with his car
धन/संपत्ति• 15 लाख की सोने की अंगूठियां
• 44 लाख की घड़ी
• छोटी बारादरी, पीटीए शोरूम 146/5
• आवासीय- यदविंद्र कॉलोनी, पीटीए एच.नं 26
कुल संपत्तिINR 45 करोड़ (2017 तक) [4]MyNeta

Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • नवजोत सिंह सिद्धू एक भारतीय राजनेता, पूर्व क्रिकेटर, टीवी प्रजेंटर, और कमेंटेटर हैं जिन्हे सिक्सर सिद्धू, शेरी पाजी, और सिद्धू पाजी के उपनामों से भी जाना जाता है।
  • नवजोत सिंह सिद्धू का जन्म पंजाब के पटियाला के एक जाट सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय सरदार भगवंत सिंह भारत के पूर्व क्रिकेटर थे। जिसके चलते नवजोत सिंह सिद्धू का बचपन से ही क्रिकेट की ओर झुकाव रहा। Navjot Singh Sidhu with his family
  • अपने पिता की तरह ही वह भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। 20 साल की उम्र में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक ट्रायल दिया और टीम में चयनित हो गए।
  • उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पंजाब के पटियाला से की। इसके बाद उन्होंने मोहिंद्रा कॉलेज, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में दाखिला लिया।
  • नवजोत सिंह सिद्धू ने 1983 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से डेब्यू किया जहां वह वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट क्रिकेट मैच में केवल 19 रन बनाने में सफल रहे।
  • केवल दो टेस्ट मैच खेलने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
  • 4 साल बाद उन्होंने 1987 क्रिकेट विश्व कप में अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन बनाए। इसके बाद उसी विश्व कप में उन्होंने लगातार 5 अर्द्धशतक लगाए।
  • उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 1989 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था।
  • वर्ष 1993 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वोच्च एकदिवसीय स्कोर 134 रन बनाया।
  • नवजोत सिंह सिद्धू 1996 के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए क्योंकि उन्हें लगा कि उनके कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अक्सर उन्हें गालियां देते रहते हैं।
  • 50 से अधिक टेस्ट मैचों और 100 से अधिक एकदिवसीय मैचों में खेलने के दौरान और अपने 18 साल के करियर में उन्होंने 7000 से अधिक रन बनाने के बाद, सिद्धू ने दिसंबर 1999 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। Navjot Singh Sidhu playing for India
  • दिसंबर 1999 में क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। इसके साथ ही उन्होंने एबीसीडी 2, मुझसे शादी करोगी और मेरा पिंड जैसी विभिन्न फिल्मों में विशेष भूमिकाएं निभाई।
  • वर्ष 2001 में उन्होंने खेल कार्यक्रम “ताकेशी का महल” के लिए एक कमेंटेटर के रूप में अपना करियर शुरू किया। बाद में उन्होंने क्रिकेट के लिए कमेंट्री करना भी शुरू कर दिया था।
  • सिद्धू 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और अमृतसर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय आम चुनाव लड़े और 2014 तक इस सीट पर काबिज रहे। इसके बाद उसी वर्ष उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने से पहले उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।
  • वर्ष 2012 में नवजोत सिंह सिद्धू टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस” के सीजन 6 में एक लोकप्रिय प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण शो को जल्दी ही छोड़ना पड़ा था।
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा देने के बाद वह 15 जनवरी 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) में शामिल हो गए। Navjot Singh Sidhu joins INC
  • वर्ष 2019 में पंजाब राज्य सरकार ने उन्हें पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों और संग्रहालय के मंत्री के रूप में नियुक्त किया।
  • सिद्धू “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” और “द कपिल शर्मा शो” जैसे कॉमेडी शो को जज करने और स्थायी अतिथि के रूप में जाने जाते हैं। Navjot Singh Sidhu in The Kapil sharma Show
  • 18 जुलाई 2021 को नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब के भारतीय कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लेकिन उन्होंने 28 सितंबर 2021 को कोंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। Navjot Singh Sidhu's resignation letter
  • 2022 विधान सभा चुनाव में अमृतसर ईस्‍ट सीट से पंजाब कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और कर्मठशील नेता नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की उम्‍मीदवार जीवन ज्‍योत कौर से चुनाव हार गए। [5]NDTV

 

सन्दर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *