Chaudhary Charan Singh Biography in Hindi | चौधरी चरण सिंह जीवन परिचय
चौधरी चरण सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- क्या चौधरी चरण सिंह धूम्रपान करते थे ?: नहीं
- क्या चौधरी चरण सिंह शराब पीते थे ?: नहीं
- चरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के एक जाट परिवार में हुआ था।
- चरण सिंह के जन्म के 6 वर्ष बाद उनके पिता सपरिवार नूरपुर के जानी खुर्द के निकट भूपगढी में जाकर बस गए।
- कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित होने के पश्चात् युवा चौधरी चरण सिंह ने राजनीति में जाने का निश्चय किया।
- वर्ष 1929 में, वह भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में शामिल हुए और गाजियाबाद में कांग्रेस पार्टी का गठन किया।
- वर्ष 1930 में, उन्होंने महात्मा गांधी के द्वारा चलाए गए “सविनय अवज्ञा आन्दोलन” में प्रतिभाग लेते हुए, नमक कानून तोड़ने का निर्णय किया।
- वर्ष 1940 में, सत्याग्रह के दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और अक्टूबर 1941 को रिहा कर दिया गया।
- चौधरी चरण सिंह ने नेहरु की सोवियत-पद्धति पर आधारित आर्थिक सुधारों का विरोध किया, क्योंकि उनका मानना था कि सहकारी-पद्धति से की गई, खेती भारत में सफल नहीं हो सकती।
- 9 अगस्त 1942 को, उन्होंने “भारत छोड़ो” व अगस्त क्रांति के दौरान गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मवाना, सरथना, बुलन्दशहर के गाँवों में गुप्त रूप से क्रांतिकारीयों के संगठन को तैयार करना शुरू किया।
- उन्होंने दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर प्रदेश के 27000 पटवारियों के त्यागपत्रों को स्वीकार कर ‘लेखपाल‘ पद की नई भर्ती का सृजन करके किसानों को पटवारी आतंक से मुक्ति तो दिलाई।
- 28 जुलाई 1979 को, चौधरी चरण सिंह ने स्वतंत्र भारत के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और मोरारजी देसाई की सरकार के पतन में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी, लेकिन वह अधिक समय तक इस पद पर नहीं रह सके।
- वर्ष 1954 में, उन्होंने किसानों के हित में उत्तर प्रदेश भूमि सरंक्षण कानून अधिनियम को पारित करवाया।
- 29 नवंबर 1985 को, उनका मस्तिष्क रक्तस्त्राव (ब्रेन स्ट्रोक) की गंभीर बीमारी से निधन हो गया।
- भारत में कृषि समुदायों के मसीहा होने के कारण उनके नई दिल्ली स्थित स्मारक को “किसान घाट” नाम दिया गया और यही-नहीं 23 दिसंबर को संपूर्ण भारत में उनके जन्मदिन को “किसान दिवस” के रूप में मनाया जाने लगा।