Himesh Reshammiya Biography in Hindi | हिमेश रेशमिया जीवन परिचय
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| उपनाम | हिमेश भाई और एच आर [1]Instagram | 
| व्यवसाय | अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक, लेखक और निर्माता | 
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 170 मी०- 1.70 फीट इन्च- 5' 7”  | 
| वजन/भार (लगभग) | 75 कि० ग्रा० | 
| चेस्ट | 40 इंच | 
| कमर | 32 इंच | 
| बाइसेप्स | 14 इंच | 
| आँखों का रंग | काला | 
| बालों का रंग | काला | 
| करियर | |
| डेब्यू | • फिल्म अभिनेता: "आप का सुरूर" (2007)![]() • संगीत निर्देशक: फिल्म "बंधन" (1998) ![]() • गायक: "बस एक बार" फिल्म 'ज़मीन' (2003) • गीतकार: "हुक्का बार" फिल्म 'खिलाड़ी 786' (2012) • सोलो एल्बम: "आपका सुरूर" (2006)  | 
| पुरस्कार/उपलब्धियां | • वर्ष 2004 में बॉलीवुड फिल्म "तेरे नाम" में उनके संगीत के लिए उन्हें "स्क्रीन वीकली सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार'" से सम्मानित किया गया।  • वर्ष 2006 में बॉलीवुड फिल्म "आशिक बनाया आपने" में उनके गीत के लिए उन्हें "आइफा सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार" से नवाजा गया।  | 
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 23 जुलाई 1973 (सोमवार) | 
| आयु (2021 के अनुसार) | 51 वर्ष | 
| जन्मस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत | 
| राशि | सिंह (Leo) | 
| राष्ट्रीयता | भारतीय | 
| गृहनगर | भावनगर, गुजरात | 
| स्कूल/विद्यालय | हिल ग्रेंज हाई स्कूल, मुंबई | 
| धर्म | हिन्दू [2]Instagram | 
| शौक/अभिरुचि | थिएटर प्ले करना | 
| विवाद | • उन्होंने एक बार मुकेश, नुसरत फतेह अली खान और आर.डी.बर्मन के ऊपर नाक से गाने का आरोप लगाया था। • सोनू निगम ने एक बार कहा था कि हिमेश से प्रतिस्पर्धा करना अपमान है। • वर्ष 2007 में उन्होंने प्रशंसकों से बचने के लिए बुर्का पहनकर मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह गए थे जिसके बाद उन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी पड़ी। ![]() • उन पर बोनी कपूर की फिल्म 'मिलेंगे मिलेंगे' के 'आप का सुरूर में तनहाईयां' गाने के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। हालांकि हिमेश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बोनी कपूर को यह गाना ऑफर किया था लेकिन उन्होंने मिलेंगे मिलेंगे में शामिल नहीं किया और इसलिए उन्होंने इसका इस्तेमाल किया।  | 
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित | 
| गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले | सोनिया कपूर (अभिनेत्री)![]()  | 
| विवाह तिथि | • वर्ष 1995 (कोमल के साथ) • 11 मई 2018 (सोनिया के साथ)  | 
| विवाह स्थान | मुंबई![]()  | 
| परिवार | |
| पत्नी | • कोमल (विवाह 1995, तलाक 2017)![]() • सोनिया कपूर (विवाह 2018 से वर्तमान तक) ![]()  | 
| बच्चे | बेटा- स्वयं![]()  | 
| माता/पिता | पिता- विपिन रेशमिया (संगीत निर्देशक)![]() माता- मधु रेशमिया (गृहिणी) ![]()  | 
| भाई | नाम ज्ञात नहीं (मृत्यु) | 
| पसंदीदा चीजें | |
| भोजन | ग्रिल्ड चिकन | 
| अभिनेता | सलमान खान | 
| रंग | नारंगी | 
| फिल्म | दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995) | 
| स्थान | स्विट्ज़रलैंड | 
| धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
| कार संग्रह | मर्सिडीज बेंज | 
| वेतन [3]Times Now | • 10 करोड़/फिल्म (INR) • 2 करोड़/एल्बम (INR)  | 
| संपत्ति | 10 मिलियन डॉलर यानी 73 करोड़ रुपये (2021 के अनुसार) [4]Times Now | 
| संपत्ति (लगभग) | 60 करोड़ भारतीय रुपए (2016 के अनुसार) | 
हिमेश रेशमिया से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- हिमेश रेशमिया एक भारतीय अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक, लेखक और निर्माता हैं जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड में काम करने के लिए जाने जाते हैं।
 
- हिमेश रेशमिया का जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
 
- हिमेश रेशमिया ने मुंबई के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरा करने के बाद वर्ष 1998 में बॉलीवुड फिल्म “प्यार किया तो डरना क्या” से अपने संगीत करियर की शुरुआत।
 
- उनके पास एक साल में 36 हिट गाने देने का रिकॉर्ड है।
 
- वह 16 साल के थे तभी अपनी पढ़ाई छोड़ दी और एक संगीत निर्देशक और टीवी निर्माता के रूप में काम करना शुरू कर दिया था।
 
- वर्ष 2003 की फिल्म “तेरे नाम” में उनके संगीत को सबसे ज्यादा बिकने वाले बॉलीवुड एल्बम में से एक माना जाता है। तेरे नाम फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड जगत में एक सफल संगीतकार के रूप में पहचान दिलाई।
 
- उन्होंने 21 साल की कम उम्र में शादी कर ली।
 
- उन्होंने सा रे गा मा पा चैलेंज, म्यूजिक का महा मुकाबला, सा रा गा मा पा लिटिल चैंप्स, सुर क्षेत्र और द वॉयस इंडिया जैसे टीवी शो को जज किया।
 
- वह 2006 में लंदन के प्रसिद्ध वेम्बली स्टेडियम में प्रदर्शन करने वाले बहुत कम भारतीयों में से हैं।
 
- वर्ष 2005 में उन्होंने “आशिक बनाया आपने” के गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
 
- वर्ष 2010 में हिमेश रेशमिया ने अपनी प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एच आर मुसिक की शुरुआत की।
 
- 4 नवंबर 2013 को हिमेश रेशमिया ने यह घोषणा की थी कि रेशमिया द एक्सपोज़ नामक एक फिल्म में वह अभिनय और निर्माण करेंगे।
 
- 6 दिसंबर 2016 को उन्होंने अपनी पहली पत्नी कोमल को 22 साल के बाद बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक दे दिया।
 
- 11 मई 2018 को हिमेश ने अपनी लंबे समय से रही प्रेमिका टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर से शादी की।
 
- हिमेश रेशमिया ने ज़ी टीवी पर अंदाज़, अहा, अमन, आशिकी, अमर प्रेम और जान जैसी टीवी सीरीज़ का निर्माण किया है।
 
- उन्होंने अन्य संगीतकारों के साथ बंधन और हैलो ब्रदर के लिए संगीत तैयार किया।
 
- हिमेश रेशमिया एक गायक के रूप में ‘आशिक बनाया आपने’, ‘तेरा सुरूर’, ‘ज़रा झूम झूम’, ‘झलक दिखलाजा’, ‘अंदाज़ अपना अपना’, ‘अफसाना’, ‘शकालाका बूम बूम’ जैसे कई लोकप्रिय गाने रिकॉर्ड किए हैं।
 
- रेशमिया सक्रिय रूप से ज़ी टीवी पर संगीत प्रतियोगिता सा रे गा मा पा चैलेंज को मेंटरिंग और जज करने के लिए जाने जाते हैं।
 
- हिमेश जो जीता वही सुपरस्टार 2 के ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथि के रूप में दिखाई दिए, जहां उन्होंने शीर्ष चार प्रतियोगियों को भी प्रशिक्षित किया है।
 
- रेशमिया ने 5 जून 2021 को अपना संगीत लेबल हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ लॉन्च किया और अपने आगामी स्टूडियो एल्बम “सुरूर 2021” की घोषणा की।
 
- वर्ष 2021 में सुरूर एल्बम को YouTube पर 200 मिलियन से अधिक बार देखा गया और विभिन्न प्लेटफार्मों पर 50 मिलियन से भी अधिक ऑडियो स्ट्रीम मिले।
 
























